. दिवाली (Diwali) पर पटाखे बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के दिशा-निर्देश साफ हैं. इसके बावजूद सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के चलते देशभर के पटाखा कारोबारियों को हज़ारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. ऐन वक्त पर पटाखों (Firecrackers) को बैन कर दिया गया. जिसके चलते बड़े-छोटे, बेहद मामूली स्तर के पटाखे बनाने और बेचने वालों को करीब 10 हज़ार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ही एक-एक दुकान में 5 से 8 लाख रुपये तक का माल भरा हुआ था. कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने इस बारे में जानकारी दी है.…
Author: shivam kumar
पाकिस्तानी सैनिकों (Pakistani Army) ने शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर (Jammu and Kashmir) में नियंत्रण रेखा से लगते कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलाबारी की जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ. जम्मू- कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों के बीच नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोग मारे गये. भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के ढांचों को बड़ा नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान की गोलाबारी से सेना के चार कर्मी और सीमा सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा छह नागरिकों की जान चली गयी.…
भाई व बहन के प्यार को समर्पित पर्व भाई दूज इस बार 16 नवंबर यानि कि सोमवार को है. कहते हैं इस दिन बहने अपने भाई के माथे पर टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र, दोनों के बीच अटूट प्यार व भाई की हर क्षेत्र में सफलता की कामना करती है. और बदले में भाई बहन पर लुटाता है अपना ढेर सारा प्यार. वहीं अगर ये टीका शुभ घड़ी में किया जाए तो अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है. यह है भाई दूज 2020 का शुभ मुहूर्त इस बार भाई दूज का शुभ मुहूर्त है दोपहर…
बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी देश के उन विरल कलाकारों में से थे जो अपने जीवन काल में लिविंग लेजेंड की तरह सम्मानित रहे हैं । सुप्रसिद्ध लेखक निर्देशक सत्यजीत राय के प्रसिद्ध जासूसी किरदार फेलूदा को सुनहरे पर्दे पर जीवंत कर अपार लोकप्रियता हासिल करने वाले सौमित्र चटर्जी का रविवार को निधन हो गया। वह दिवंगत फिल्म किंवदंती महानायक उत्तम कुमार के समकक्ष माने जाते रहे हैं। सत्यजित राय की एक दर्जन से अधिक फिल्मों में अपनी अपार अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करने वाले सौमित्र सिनेमा के साथ रंगमंच से भी जुडे रहे। सत्यजीत राय के…
पटना: बिहार में नई सरकार की गठन के लिए बैठकों का दौर जारी है। सबकुछ ठीक रहा तो आज नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनाने पर अंतिम मुहर लग जायेगा और यह भी फैसला हो जायेगा कि नीतीश कुमार कब यानी किस दिन 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे। लेकिन यह सब इतना भी आसान नहीं है। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा-जदयू में पेंच फंस गया है। बीजेपी और जेदीयू दोनों अध्यक्ष पद को लेकर अड़े हैं। बीजेपी चाहती है कि इस बार स्पीकर पद उसको मिले, लेकिन जेदीयू का कहना है कि जब से एनडीए की सरकार बनी तब…
आज झारखंड का स्थापना दिवस है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर पीएम ने ट्विट कर राज्य के लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. जानकारी के लिए बता दें कि साल 2000 में झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी. इस साल झारखंड अपना 20वां स्थापना दिवस मना रहा है. पीएम ने ट्विट कर दी बधाई प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन किया. साथ ही, राज्य के स्थापना स्थापना दिवस पर टवीट किया,”भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और मेदिनीपुर के विधायक दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के खिलाफ बर्धमान कोर्ट (Bardhaman Court) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. करीब एक साल पहले दिलीप घोष पर पुलिस के बारे में आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगा था. उसी आरोप के तहत उनके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. बता दें कि पिछले साल 4 नवंबर को बर्धमान के रैना (Raina) इलाके में एक सभा में बंगाल के BJP अध्यक्ष ने पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा था, “पश्चिम बंगाल पुलिस बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार (Corruption) में लगी हुई…
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने होम डेकोर सॉल्यूशन कंपनी अर्बन लैडर की 96 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। आरआरवीएल ने ये सौदा 182.12 करोड़ रुपये के कैश ट्रांजेक्शन में किया है। कंपनी के पास अर्बन लैडर की शेष हिस्सेदारी खरीदने का भी विकल्प मौजूद है। इससे कंपनी को अर्बन लैडर की 100 फीसदी शेयर होल्डिंग मिल जाएगी। आरआईएल की ओर से बीसएई रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा गया है कि आरआरवीएल अभी अर्बन लैडर में 75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जबकि शेष निवेश दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाएगा। ज्ञात हो कि भारत में…
मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया. पिछले कई महीनों से उनके स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वह कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती थे. वह अक्टूबर की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. 5 अक्टूबर को उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी. हालात बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था, जिसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया. अस्पताल में रहने के दौरान उनकी न्यूरोलॉजिकल हालत सबसे ज्यादा खराब हुई है. पिछले 48 घंटे में उनकी तबीयत…
एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच चुके हैं. पटना पहुंचने पर राजनाथ सिंह सबसे पहले स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे थे और वहां बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उन्होंने पहले चर्चा की. इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. उनके मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के साथ ही अब मुख्यमंत्री आवास में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो रही है. राजनाथ सिंह के साथ बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी रहे देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं. बड़े नेताओं के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के बाद…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मन्दिर स्थित हिन्दू आश्रम में निर्मित अगरबत्ती ‘आशीर्वाद’ का लोकार्पण किया। ये अगरबत्ती मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए फूल से बनाई गई है। इसे केंद्रीय औषधि एवं सुगंध पौधा संस्थान (सी-मैप) भारत सरकार, लखनऊ, महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर के साथ श्री गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर के सहयोग से मूर्तरूप दिया गया है। इस तरह जो फूल बाबा गोरखनाथ के दरबार में अर्पित होते रहे हैं। वे सूखने के बाद अब बेकार नहीं जाएंगे। इनकी खुशबू से मनोहारी सुगंध फैलेगी। इसके साथ ही बाबा गोरखनाथ के चरणों में अर्पित किए गए…
