डरबन (दक्षिण अफ्रीका)। दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत के डरबन के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। यह हादसा एक ट्रक और एक मिनीबस की सीधी टक्कर से हुआ। स्थानीय परिवहन विभाग के अधिकारी सिबोनिसो डूमा ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में मिनीबस का ड्राइवर भी शामिल है। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद से राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय कुछ यात्री मिनीबस में ही फंसे रह गए थे, जिन्हें निकालने का…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, हैवी फैब्रिकेशन, कास्टिंग और फॉर्जिंग में लगी शायोना इंजीनियरिंग के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में फ्लैट एंट्री करके IPO निवेशकों को निराश किया। 144 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी शेयर बीएसई के SME प्लेटफॉर्म पर बिना उतार-चढ़ाव के 144 रुपये पर ही लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव से शेयर 137.40 रुपये तक गिर गए, हालांकि बाद में खरीदारी से सुधार हुआ। सुबह 11 बजे तक शेयर 143 रुपये पर कारोबार कर रहे थे और निवेशक 0.69 प्रतिशत के नुकसान में थे। शायोना इंजीनियरिंग का 14.86 करोड़ रुपये का IPO 22-27 जनवरी के…
नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के चलते आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांकों ने आज लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, शुरुआती झटके के बाद निचले स्तरों पर खरीदारों की दिलचस्पी से बाजार में रिकवरी की कोशिशें देखी जा रही हैं। बाजार की शुरुआती चाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 619.06 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 81,947.31 के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली हावी हो गई, जिससे सूचकांक और नीचे चला गया। लेकिन 15 मिनट के बाद लिवाली (Buying)…
नई दिल्ली। वैश्विक शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबारी रुख देखने को मिल रहा है, लेकिन एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव स्पष्ट है। भारतीय बाजारों के संकेतक गिफ्ट निफ्टी में 0.75% यानी लगभग 192 अंकों की गिरावट इसी तनाव को दर्शाती है। अमेरिकी बाजारों ने पिछले सत्र में तेज बिकवाली के बाद आंशिक रिकवरी दिखाई थी। डाउ जोन्स दिन के निचले स्तर से करीब 450 अंक सुधरा, हालांकि डाउ जोन्स फ्यूचर्स आज 0.40% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। नैस्डैक 0.70% की गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप में जर्मनी का डीएएक्स 2.11% टूटा, जबकि लंदन का एफटीएसई और फ्रांस का सीएसी मामूली तेजी के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आम तौर पर कमजोरी का रुझान है। नौ…
रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) के अवसर पर आज पूरा झारखंड उन्हें नमन कर रहा है। राजधानी रांची के बापू वाटिका में आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बापू वाटिका परिसर देशभक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर नजर आया। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच साईं मंदिर के समीप गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन कुख्यात अपराधी घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि वारदात के बाद उन्होंने सोनारी-बिष्टुपुर इलाके के साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपाए थे। इसी सूचना पर देर रात पुलिस टीम तीनों को…
देवघर। झारखंड में नगर निकाय चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सक्रियता तेज हो गई है। शहर में संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और अपने-अपने वादों के साथ जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। मेयर पद के एक प्रमुख दावेदार बाबा बलियासे ने अपने समाजसेवा के लंबे रिकॉर्ड का हवाला देते हुए जनता का समर्थन मांगा है। उनका कहना है कि कोरोना काल से लेकर आम दिनों तक, उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी है और यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं, मेयर पद के एक अन्य संभावित प्रत्याशी सूरज झा ने शहरी विकास के अपने एजेंडे को…
जमशेदपुर। एशिया के उपाध्यक्ष उद्योगपति देवांग गांधी के 24 वर्षीय बेटे कैरव गांधी के चर्चित अपहरण कांड को बिहार के उभरते “सिंह साहब गिरोह” ने पूरे 10 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अंजाम दिया था। जमशेदपुर पुलिस ने कैरव को सकुशल बरामद करने के साथ ही गिरोह के सरगना बिहार के गयाजी के “सिंह साहब” समेत कुल सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अपहरण में प्रयुक्त फर्जी नंबर और पुलिस स्टीकर वाली सादे रंग की स्कॉर्पियो, कैरव के शिफ्टिंग के दौरान उपयोग की गई एक अन्य व्हाइट स्कॉर्पियो, कई पिस्टल, कारतूस, आठ मोबाइल फोन…
रांची। नई दिल्ली में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के विवादास्पद नए इक्विटी नियमों पर रोक लगा दी, जिससे झारखंड के विश्वविद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों में राहत और संतोष का माहौल बन गया है। रांची विश्वविद्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों ने इस फैसले का स्वागत किया। 13 जनवरी 2026 से लागू किए गए UGC के ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम’ को लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया था। नियमों में ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों के उत्पीड़न…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में इन विनियमों को सामान्य वर्गों के विरुद्ध भेदभावपूर्ण होने के आधार पर चुनौती दी गई है। ऐसे में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगी दी। अब नए आदेश तक 2012 के नियम ही लागू रहेंगे। केंद्र को नोटिस जारी, 19 मार्च को अगली सुनवाई सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि नए नियम अस्पष्ट हैं। कोर्ट के कहा कि नए यूजीसी नियमों…
नई दिल्ली। देश में पिछले एक साल के दौरान ग्रामीण इलाकों में महंगाई शहरी इलाकों की तुलना में कम रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक दवाब में कमी आई है। पिछले दो वर्षों 2023 और 2024 में ग्रामीण महंगाई शहरी महंगाई से ज्यादा थी, लेकिन 2025 में खाने-पीने की चीजों की कीमतें घटने से इसमें कमी आ गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में दी। सर्वेक्षण में बताया गया है कि ज्यादातर राज्यों में खुदरा महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक के 2-6 प्रतिशत के सहनशीलता दायरे (टॉलरेंस बैंड) के अंदर…
