केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) अगले तीन-चार महीनों में तैयार हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 135 करोड़ भारतीयों को इसे मुहैया कराने की प्राथमिकता वैज्ञानिक मूल्यांकन पर आधारित होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात फिक्की एफएलओ के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को भरोसा है कि कोरोना वायरस वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) अगले तीन-चार महीनों में तैयार हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कोरोना के रोकथाम को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि…
Author: shivam kumar
ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास व अभिनेता सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने गुरुवार को फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी। फिल्म ‘आदिपुरुष’ 11-8-2022 यानी 11 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने होगी। ओम राउत ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा-‘फिल्म ‘आदिपुरुष’ 11-8-2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ फिल्म ‘आदिपुरुष’ की कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। फिल्म में प्रभास राम…
अभिनेत्री कंगना रनौत कुछ समय तक मनाली में समय बिताने के बाद अब अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग पूरी करने के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने ट्वीट कर दी। कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘इसे अलविदा कहना कभी आसान नहीं है, थलाइवी के आखिरी शूट शेड्यूल के लिए हैदराबाद जा रहे हैं, बैक टू बैक फिल्म होने के कारण मनाली में कभी भी जल्द ही वापस नहीं आ सकते हैं लेकिन मुझे जरूरत के समय में आश्रय देने के लिए हिमालय का शुक्रिया।’…
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों बिग बॉस-14 को होस्ट कर रहे हैं। अभिनेता के ड्राइवर सहित दो स्टाफ को कोरोना हो गया है। सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सभी को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सलमान खान के पिता सलीम खान और मां सलमा को 18 नवंबर को अपनी 56वीं शादी की सालगिरह मनानी थी, लेकिन समारोह को रद्द कर दिया गया। अभी तक न तो सुपरस्टार और न ही उनके परिवार के सदस्यों ने इस पर कोई बयान…
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसों (Corona in Delhi) को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब मास्क नहीं पहनने वालों को 2 हजार रुपये जुर्माना देना होगा. अबतक 500 रुपये का फाइन लगता था. इससे पहले दिल्ली में कोरोना की रोकथाम कैसे हो इसको लेकर सर्वदलीय बैठक (Delhi All Party Meeting) बुलाई गई थी. मीटिंग में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेताविपक्ष रामवीर बिधूड़ी , दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी, जयकिशन और आम आदमी पार्टी से सौरभ भारद्वाज शामिल हुए. सीएम ने बताया कि दिल्ली में अब मास्क ना पहनने पर…
पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दिन में 11 बजे सुजापुर इलाके में स्थित फैक्ट्री में धमाका हुआ. उन्होंने बताया, ”फैक्ट्री में काम करने वाले चार श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.” मलबे से जिंदा लोगों को निकालने में जुटे हैं दमकलकर्मी पुलिस अधिकारी…
विश्व शौचालय दिवस (वर्ल्ड टॉयलेट-डे) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी के लिए शौचालय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सभी के लिए शौचालय सुनिश्चित करने की दिशा में देश प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ साल में करोड़ों देशवासियों को स्वच्छ शौचालय मुहैया कराने की दिशा में उपलब्धि हासिल की है। इससे लोगों, विशेषकर महिला शक्ति को सम्मान मिलने के साथ उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। उल्लेखनीय है कि हर साल 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2001 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत विश्व शौचालय संगठन…
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट गुरुवार को (4 गते मार्गशीर्ष) प्रात: 7 बजे इस शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। आज मंदिर को ब्रह्ममुहुर्त में खोला गया और तत्पश्चात भगवान मद्महेश्वर जी पूजा-अर्चना की गई। पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने स्यंभूशिवलिंग की समाधि पूजा शुरू की। उसके बाद शिवलिंग को समाधि दी गयी। इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी- कर्मचारी, वेदपाठी- पुजारी गण स्थानीय लोग एवं सीमित संख्या में श्रद्धालु जन भी मौजूद थे। श्री मद्महेश्वर धाम में भी मौसम अत्यंत सर्द है तथा बर्फ जमी हुई है। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद…
गोवा के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमती मृदला सिन्हा के निधन पर ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है । राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि गोवा के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमती मृदला सिन्हा के निधन पर वह दुखी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना की है ।
जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद से वहां के धुर विरोधी राजनैतिक दलों के ‘गुपकार एलायंस’ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व केंद्र सरकार के बीच बयानबाजी जोरों पर है। अनुच्छेद-370 की समाप्ति के बाद से सूबे की सियासत में अपनी जमीन बचाने के लिए ‘गुपकार एलायंस’ जहां विवादास्पद बयानों के जरिए राज्य की जनता का मन और समर्थन टटोलने में जुटा है। धुर विरोधी दलों के एक मंच पर आने को केंद्र सरकार और भाजपा की रणनीति की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक मामलों के वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला ‘गुपकार एलायंस’ के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती पर उन्हें याद किया। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आजादी की पहली लड़ाई में अद्भुत पराक्रम का परिचय देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
