जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काट दिया। इसके बाद पति कटा सिर लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कटा सिर लेकर पति के कोतवाली जाते हुए किसी ने वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में अवैध संबंधों को लेकर चिन्नर…
Author: shivam kumar
हाथरस मामले (Hathras Case) में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular front of india) को लेकर हो रही जांच और खुलासे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने यूपी सरकार घेरा हैं। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को साजिश की आड़ में छिपा रही है। ओवैसी ने कहा कि वेबसाइट तो अजीबोगरीब है उसकी बुनियाद पर साजिश कर रहे हैं, जहां कहीं भी सरकार से गड़बड़ी हो तो वहां साजिश बना दिया जाए, यह तो पुरानी कहानी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, उस बच्ची…
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू यादव, उनके परिवार और आरजेडी के लिए रांची हाईकोर्ट से अच्छी खबर आई है। आरजेडी अध्यक्ष और चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को चाईबासा कोषागार मामले में रांची हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। लालू यादव को ये जमानत आधी सजा पूरी करने के बाद मिली है। लालू यादव को इसके लिए ₹200000 फाइन और ₹50000 सिक्योरिटी मनी जमा करना पड़ेगा। आपको बता दें कि रांची की सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई है। अपनी जमानत याचिका…
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दरोगा का मारपीट के मामले में 2 हजार रुपए की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में दरोगा साफ तौर पर मारपीट के मामले में एक पक्ष से 2 हजार रुपए लेते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही वायरल वीडियो में एक हेड कांस्टेबल को भी 500 रुपए दिए जाने की बात कही जा रही है। मामले में हाथरस के पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए…
भारत ने गुरुवार को चीनी दूतावास की ओर से भारतीय मीडिया को ताइवान से संबंधित परामर्श जारी करने पर कहा है कि देश में मीडिया पूरी तरह से स्वतंत्र है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को सप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत में मीडिया स्वतंत्र है और वह मुद्दों पर अपने अनुसार उपयुक्त रिपोर्टिंग करता है। सप्ताहिक प्रेस वार्ता में प्रवक्ता से भारत में चीनी दूतावास की ओर से मीडिया संस्थानों व पत्रकारों को एक चीन नीति का सम्मान करने को लेकर जारी पत्र के संबंध में एक सवाल पूछा गया था। उल्लेखनीय है कि चीन…
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पटनायक ने ट्वीट कर कहा है कि पासवान के निधन का समाचार सुनकर वह दुःखी हैं। वह राजनीति में लंबे अनुभव वाले व्यक्ति थे और एक लोकप्रिय नेता थे। उनके परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना करता हूं।
आने वाले दशक में स्वदेशी रूप से विकसित पांचवी पीढ़ी के विमान भारतीय वायुसेना की मुख्य ताकत होंगे। इसलिए भारतीय वायुसेना 6 जी तकनीकों के साथ स्वदेशी युद्ध प्रणाली विकसित कर रही है। आगामी दशक के उत्तरार्ध तक स्वदेशी लड़ाकू विमानों को वायुसेना में शामिल करने से ’आत्मनिर्भरता’ भी बढ़ेगी। वायुसेना ने 2030 तक लड़ाकू विमानों की 38 स्क्वाड्रन तैयार करने की योजना बनाई है। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से खास बातचीत में भविष्य में युद्ध की तैयारियों के बारे में पूछने पर कहा कि भारतीय वायुसेना ’डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स, स्मार्ट विंगमैन कॉन्सेप्ट, वैकल्पिक रूप से मानवयुक्त प्लेटफार्मों, ड्रोन, हाइपरसोनिक हथियारों सहित 6 जी तकनीकों के…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 69 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 हजार 496 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 69, 06, 152 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 964 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,06,490 तक पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,93,592 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 59,06,070 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। देश…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) संस्थापक व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पासवान का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से शुक्रवार की सुबह जनपथ स्थित उनके आधिकारिक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। यहां राष्ट्रपति कोविंद ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पासवान के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में ढांढस भी बंधाया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी ने दिवंगत नेता के…
त्योहारी सीजन से पहले भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर शक्ति कांत दास ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। दास ने बताया कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इसे 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। आरबीआइ गवर्नर ने संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत में मौद्रिक नीति समिति के नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्लेषणात्मक सहयोग के लिए टीम…
आज पूरा देश 88वां वायुसेना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने देशवासियों को खास अंदाज में बधाई दी है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘तेजस टीम की तरफ से सभी को भारतीय वायुसेना दिवस की बधाई, हमारी फिल्म हमारे वायु सेना की महानता, शौर्य और बलिदान का एक प्रतीक है…..जय हिंद।’ फिल्म ‘तेजस’ के इस पोस्टर में कंगना आत्मविश्वास और जोश से भरी हुई दिखाई दे रही हैं और पीछे एक फाइटर जेट खड़ा है। फिल्म ‘तेजस’ कंगना की पहली फिल्म है, जिसमें…
