फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में अमरीश पुरी के एक फेमस डायलॉग और आखिरी आइकॉनिक सीन को कौन भूल सकता है। फिल्म के रिलीज के 25 साल बाद काजोल ने अमरीश पुरी के डायलॉग को अपने अंदाज में फिर से लिखा है। काजोल ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) में अमरीश पुरी की बेटी सिमरन की भूमिका निभाई थी। फिल्म के आखिर में अमरीश पुरी काजोल का हाथ छोड़कर कहते हैं जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी और काजोल ट्रेन की तरफ भागती है, जहां राज यानी शाहरुख खान उनका इंतजार कर रहे होते हैं। हाल में फिल्म…
Author: shivam kumar
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी कजन सिस्टर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और परिणीति के साथ में नजर आ रहा हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई टीशा। तुम्हें बड़ा सा हग प्यार भेज रही हूं, तुम्हें बहुत मिस करती हूं परिणीति चोपड़ा।’ इस तस्वीर में परिणीति और प्रियंका दोनों ही ग्लैमरस लुक में खूबसूरत लग रही हैं।…
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों की परिचालन तैयारी और युद्ध-तत्परता की समीक्षा की। उन्होंने नौसेना कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान अपनी युद्ध-लड़ने की क्षमताओं को तेज करने के लिए निर्देश दिए। नौसेना प्रमुख के सामने अरब सागर में किया गया युद्ध परिदृश्य का प्रदर्शन किया गया। युद्धपोत विक्रमादित्य पर नौसैनिकों को संबोधित करके उन्होंने युद्ध लड़ने की क्षमताओं को और तेज करने के निर्देश दिए। भारतीय नौसेना प्रमुख ने गोलीबारी अभ्यास, परिचालन तत्परता, ऑपरेशन लॉजिस्टिक्स की देखभाल करने, मरम्मत और रखरखाव के प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया। एडमिरल करमबीर सिंह वेस्टर्न नेवल कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल अजीत कुमार के साथ करवार नेवल बेस पर पहुंचे। उन्होंने…
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप’ के तहत भाजपा के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के साथ विजन डाक्यूमेंट को जारी किया। साथ में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी थे। घोषणापत्र में हर बिहारवासी को फ्री कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने और मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराने, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में 19 लाख रोजगार देने के साथ ही एक साल में तीन लाख शिक्षकों की भर्ती का वादा किया गया है। इसमें 15 साल…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की है। नड्डा ने ट्वीट कर शुभकामना संदेश में कहा है, ‘राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत अमित शाह को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई संदेश में कहा है, ‘केंद्रीय गृह मंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूती देने में पूरे…
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। मायावती गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में 23 अक्टूबर को रोहतास व कैमूर जिले में दो चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी। पार्टी की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बसपा सुप्रीमो की पहली चुनावी जनसभा जगजीवन स्टेडियम, करगहर हाई स्कूल कैम्पस, रोहतास जिले में होगी, जबकि उनकी दूसरी जनसभा भभुआ स्थित हवाई अड्डा मैदान, जिला कैमूर में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि बसपा पहली बार पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की…
अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा जरूरी कदम नहीं उठाए जाने को लेकर अक्सर कांग्रेस पार्टी सवाल खड़े करती रही है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एक बार फिर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का ध्यान समाज के निचले तबके तक आर्थिक मदद पहुंचाने की ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि ऊपरी स्तर पर तमाम कोशिशों के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी, जबतक लोगों के पास खर्च करने के लिए धन नहीं होगा। इसीलिए जरूरी है कि गरीब परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाएं और बाजार को जीवंत करने की प्रभावी कदम उठाएं। अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधारने तथा…
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद ताहिर हुसैन की तीन जमानत अर्जियों को खारिज कर दिया है। एडिशनल सेशंस जज विनोद यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई में ये फैसला सुनाया। कोर्ट ने पिछले 21 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली पुलिस की ओर से वकील मनोज चौधरी और ताहिर हुसैन की ओर से वकील केके मनन और उदित बाली ने दलीलें रखीं थीं। पिछले 20 अक्टूबर को मनोज चौधरी ने कहा था कि पुलिस इन मामलों में पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी। पहले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर अमित शाह के 65वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ‘भारत के विकास में वह जिस समर्पण से योगदान दे रहे हैं, उसे देश देख रहा है। पीएम मोदी ने शाह के लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि भाजपा को और मजबूत बनाने में भी शाह का अहम योगदान है। वहीं, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और ट्वीट के माध्यम से कहा कि…
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा धीरे-धीरे राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आभासी जरिए से दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। आज गुरुवार को महाषष्टी है और साल्टलेक में भाजपा की ओर से आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे। इसके अलावा राज्य के 10 पूजा पंडालों को सीधे संबोधित करने वाले हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा ने त्योहारों के दौरान जनसंपर्क करने की अपनी रणनीति के तहत राज्य के लोगों के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) करने का इंतजाम किया है। प्रदेश भाजपा…
जिले के ठाकुर बाहुल्य गांव करहेड़ा में वाल्मीकि समाज के 50 परिवारों के बौद्ध धर्म अपनाने के मामले में लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर भी कूद गए हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर दावा किया है कि आईएसआई, दाउद, अरविंद केजरीवाल,सजंय सिंह और अमानुल्ला देश को जातीय दंगों में धकेलने की साजिश रच रहे हैं। करहेड़ा मामले में भी पवन नामक व्यक्ति को धर्मपरिवर्तन कराने के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। देर रात जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त रूप से की गई जांच में कहा गया है कि करहेड़ा में धर्म परिवर्तन के कोई पुख्ता सुबूत…
