Author: shivam kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के पाली में शांति प्रतिमा ( (Satue of Peace) का अनावरण किया. जैन भिक्षु आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज (Jainacharya Shree Vijay Vallabh Surishwer Ji Maharaj) की 151वीं जयंती समारोह के अवसर पर ‘शांति की प्रतिमा (Satue of Peace) का अनावरण किया गया है. 151 इंच ऊंची अष्टधातु प्रतिमा विजय वल्लभ साधना केंद्र, जैतपुरा में स्थापित की गई है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- ‘स्टैच्यू ऑफ पीस विश्व में शांति, अहिंसा और सेवा का प्रेरणा स्रोत बनेगी. भारत ने हमेशा पूरे विश्व को,…

Read More

भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के रोजाना मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,548 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 435 और लोगों की जान चली गई। जुलाई के बाद आज एक दिन में सबसे कम कोरोना के नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 30,548 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 88,45,127 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 435 और लोगों की जान जाने के बाद कुल मृतक 1,30,070 हो गए हैं। एक्टिव केस की बात करें तो…

Read More

बिहार में आज नीतीश कुमार की अगुआई में नई सरकार बनाने जा रही है। नीतीश कुमार के अलावा आज 12 से 15 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, BJP और JDU से 7-7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि VIP और हम से एक-एक सदस्य मंत्री बनाए जाएंगे। इन चेहरों की छुट्टी तय! सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार की नई सरकार में पिछली सरकार के एक दर्जन मंत्री नहीं होंगे। दो कपिल देव कामत (जदयू) और विनोद कुमार सिंह (भाजपा) दिवंगत हो चुके हैं जबकि शेष दस चुनाव हार गए हैं।…

Read More

 मंडला मकरविलक्कू वार्षिक तीर्थयात्रा के शुरू होने के बाद पथानमथिट्टा स्थित सबरीमाला अय्यप्पा भगवान के मंदिर में ‘शरण अय्यप्पा’ मंत्र गूंज उठा। रविवार शाम को खुले मंदिर में सोमवार की सुबह तीर्थयात्रियों को प्रवेश की अनुमति मिली। सुबह 3 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दरवाजे खुले और पहले दो घंटे में 352 भक्तों ने मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। कोरोना संकट को देखते हुुए मंदिर में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अधिकारी कड़ाई से प्रत्येक श्रद्धालु से प्रोटोकॉल का पालन करवा रहे हैं। कई अन्य राज्यों के तीर्थयात्री भी मंदिर  पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं को सोपानम जैसी जगहों पर समय बिताने की अनुमति…

Read More

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा आज  यहां उनके आवास गंगा नगर से निकाली गई। इस दौरान भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर अनिता ममगाई, राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल, भगतराम कोठारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार की सुबह गंगा नगर से शुरू हुई अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राकेश डोभाल की शहादत को लेकर लोग नारे लगाते रहे। इस दौरान लहराते तिरंगों के बीच पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। शहीद की अंतिम यात्रा हरिद्वार मार्ग से…

Read More

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सभी मीडिया कर्मियों को बधाई देते हुए कोविड- 19 महामारी के दौरान मीडिया की भूमिका की सराहना की।  उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर सभी मीडिया-कर्मियों को बधाई! आप देश में लोकतान्त्रिक विमर्श को दिशा देते हो… नागरिकों को सूचित करके उन्हें सक्षम बनाते हो। इस महामारी के दौरान लोगों में जागरूकता लाने में मीडिया की भूमिका प्रसंशनीय रही है।  उल्लेखनीय है कि 04 जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी, जिसने 16 नवम्बर 1966…

Read More

नीतीश कुमार सोमवार की शाम साढ़े चार बजे राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  मुख्यमंत्री के साथ 14 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि  मंत्री पद की शपथ लेने वालों में भाजपा कोटे से सात , जदयू कोटे से पांच , जीतन राम मांंझी की पार्टी हम से एक और विकासशील इंसान पार्टी के एक-एक विधायक हो सकते हैं। नयी सरकार के शपथग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी उपस्थित रहने की संभावना है।  इस बीच एक महत्त्वपूर्ण खबर यह भी आ…

Read More

उत्तराखंड में चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जनपदों तथा अन्य ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में आज बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इसके साथ ही तापमान तेजी से गिरने के कारण इन इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी बर्फबारी के बीच केदारनाथ में फंस गए हैं। उत्तरकाशी, रुदप्रयाग और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्होंने चौतरफा बर्फबारी का आलम देखा। उत्तरकाशी में मां यमुना का शीतकालीन प्रवास नारायणपुरी खरसाली सोमवार को बर्फ की सफेद चादर से…

Read More

 चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडी के समीप पुल घराट में एक पिकअप के नदी में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना देररात तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है जो बल्ह के किसी टेंट हाउस ठेकेदार का वर्कर बताया जा रहा है। हादसे में मरने वाले सभी लोग बिहार से आए मजदूर हैं जिनकी पहचान की जा रही है। सूचना मिलते ही सदर थाने के एस एच ओ विनोद कुमार ठाकुर पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में गिरी गाड़ी से…

Read More

चमोली जिले में वर्षा और हिमपात से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात हो रहा है। वर्षा और हिमपात के चलते लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गये हैं। रविवार देर रात्रि से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात शुरू हो गया था। सोमवार सुबह से निचले स्थानों पर वर्षा हो रही है जिससे पूरे जिले में शीतलहर दौड़ गई है। वातावरण में ठंडक पैदा हो गयी है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसौं, नीलकंड, त्रिशुली, आली बुग्याल आदि स्थानों पर जमकर…

Read More

बारिश एवं बर्फबारी के बीच विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिलिंग श्री  केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार को भैयादूज के अवसर पर प्रात: 8.30 बजे  शीतकाल के लिए बंद हो गये है। मंदिर आज तड़के तीन बजे खोला गया। पहले श्रद्धालुगणों ने भगवान केदार के दर्शन किये। इसके पश्चात मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने बाबा की समाधि पर पूजा संपन्न की तथा 6.30 बजे  भगवान भैरवनाथ जी को साक्षी मानकर गर्भगृह को बंद किया गया। 8.30 बजे सभा मंडप तथा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। इस अवसर पर उप्र और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री क्रमशः योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत…

Read More