Author: shivam kumar

कोविड-19 के लिए प्लाज्मा थेरेपी को शीघ्र ही नेशनल ट्रीटमेंट योजना से खत्म किया जा सकता है। ऐसी घोषणा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने की है। हालांकि ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के निदेशक इससे भिन्न राय रखते हैं। एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि अभी आईसीएमआर के फैसले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी इसके लिये और अधिक डेटा के अध्ययन की जरूरत है। निदेशक डा. गुलेरिया का कहना है कि प्लाज्मा कोई जादू नहीं है। इसे हमें यह ठीक से देखना और समझना होगा कि कहां पर इसके प्रयोग से…

Read More

 बालाकोट एयर स्ट्राइक में भारत से मात खाने के बाद पाकिस्तान ने हाल ही में स्वीडन की कंपनी साब एयरोस्पेस से चोरी-छिपे नया अवाक्स (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम्स) खरीदा है। इसे भारत की जासूसी के लिए पाकिस्तान के मिन्हास एयरफोर्स बेस पर तैनात किये जाने का खुलासा एक ओपन सोर्स इंटेलिजेंस कंपनी ने सेटेलाइट तस्वीरों से किया है। पाकिस्तान का यह एयरफोर्स बेस भारत के श्रीनगर से 222 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से उड़ान भरने के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मुश्किल से पांच मिनट में भारतीय वायुसीमा में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही कश्मीर और लद्दाख में भारत की ऑपरेशनल उड़ानों पर भी नजर रखी…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 77 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54 हजार 366 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 77, 61, 312 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 690 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,17,302 तक पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,95,509 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 69,48,497…

Read More

शाहरुख खान और काजोल अभिनीत रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजी) के हाल में 25 साल पूरे किए हैं।  आइकॉनिक फिल्म ‘डीडीएलजी’ 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। इस खास मौक पर जहां फिल्म के कलाकारों ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है, वहीं अब यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को विदेशों में फिर से रिलीज की जाएगी। यह जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण आदर्श…

Read More

फिल्ममेकर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ लम्बे समय से चर्चा में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। कोरोना काल के बाद हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। वहीं अब मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म से एक टीजर जारी किया है जिसमें जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को जूनियर एनटीआर ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘फाइनली, यहां एक शक्तिशाली भीम है! मेरे प्यारे भाई के लिए एक शानदार उपहार।’ फिल्म के इस टीजर की शुरुआत में जूनियर…

Read More

जम्मू के सीमावर्ती इलाके पुंछ में कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस वैन पर ग्रेनेड फेंका. गनीमत यह रही कि इस ग्रेनेड में विस्फोट नहीं हुआ, जिसके बाद अब पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जम्मू पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक घटना गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे की है. पुंछ जिले के कलाई इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस की एक वैन अपनी सामान्य ड्यूटी पर तैनात थी. तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने इस पुलिस वैन को निशाना बनाकर इस पर ग्रेनेड फेंका और मौके से फरार हो गए, लेकिन, गनीमत यह रही कि यह ग्रिनेड…

Read More

कस्बा गोवर्धन स्थित जगतगुरु शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ के आश्रम में गुरुवार दोपहर पहुंचे असम सरकार के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष असम खलीलुर्रहमान ने आयोजित हवन यज्ञ में आहूति दी। विशेष मुलाकात में उन्होंने कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार दोबारा भारी बहुमत के साथ विजय हासिल करेगी। असम के पर्यटनमंत्री जयंत मल्ल बरुआ एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा असम प्रदेश उपाध्यक्ष खलीलुर्रहमान गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। यहां पर उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि असम समेत पूरा पूर्वोत्तर भारत पुरी शंकराचार्य के सीमा क्षेत्र में आता है। वहां की…

Read More

प्रसिद्ध सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी, जिसके बाद से दोनों की जल्द शादी की खबरे सोशल मीडिया पर लगातार आ रही थी। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है। दरअसल नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा के हाथ में मेहंदी लगी है, वहीं रोहनप्रीत ने अपने हाथों में एक बोर्ड पकड़ा हुआ जिस पर लिखा है-‘विल यू मैरी…

Read More

राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की आगामी फिल्म ‘छलांग’ का पहला गाना ‘केरी ना करदा’ गुरुवार को रिलीज हो गया। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे राजकुमार राव और नुसरत भरुचा पर फिल्माया गया है।  इस गाने को स्वीतज ब्रार और यो यो हनी सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि लिरिक्स अल्फाज, यो यो हनी सिंह व होमी दिलवाला ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। फिल्म के इस गाने का लिंक राजकुमार राव ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘नोक-झोंक का नया एंथम! गर्लफ्रेंड अब तक सिर्फ कहती थी,अब गा के सुनाएंगी!’करी ना करदा’ आ गया।’ फिल्म के इस…

Read More

दिवंगत कन्नड़ अभिनेता चिंरजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने बेटे को जन्म दिया है। चिंरजीवी सरजा की इसी साल 7 जून को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मौत के वक्त उनकी पत्नी मेघना राज प्रेग्नेंट थीं। मेघना ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बच्चे को जन्म दिया है। मेघना के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में चिरंजीवी के भाई ध्रुव सरजा अपनी बाहों में बच्चे को लिए हुए हैं। मेघना राज के मां बनने की जानकारी चिरंजीवी सरजा के भाई ध्रुव ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने…

Read More

देश के रक्षा मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने  यहां कहा कि हमने जो वादे किये, उन्हें पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता अद्भुत है। उन्होंने लोगों का भरोसा हासिल किया है। शुरुआत के घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात की थी, हमने उसे चुटकी में खत्म किया। वर्षों से चली आ रही अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि विवाद को कानूनी तरीके से सुलझा दिया। भव्य राम मंदिर बनाने का वादा हमने किया था, जिसकी नींव रख दी  गई है। मंदिर निर्माण जारी है। देश विभाजन के बाद दूसरे देश में रह रहे सभी अल्पसंख्यक…

Read More