Author: shivam kumar

 उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को ‘विश्व शौचालय दिवस’ के मौके पर स्वच्छता को जन अभियान बनाने का आह्वान किया। प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। इस बार कोविड-19 महामारी के बीच ‘सस्टेनेबल सैनिटेशन एंड क्लाइमेट चेंज’ की थीम पर शौचालय दिवस मनाया जा रहा है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘विश्व टॉयलेट दिवस’ के अवसर पर, देश को ‘खुले में शौच से मुक्त’ बनाये रखने का संकल्प लें। सफाई व्यवस्था ठीक ना होने से कुपोषण बढ़ता है और बीमारियां फैलती हैं। अतः स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वच्छता को जन अभियान बनायें, इसे सामाजिक संस्कारों में शामिल करें।’

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवाओं में अपार क्षमताएं और तकनीक जगत में अपार संभावनाएं हैं। यही सही समय है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए उचित लाभ उठाएं। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि देश का आईटी सेक्टर देश का गौरव बनेगा। प्रधानमंत्री ने यह बात कर्नाटक के प्रमुख वार्षिक प्रौद्योगिकी सम्मेलन ‘बेंगलुरु प्रौद्योगिकी शिखर बैठक-2020’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुरुवार को उद्घाटन करते हुए कही। 19 से 21 सितम्बर तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार द्वारा कर्नाटक नवोन्मेषण एवं प्रौद्योगिकी सोसायटी और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।…

Read More

कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच सेब की कम पैदावार से हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को भारी चपत लगी है। पिछले साल की तुलना में राज्य में इस बार करीब 30 फीसदी कम सेब का उत्पादन हुआ है। अमूमन 2.50 से तीन करोड़ पेटी उत्पादन करने वाला हिमाचल इस बार अब तक मात्र 1.61 करोड़ पेटी सेब ही पैदा कर पाया है। हालांकि इसमें निजी क्षेत्र के कोल्ड स्टोरों में खरीदा गया सेब शामिल नहीं है। पिछले साल सेब का उत्पादन कुल 2.94 करोड़ पेटी तक रहा। बागवानी विभाग के राज्य मार्केटिंग अधिकारी राजीव चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि…

Read More

आज देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी दादी को याद करते हुए राहुल ने कहा कि वो ‘शक्ति का स्वरूप’ थीं। उनकी सिखाई बातें मुझे आज भी प्रेरित करती हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दादी इंदिरा को शक्ति स्वरूप बताते एक ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है लेकिन…

Read More

 दिल्ली हाईकोर्ट ने समलैंगिक शादियों को हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत अनुमति देने की मांग करनेवाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस राजीव सहाय एंड लॉ की अध्यक्षता वाली बेंच ने चार हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। पहले यह याचिका चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच के पास लिस्टेड थी। पिछली सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की बेंच ने इस याचिका को जस्टिस राजीव सहाय एंड लॉ की अध्यक्षता वाली बेंच को भेज दिया था। पिछले 14 सितंबर की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने समलैंगिक…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और तेलंगाना राज्य के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा है कि तेलंगाना से भ्रष्टाचारी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने तेलंगाना को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन राज्य बनाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भूपेंद्र यादव के समक्ष केंद्रीय गृह मंत्री किशन रेड्डी ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  संजय की उपस्थिति में कांग्रेस की पूर्व महापौर बंडा कार्तिका रेड्डी आज अपने भारी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। भूपेंद्र यादव ने कार्तिका रेड्डी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा है…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 89 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 576 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 89,58,484 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 585 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,31,578 तक पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,43,303 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 83,83,603 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश…

Read More

पाकिस्तान से घुसपैठ कर ट्रक में छिपकर कश्मीर जाने का प्रयास कर रहे चार आतंकवादियों को आज भोर में सुरक्षाबलों ने जम्मू के बन टोल प्लाजा के नजदीक मार गिराया है। मारे गए चारों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित हैं। इस घटना के बाद नगरोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं।  बन टोल प्लाजा के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। बन टोल प्लाजा में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। उन्हें उपचार…

Read More

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही है। सरकार संस्कृत भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए अग्रसर है। यूपी संस्कृत संस्थान और राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद के साथ मिलकर सरकार प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण देगी। इसके लिए ऑनलाइन गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। संस्कृत भाषा के प्रसार के लिए इस अनूठी पहल की शुरूआत बुधवार से होगी। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र ने कहा कि संस्कृत भाषा सीखने की शुरूआत प्राथमिक स्तर से होनी जरूरी है। कोरोना काल में भी शिक्षक…

Read More

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आत्मकथा- ‘अ प्रॉमस्ड लैंड’ में उन्होंने कई रहस्योदघाटन किया है, जिसकी वजह से वे इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस किताब में उन्होंने वैश्विक राजनीति से लेकर सामरिक रणनीति के रहस्यों से पर्दा हटाया है. उन्होंने बताया कि कैसे दुनिया के खूंखार आंतकी और अलकायदा के सगना ओसामा बिन लादेन के बारे में सूचना मिलने के पर कैसे उन्होंने पाकिस्तान के एबोटाबाद में उसे उसके खात्मा का प्लान बनाया और कैसे उनके सहयोगी इसको लेकर तैयार नहीं थे. अमेरिका के राष्ट्रपति होने के नाते उस वक्त ओबामा के पास…

Read More

अभिनेता विक्की कौशल ने बुधवार को फिल्म के सेट पर वापसी की और कोरोना वायरस महामारी के कारण कई महीनों के अंतराल के बाद फिर से काम शुरू कर दिया। उन्होंने अपने एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से खुद की दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में उनके हाथ में एक स्क्रिप्ट है और उनके दूसरे तस्वीर में उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है। विक्की कौशल ने अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-‘शुभ आरम्भ।’ अभिनेता के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी नई प्रोजेक्ट के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है।…

Read More