Author: shivam kumar

राजस्थान में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित 8 जिला मुख्यालयों में रविवार से बाजार, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थान शाम 7 बजे तक ही खुलेंगे। प्रभावित शहरों में जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर एवं भीलवाड़ा को शामिल किया गया है। प्रदेश के गृह विभाग ने शनिवार आधी रात को नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के अनुसार इन आठ शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक आज से नाइट कर्फ्यू लगाया जायेगा। गाइड लाइन में कहा गया है कि शाम 7 बजे तक व्यवसायिक गतिविधियां बंद होने से यहां मौजूद कर्मचारी रात 8 बजे तक…

Read More

 क्वाड समूह के अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं के साथ मालाबार-20 अभ्यास के बाद अब भारतीय नौसेना सिंगापुर और थाईलैंड के साथ त्रिपक्षीय अभ्यास सिटमैक्स ​अंडमान सागर में शुरू किया है। इसके लिए ​स्वदेश निर्मित भारतीय युद्धपोत एएसडब्ल्यू कोरवेट आईएनएस कामोर्ता और मिसाइल कोरवेट आईएनएस करमुक को तैनात किया गया है। अंडमान सागर में भारत, सिंगापुर और थाईलैंड के बीच त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास का यह दूसरा संस्करण है जिसका संचालन रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी कर रही है। भारतीय नौसेना ने सिटमैक्स का पहला संस्करण सितम्बर, 2019 में पोर्ट ब्लेयर से संचालित किया था। सिटमैक्स श्रृंखलाओं का संचालन भारतीय नौसेना, रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (आरएसएन) और रॉयल…

Read More

बॉलीवुड में रोमांटिक और कॉमिक हीरो की छवि बना चुके  हैंडसम चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। कार्तिक का जन्म 22 नवम्बर 1990 को ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक को बचपन से ही अभिनय का शौक था।अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद कार्तिक आगे की पढ़ाई करने दिल्ली आ गए। लेकिन कार्तिक का झुकाव अभिनय की तरफ था, जिसके चलते कार्तिक ने मुंबई जाने का मन बनाया और अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए। वहां जाकर उन्होंने बी.टेक में दाखिला लिया और पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय के लिए…

Read More

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई कियारा आडवाणी और आदित्य सील की आगामी फिल्म ‘इंदु की जवानी’ की रिलीज डेट आखिरकार फाइनल हो गई है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी या थियेटर्स में। इस बारे में जानकारी देते फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा-‘फिल्म इंदु की जवानी ‘ 11 दिसंबर 2020 को थियेटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में  कियारा आडवाणी और आदित्य सील लीड रोल में है। फिल्म के निर्देशक अबीर सेनगुप्ता है, जबकि फिल्म का निर्माण  टी-सीरीज,…

Read More

तेलंगाना राज्य सरकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पीवी नरसिम्हा राव की शत जयंती उत्सव आयोजित कर रही है। उनकी स्मृति में केंद्र सरकार की ओर से डाक टिकट जारी करने का निर्णय लिए जाने के परिपेक्ष में राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि डाक टिकट जारी करने का कार्यक्रम हैदराबाद में रखा जाए तो बेहतर होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यदि अनुकूल तिथि और समय बताएं तो अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि पीवी नरसिम्हा की स्मृति में डाक टिकट अगर हैदराबाद में…

Read More

बुरे दौर से गुजर रही देश की अर्थव्यवस्था की वजह से भले ही आम जनता को अपनी आवश्यकताओं के लिए भी परेशान होना पड़ा रहा है लेकिन देश के कुछ अमीर ऐसे भी है जो दिन-प्रतिदिन अपनी दौलत में इजाफा कर रहे हैं। ऐसे में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज सकते हुए कहा है कि ‘साफ है कि सरकार किसका विकास करने में लगी है’। दरअसल, ब्लूमबर्ग की हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अक्टूबर माह तक गौतम…

Read More

 इस साल के शुरुआत में पार्टी से निलंबित किए गए द्रविड़ मुनैत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व सांसद केपी रामलिंगम शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय ‘कमलालयम’ में तमिलनाडु के प्रभारी सीटी रवि और उनके डिप्टी सुधाकर रेड्डी की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन,भाजपा नेता एल मुरुगन और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। पत्रकारों से बात करते हुए तमिलनाडु भाजपा प्रभारी सीटी रवि ने कहा कि केपी रामलिंगम के भाजपा में आने से द्रमुक की ताकत कम होगी जबकि भाजपा को ताकत हासिल होगी। केंद्रीय…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की हिंसक राजनीति न केवल बंगाल बल्कि पूरे राजनीति जगत के लिए घातक है, क्योंकि लोकतंत्र में शुचिता के बजाय वह हिंसा को आदर्श मानकर चलती हैं। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी कानून का शासन नहीं मानतीं। उन्होंने कहा कि भारत के संघीय ढांचे को ठेंगा दिखाकर ममता केंद्रीय कानून को बंगाल में लागू नहीं होने देतीं। महामारी कोरोना से मरने वालों की संख्या छिपा दी जाती है। डेंगू…

Read More

 राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर शनिवार सुबह पाकिस्तान ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी फिलहाल जारी है। शनिवार सुबह पाकिस्तान सेना ने जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर बसे लाम सेक्टर में भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दागे। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब दिया। पाकिस्तान…

Read More

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को सुबह टीवी कलाकार भारती सिंह के घर छापा मारकर ड्रग बरामद की है। छापे के वक्त भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया घर पर ही मौजूद थे। एनसीबी ने दोनों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने फिल्म जगत पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। शुक्रवार की रात को एनसीबी ने अंधेरी में एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया था। उसी ड्रग पेडलर से पूछताछ के…

Read More

भारत ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक को तलब कर जम्मू कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के मामले में सख्त विरोध दर्ज कराया है। इस मुठभेड़ में चार आतंकी मार गिराए गए थे जिनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था। कल हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह सामने आया था कि ये आतंकी 26/11 जैसी कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी राजनयिक को भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी सरजमी से आतंकियों और उनके लॉन्च पैड खत्म करे।…

Read More