Author: shivam kumar

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की शूटिंग में व्यस्त है। सेट से अक्सर तापसी अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार तापसी ने फैंस के साथ न सिर्फ अपनी तस्वीर साझा की है, बल्कि एक ऐसी ट्रिक भी शेयर की है, जो उनके वजन को कम करने में काफी मददगार साबित हुई। तापसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘ मेरा एग्जॉटिक सनसेट ड्रिंक। जब मुनमुन मेरा खाना प्लान करती हैं तो मेन्यू में कोई खाना साधारण नहीं हो सकता। इस फैट बर्न करने वाले पावरहाउस ड्रिंक में…

Read More

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने काम को लेकर काफी व्यस्त चल रही है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली कंगना रनौत इन दिनों हैदराबाद में फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग कर रही है। इसी बीच उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म ‘धाकड़’ की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। कंगना ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा -‘मुझे मल्टीटास्क करना पसंद नहीं है, लेकिन इन दिनों मुझे फिर से अपने शुरुआती दिनों की तरह काम करने की जरुरत है एक घोड़े की तरह, इसलिए फिल्म ‘थलाइवी’ के साथ ही…

Read More

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दो छात्रों की टीम ने फ़ेसबुक द्वारा आयोजित ‘‘रीजनल लेवल डेवलपर सर्किल कम्युनिटी चैलेंज‘‘ को जीत लिया है। इस मुक़ाबले में दुनिया भर से 2422 प्रतिभागियों एवं टीमें शामिल हुई थीं। प्रतियोगिता जीतने वाले मोहम्मद अहमद जामिया में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग चौथे वर्ष के छात्र हैं जबकि मोहम्मद अज़हान बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चौथे वर्ष के छात्र हैं। इस प्रतियोगिता द्वारा फेसबुक ने डेवलपर्स और क्रिएटर्स को फ़ेसबुक की क्षमताओं का प्रदर्शन करने वाले ट्यूटोरियल बनाने के नए तरीके अपनाने के लिए आयोजित किया था। इस विजयी टीम को 2,000 अमेरिकी डाॅलर के नकद पुरस्कार…

Read More

भारत ने कहा है कि अफगानिस्तान में स्थाई शांति के लिए आवश्यक है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद पर अंकुश लगाया जाए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान के बारे में आयोजित बैठक में शुक्रवार को कहा कि डूरंड लाइन की दूसरी ओर से होने वाली आतंकी घटनाओं और वहां स्थित आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों को खत्म किया जाना चाहिए। ऐसा होने पर ही अफगानिस्तान में स्थाई शांति संभव है।  उल्लेखनीय है कि डूरंड लाइन पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अलग करती है। भारतीय राजनयिक ने कहा कि हिंसा और…

Read More

 यूरोप और अमेरिका में प्रवासी भारतीय और अन्य विदेशी कांप रहे हैं क्योंकि कोरोना का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। डर के मारे वहां से घर लौट रहे हैं। वहां का स्थानीय प्रशासन भी विदेशियों को वापस जाने के लिए मजबूर कर रही है। इसके अलावा, विभिन्न अपराधों के लिए कैद किए गए आरोपितों को रिहा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शमशाबाद में नियमित रूप से 11 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें हैं। उनमें से 2 हजार से अधिक हर दिन यात्री आगमन होता है। यात्री ने उड़ान भरने से पहले विदेशी डॉक्टर से कोरोना नकारात्मक रिपोर्टों के साथ उड़ान…

Read More

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस को किसी भी खास मौके की शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहते। इस बार भी  उन्होंने अपने फैंस को देश भर में मनाये जाने वाले महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी बधाई दी है, लेकिन अमिताभ को अपनी इस पोस्ट के साथ  ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में छठ पूजा की जगह छत पूजा लिख दिया। 78 साल के बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा है, “शुक्रवार,…

