कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर और निशिथ प्रामाणिक सहित तमाम वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे। शनिवार को शाह राज्य भाजपा की कोर कमेटी के साथ अहम बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर गहन मंथन होगा। हालांकि, इस बार उनका फोकस आंतरिक बैठकों की अपेक्षा…
Author: shivam kumar
सरायकेला। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 और 15 के सीमावर्ती इलाके में रहने वाले हजारों लोगों के लिए ‘स्मार्ट सिटी’ का दावा महज एक कागजी जुमला साबित हो रहा है। पिछले एक दशक से यह इलाका विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है। आलम यह है कि दो वार्डों के बीच स्थित होने के कारण यह क्षेत्र ‘नो मैन्स लैंड’ बन गया है, जहाँ न सड़कें हैं और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था। वार्डों की खींचतान में पिस रही जनता स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उनका घर दो वार्डों के बॉर्डर पर होना ही…
रांची। झारखंड और बिहार में चावल कारोबार की आड़ में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के आरोप में आयकर विभाग ने प्रमुख कारोबारी समूह ‘बाबा राइस मिल ग्रुप’ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह से शुरू हुए इस अभियान में दोनों राज्यों के पांच शहरों – रांची, जमशेदपुर, पटना, गया और औरंगाबाद – में कुल 42 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक, अब तक की तलाशी में 3 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और महंगे जेवरात के अलावा जमीन-मकान से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आयकर विभाग को संदेह है…
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला सेन्हा थाना क्षेत्र का है, जहाँ अवैध बालू के परिवहन को रोकने गए अंचलाधिकारी (सीओ) पंकज कुमार भगत पर माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में न केवल सीओ के साथ मारपीट की गई, बल्कि उनके सरकारी वाहन के शीशे भी पत्थर मारकर तोड़ दिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। क्या है पूरा मामला? प्राथमिकी के अनुसार, सीओ पंकज कुमार भगत को गुप्त सूचना मिली थी कि सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी-सेन्हा पथ पर स्थित नूरी सराय पुल…
जामताड़ा। नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर परिषद और जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती चरण में ही संभावित प्रत्याशियों की ओर से नामांकन प्रपत्रों की खरीद में तेजी देखी जा रही है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदे। मिहिजाम नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को दो नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। इस पद के लिए सोनी कुमारी और जयश्री देवी ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। इसके…
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रनिर्माण में बापू के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने भाषा, क्षेत्र और जाति में बँटे देश को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया। उन्होंने स्वदेशी, स्वाधीनता और स्वच्छता के विचारों को भारत के गौरवशाली भविष्य से जोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को याद करते हुए अहिंसा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा दी और यही वह शक्ति है, जो बिना हथियार के भी दुनिया को बदल सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स प पोस्ट साझा करते हुए अहिंसा से जुड़ा सुभाषित लिखा, “अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥” इस श्लोक का अर्थ है कि अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है और अहिंसा ही सबसे बड़ा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनका पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कृतज्ञ राष्ट्र के साथ महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके स्वदेशी आंदोलन को आत्मनिर्भर भारत का आधार स्तंभ बताया । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी गांधी जी को सत्य और अहिंसा का पुजारी बताते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधार स्तंभ है।…
काठमांडू: नेपाल में चुनाव की आहट के बीच धार्मिक पहचान को लेकर राजनीतिक पारा गरमा गया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के उपाध्यक्ष डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने अपनी पार्टी की विचारधारा को लेकर मचे घमासान के बीच एक बड़ा यू-टर्न लिया है। वाग्ले, जो कभी हिंदू राष्ट्र समर्थकों को पार्टी छोड़ने की सलाह देते थे, अब अपनी पार्टी को हिंदू, बौद्ध और किरात समाज वाली सनातन सभ्यता का सबसे बड़ा रक्षक बता रहे हैं। पुराने भाषण ने बढ़ाई मुश्किलें दरअसल, पिछले चुनाव के दौरान डॉ. वाग्ले का एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। उस…
काठमांडू। संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे नेपाली नागरिकों के लिए वहां स्थित नेपाली दूतावास ने एक बेहद सख्त और महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी नेपाली नागरिक ने अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया या नियमों के साथ खिलवाड़ किया, तो उनका वीजा ही नहीं, बल्कि ग्रीन कार्ड (Green Card) भी रद्द किया जा सकता है। अवैध लाभ और धोखाधड़ी पर रोक दूतावास द्वारा गुरुवार रात जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि अध्ययन, रोजगार, या व्यवसाय के लिए अमेरिका में रह रहे नेपाली नागरिक किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न…
वाशिंगटन। अमेरिका में एक बार फिर मंडरा रहे सरकारी शटडाउन का खतरा टल गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीनेट में डेमोक्रेट्स के बीच गुरुवार को फंडिंग को लेकर समझौता हो गया। इस समझौते की पुष्टि राष्ट्रपति कार्यालय और सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चक शूमर के कार्यालय की ओर से की गई है। इसके तहत सितंबर तक अधिकांश संघीय विभागों को फंडिंग जारी रहेगी, जबकि गृह सुरक्षा विभाग (होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट) के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। समझौते से जुड़े सूत्रों के अनुसार, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के लिए दो सप्ताह का स्टॉपगैप बिल लाया जाएगा। इसका उद्देश्य मिनियापोलिस में…
