लोहरदगा। जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में डंपिंग प्लांट की आड़ में अवैध बालू कारोबार करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की छापेमारी में बालू से लदे छह हाइवा वाहन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई भड़गांव-नंदगांव पथ पर स्थित बीटीआईपीएल डंपिंग प्लांट परिसर में की गई, जहां निर्माण सामग्री तैयार करने के नाम पर लंबे समय से बालू का अवैध भंडारण और परिवहन चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि सेन्हा थाना अंतर्गत भड़गांव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन और ढुलाई हो रही है।…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर के बजरंग नगर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात अचानक यह सूचना फैली कि बस्ती का एक बच्चा कुएं में गिर गया है। खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर…
रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कंपाउंड (धोबी घाट) में शनिवार रात हुई मधेश्वर सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना कच्छप और उसके दो बेटे अमन कच्छप तथा अनिकेत कच्छप शामिल हैं। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पुलिस उपाधीक्षक केवी रमण ने बताया कि मामूली विवाद के बाद दो सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर बुजुर्ग मधेश्वर सिंह की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर…
गिरिडीह। झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को विदेशों में फंसने और फिर वतन वापसी के मामले अक्सर सुर्खियों में रहते है। इसी क्रम में सोमवार को दुबई का एक मामला सामने आया है। इस बार भी गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 14 प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। कंपनी के जरिये मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही समय से अधिक काम कराया जा रहा है। इससे मजदूरों को वहां रहने और खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार के शुरुआती कारोबार के दौरान तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार ने कमजोरी के साथ खुलने के बाद खरीदारों के समर्थन से हरे निशान में रिकवरी की, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद फिर बिकवाली का दबाव बनने लगा। पहले घंटे का कारोबार समाप्त होने तक सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई का सेंसेक्स 167.26 अंक की कमजोरी के साथ 80,555.68 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सुबह 10 बजे तक यह सूचकांक ओपनिंग से 655 अंक से…
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से आज अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दिखी कमजोरी का असर अब एशियाई बाजारों पर साफ नजर आ रहा है। जापान से लेकर दक्षिण कोरिया तक के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए राहत की बात यह है कि गिफ्ट निफ्टी फिलहाल हरे निशान में बना हुआ है। अमेरिकी बाजारों में बिकवाली का दबाव वॉल स्ट्रीट पर पिछले सत्र के दौरान निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की। टेक-हैवी नैस्डेक (Nasdaq) करीब 0.95 प्रतिशत यानी 225 अंक टूटकर…
रांची। झारखंड में महाशिवरात्रि (15 फरवरी) तक ठंड बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव के साथ गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, महाशिवरात्रि के बाद तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन इसी दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी है। बारिश होने से तापमान में थोड़ी कमी आएगी, फिर उसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्तमान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक है,…
रांची। राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में आज अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 6 से 7 वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। वहीं पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। गौरतलब है कि खादगढ़ा बस स्टैंड में इससे पहले भी तीन से चार बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जा रहा है…
रांची: आयकर विभाग (Income Tax Department) की अनुसंधान शाखा द्वारा चावल व्यापारियों के अंतर्राज्यीय ठिकानों पर की जा रही छापेमारी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 29 जनवरी से शुरू हुई यह कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही, जिसमें अब तक कुल ₹4.50 करोड़ की नकदी जब्त की जा चुकी है। कैश का स्रोत बताने में नाकाम रहे कारोबारी विभागीय सूत्रों के अनुसार, जब्त की गई राशि में से ₹2 करोड़ बाबा ग्रुप से जुड़े आढ़तियों के ठिकानों से मिले हैं, जबकि शेष ₹2.50 करोड़ बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग से संबंधित लोगों के पास से बरामद हुए…
रांची/लंदन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के ‘दावोस’ और ‘यूनाइटेड किंगडम’ (UK) दौरे के ऐतिहासिक परिणाम सामने आने लगे हैं। वैश्विक निवेश मंचों पर राज्य की मजबूत पैरवी के बाद, देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने जिंदल समूह ने झारखंड के विकास में सहभागी बनने के लिए ₹70,000 करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव दिया है। लंदन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार के अधिकारियों को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) सौंपा। यह निवेश स्टील, परमाणु ऊर्जा और सौर ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पतरातू में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को अंपनी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी बैठक में मौजूद रहीं। इस समय वित्तमंत्री लोकसभा में बजट भाषण दे रही हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करने से पहले रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री सीतारमण को दही-चीनी खिलाई। उन्होंने बजट के लिए वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दी।…
