महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त व लेखिका नीला सत्यनारायण (71) का गुरुवार तड़के कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज मुंबई स्थित सेवन हिल अस्पताल में हो रहा था। कोरोना से मरने वाली नीला सत्यनारायण पहली पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
जानकारी के अनुसार नीला सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी थीं। मंत्रालय में नीला सत्यनारायण ने कई विभागों में काम किया था। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त का काम भी सभाला था। नीला सत्यनारायण उत्तम लेखिका थीं। उन्होंने 150 कविताओं सहित कई किताबें लिखी हैं। मंत्रालय में बेहद अनुशासन प्रिय अधिकारी के रुप में उनकी पहचान थी।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version