Author: shivam kumar

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की है। नड्डा के साथ ही पार्टी के तमाम नेताओं ने वरिष्ठ नेता को शुभकामनाएं दीं। जेपी नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट के अपन बधाई संदेश में कहा ‘केंद्रीय रक्षामंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और संगठन के प्रति आपका समर्पण सराहनीय और अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा ‘देश…

Read More

कोलकाता। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने 435 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की कोलकाता क्षेत्रीय इकाई के निदेशक सुधांशु सिंह ने शुक्रवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना मिलने के बाद गुरुवार शाम बैरकपुर में डनलप ब्रिज के पास एक महिंद्रा पिकअप वाहन को रोका गया था। इसमें गांजा होने की पुख्ता सूचना पहले से थी, जिसके बाद एनसीबी की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अंदर कई पैकेट में 435 किलो गांजा छिपा कर रखा गया था। इसके बाद इसमें सवार तीन लोगों…

Read More

पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में भी शुक्रवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे नौशहरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टरों में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान गंभीर…

Read More

राजस्थान में कोरोना से 4 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें अजमेर, भरतपुर, बीकानेर व सवाई माधोपुर के 1-1 संक्रमित शामिल है। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 495 हो गया है। राज्य में शुक्रवार सुबह तक 14 जिलों में 115 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल संक्रमितों की तादाद 22 हजार 678 हो गई हैं।   पाली में 35, जयपुर में 22, अजमेर में 10, अलवर व भरतपुर में 9-9, नागौर में 7, कोटा में 6, झुंझुनूं में 5, श्रीगंगानगर में 4, सवाई माधोपुर में 3, चित्तौडग़ढ़ में 2 तथा बूंदी, झालावाड़ व टोंक…

Read More

 देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब आठ लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,506 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7,93,802 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 475 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21,604 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा षुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,76,685 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,135 मरीज स्वस्थ…

Read More

जिले में गुरुवार की रात 6 व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने शुक्रवार को बताया कि सभी मरीज हरिहरगंज क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा उनकी  उम्र 35 से 40 वर्ष है। मरीज बगैर लक्षण के हैं। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में मरीज़ को पीएमसीएच के कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया गयाा है।

Read More

भुवनेश्वर, राज्य के पांच जिलों को वामपंथी हिंसा प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इसका अनुमोदम कर दिया है। ये जिल हैं- अनुगुल, बौद्ध, देवगढ, संबलपुर व नयागढ। राज्य पुलिस के महानिदेशक अभय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य में सुरक्षा की स्थिति में लगातार सुधार  आ रहा है।उन्होंने कहा कि ओडिशा को वामपंथी हिंसा से मुक्त करने के लिए ओडिशा पुलिस संकल्पबद्ध है। उल्लेखनीय है कि गत अप्रैल 2018 में राज्य के छह जिलों को इस सूची लसे बाहर कर दिया गया था।…

Read More

 कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित विकास दुबे के शुक्रवार सुबह कानपुर में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है। अखिलेश उज्जैन में विकास की नाटकीय तरीके से गिरफ्तारी के बाद से ही इस मामले पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने कहा था कि खबर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’…

Read More

सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार कर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को यूपी एसटीएफ मध्यप्रदेश से कानपुर लेकर पहुच गई है। अपराधी के कानपुर पहुँचने के पहले से ही कानपुर नगर और देहात जनपद की पुलिस हाई अलर्ट पर है और जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विकास को घटनास्थल का सीन भी करवाया जा सकता है। कानपुर नगर जनपद के चौबेपुर थानाक्षेत्र में दो जुलाई को एक दिल दहला देने वाली घटना जिसमे सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे अंजाम देने वाले विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने…

Read More

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुला। कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में दिख रहे हैं। कारोबार के दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज बीएसई  का सेंसेक्स 151.84 अंक और 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 36,585.85 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 44.10 अंकों और 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 10,769.35 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 19 लाल निशान में कारोबार करते…

Read More