Read More

​सेना प्रमुख जनरल मनोज ​​मुकुंद ​​नरवणे​ ने ​जम्मू-कश्मीर के नगरोटा इलाके में गुरुवार सुबह ​मुठभेड़ में पाकिस्तान की सीमा से घुसपैठ करने वाले चार आतंकियों को मार​ गिराने पर सेना और पुलिस के ऑपरेशन को सराहा है।​ उन्होंने पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों को साफ चेतावनी दी है​ कि लाइन ऑफ कंट्रोल (​एलओसी​) पार कर​के भारत में घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकवादी जिंदा नहीं बचेंगे​​। जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में ​गुरुवार तड़के ​​चावल की बोरियों से लदे ट्रक में​ चार आतंकवादी सवार होकर कश्मीर ​घाटी में अशांति फैलाने के इरादे से ​​दाखिल हुए थे​​।​ ​खुफिया रिपोर्ट मिलने पर…

Read More

वायुसेना में शामिल करने से पहले एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने शुक्रवार को बेंगलुरु में  एचएएल लाइट कॉम्बैट ​हेलीकॉप्टर​​​​ में उड़ान भरकर ​देखा​​। लम्बे इन्तजार के बाद हिन्दुस्तान ए​यरोनॉटिक्स लिमिटेड​ (एचएएल)​ को 15 हल्के ​​लड़ाकू हेलीकॉप्टर (​​​​एलसीएच​​) ​निर्मित करने का ​ऑर्डर वायुसेना ने दिया है​।​ ​​​पाकिस्तान और चीन की सीमा को अधिकतम 300 किमी. की हवाई दूरी की रेंज में रखने के लिए भारतीय वायुसेना ​​​​किश्तवाड़ में अपने नया एयरबेस बनाने जा रही है। इस नए ​​एयरबेस ​पर ही ​एलसीएच ​की तैनाती किये जाने की योजना है।​    ​​वायुसेना ​प्रमुख आरकेएस भदौरिया​ ​इंडियन सोसाइ​​टी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के 59वें वार्षिक सम्मेलन का अनावरण करने के लिए ​इस समय बेंगलुरु में हैं​​।​ उन्होंने ​​एचएएल द्वारा निर्मित ​​हल्के लड़ाकू ​​हेलीकॉप्टर​ ​​(एलसीएच​)​ में सह-पायलट…

Read More

क्वाड समूह के चार देशों के बीच हिन्द महासागर क्षेत्र में मालाबार समुद्री अभ्यास के दूसरे चरण के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय नौसेना के मिग-29केएस और अमेरिकी नेवी के एफ-18एस लड़ाकू विमान एक साथ आसमान में गरजे और लक्ष्य को निशाना बनाया। इस दौरान मिग-29केएस ने आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरी। भारतीय नौसेना का विमान वाहक पोत विक्रमादित्य और अमेरिकी विमान वाहक पोत निमित्ज प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। मालाबार युद्धाभ्यास में चारों देशों की सेनाओं ने चीन को समुद्र में दम दिखाया।    मालाबार समुद्री अभ्यास के अंतिम दिन भारतीय नौसेना के मिग 29 और अमेरिकी…

Read More

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ दुबई में हैं. धोनी की वाइफ साक्षी का बर्थडे 19 नवंबर यानि की आज है और इस खास मौके को यादगार बनाने धोनी दुबई गए हुए हैं. 10 साल पहले शादी के बंधन में बंधे धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी बेहद अनोखी है. बहुत कम लोगों को ही पता है कि धोनी और साक्षी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ते थे लेकिन तब उन दोनों में कोई बातचीत नहीं होती थी. एक ही स्कूल से पढ़ाई महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह…

Read More

नगरोटा के पास जम्मू में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए जैश के आतंकी भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद ले जा रहे थे. शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उनके पास से 11 एके-47 राइफल पिस्तौलें भी बरामद की गई हैं. पूरी संभावना है कि वे कोई बड़ी योजना बना रहे थे. ये चारों कश्मीर की ओर जाने वाले एक ट्रक में यात्रा कर रहे थे. इस ट्रक को टोल प्लाजा के पास पुलिस ने रोका गया जिसके बाद हुई मुठभेड़ में ये चारों मारे गए. इनके पास मिला सैटेलाइट फोन बताता है कि वह सीमा पार बैठे…

Read More