Author: shivam kumar

अमेरिका के कैलिफोर्निया के एनाहिम स्थित ‘डिज्नीलैंड’ एक ऐसा मनोरंजन और थीम पार्क है, जहां दुनियाभर से आने वाले बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खूब मस्ती करते हैं क्योंकि यह ऐसी जगह है, जहां कल्पनाओं से भरी अनूठी दुनिया हर किसी को आनंदित करती है। ‘वाल्ट डिज्नी पार्क्स’ के स्वामित्व वाले डिज्नीलैंड की स्थापना 17 जुलाई 1955 को हुई थी। उस दिन सजीव टेलीविजन प्रसारण के साथ डिज्नीलैंड का पूर्वावलोकन किया गया था, जिसे आर्ट लिंकलेटर और रोनाल्ड रीगन द्वारा आयोजित किया गया था। उसके अगले दिन 18 जुलाई 1955 को डिज्नीलैंड को आम लोगों के लिए खोल दिया…

Read More

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है। नृपेंद्र मिश्र चार दिन के अयोध्या प्रवास पर राम नगरी में हैं। गुरुवार ही वह रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण भी करेंगे।  बुधवार की रात से नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचकर फैजाबाद सर्किट हाउस में रुके हुए हैं। नृपेंद्र मिश्र के साथ एक इंजीनियरों का एक दल भी अयोध्या पहुंचा है, जो राम मंदिर निर्माण की बारीकियों को समझेगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जिले के अधिकारियों व ट्रस्ट महामंत्री चम्पत राय सहित अयोध्या में मोजूद ट्रस्ट सदस्यों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर रहे हैं ।…

Read More

बॉलीवुड की ग्लैम डीवा कटरीना कैफ आज अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। खैर कटरीना कितने भी बर्थडे क्यों न मना लें लेकिन कैट और उनके फैंस उनका 12 साल पुराना बर्थडे आजतक नहीं भूल पाए हैं। जब शाहरुख और सलमान की उनके इस खास दिन पर लड़ाई हो गई थी। 16 जुलाई 2008 में मुंबई के ओलिव बार में कटरीना ने बर्थडे पार्टी रखी थी। वहां शाहरुख ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान, गौरी ख़ान जैसे  बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ख़ान ने ताना मारते हुए शाहरुख ख़ान को बोला कि उनका शो ‛दस का…

Read More

मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस द्वारा किसान दंपति की लाठियों से पिटाई की गई। जिस पर दंपति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अब इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि इस प्रकार से किसान परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है, आखिर उनकी गलती क्या है? इस दौरान राहुल ने मारपीट की वायरल वीडियो को भी…

Read More

।पश्चिम बंगाल एक्‍साइज विभाग ने इसी सप्ताह घर पर शराब की डिलिवरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद राजधानी कोलकाता समेत राज्य भर में होटल कारोबारियों ने एक अनोखी पहल करते हुए लोगों के घर-घर फूड्स और ड्रिंक्स पहुंचाने की शुरुआत कर दी है। द होटल ऐंड रेस्‍टोरेंट्स असोसिएशन ऑफ ईस्‍टर्न इंडिया (एचआरएईआई) ने अपना ही एक स्‍टार्टअप लॉन्‍च किया है। फिलहाल मार्केट में मौजूद फूड डिलिवरी कंपनियों की डिलिवरी घर-घर पहुंचाने वालों के लगातार कोरोना संक्रमित होने के घटनाओं के बाद यह कदम उठाया गया है। इस सर्विस का नाम रखा गया है ‘वाइन ओ डाइन’। इसके जरिए…

Read More

पैंगोंग के फिंगर एरिया के साथ-साथ अब चीन ने डेप्सांग में भारत के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। भारतीय सीमा में लगभग 12 किमी. अंदर आकर डेप्सांग में कब्जा जमाए बैठे चीनी सैनिक आखिर वापस क्यों नहीं लौटना चाहते? इन्हें यहां से कैसे पीछे किया जाए? इन्हीं सवालों का जवाब जब कोर कमांडरों की 14 घंटे की बैठक में नहीं मिला तो अब एलएसी के मामलों के लिए बनी ‘हाई पावर्ड कमेटी’ तलाश रही है। पीपुल्स लिबरेशन ऑर्मी (पीएलए) के सैनिक भारतीय सैनिकों को पेट्रोलिंग पॉइंट्स तक नहीं जाने दे रहे हैं। यह भारतीय सीमा का डेप्सांग मैदानी इलाका…

Read More

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर अब हर दिन कोई न कोई बड़ी खबर सुनने को मिल ही जाती है। हाल ही में ये सुनने को मिला थआ कि घंटों तक व्हाट्सएप डाउन रहा, लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. जिसके कारण लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब ट्विटर पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक हुआ है। इसमें अमेरिका के कई दिग्गज हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक  कर लिए गए हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, दुनिया के सबसे अमीर और इन्वेस्टमेंट गुरु वारेन बफे शामिल हैं।…

Read More

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के दौरान पर्वतीय इलाके की सड़कों पर मलबा आने के कारण कई महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। इनमें चारधाम यात्रा मार्गों पर भी कई स्थानों पर यातायात अवरुद्ध है। राज्य मुख्यालय पर विभिन्न जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह जनपद  उत्तरकाशी में हल्की वर्षा हो रही है और शेष जनपदों में भी बादल छाए हुए हैं। चार धाम के सड़कों पर कई स्थानों पर मलबा आने के कारण यातायात अवरुद्ध है। इनमें ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी के समीप मलबा आने के कारण यातायात अवरुद्ध है। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग…

Read More

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। कारोबार के दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंजे (बीएसई) का सेंसेक्‍स 163.81 अंक और 0.45 फीसदी की उछाल के साथ 36,215.62 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.00 अंक और 0.83 फीसदी बढ़त के साथ 10,706.20 के स्‍तर पर ट्रेंड करता दिखा। कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, एम एंड एम, जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं, टाटा स्टील, आईओसी, वेदांता लिमिटेड, हिंडाल्को, श्री सीमेंट, बीपीसीएल, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक…

Read More

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के नक्शे कदम पर चलते हुए अब, ऑस्ट्रेलिया भी इंग्लैंड दौरे के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए एकदम तैयार है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इंग्लैंड दौरे के लिए 26 खिलाड़ियों की एक प्रारंभिक टीम घोषित की है। हालांकि इस दौरे के विवरण को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। 26 खिलाड़ियों के इस दस्ते में उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रैविस हेड की भी वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया सितंबर में एकदिवसीय और टी 20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी और यह कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर…

Read More

महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त व लेखिका नीला सत्यनारायण (71) का गुरुवार तड़के कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज मुंबई स्थित सेवन हिल अस्पताल में हो रहा था। कोरोना से मरने वाली नीला सत्यनारायण पहली पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। जानकारी के अनुसार नीला सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी थीं। मंत्रालय में नीला सत्यनारायण ने कई विभागों में काम किया था। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त का काम भी सभाला था। नीला सत्यनारायण उत्तम लेखिका थीं। उन्होंने 150 कविताओं सहित कई किताबें लिखी हैं। मंत्रालय में बेहद अनुशासन प्रिय अधिकारी के रुप में उनकी पहचान थी।

Read More