गंगा, सरयू व तमसा जैसी नदियों से आच्छादित बलिया में जल पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हाल के दिनों में गंगा व तमसा के संगम स्थल पर विश्व प्रसिद्ध डॉल्फिन मछलियों को देखे जाने के बाद जल पर्यटन को लेकर संभावनाओं की तलाश शुरू हो गई है। इसकी पहल डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने की है। जिन डाल्फिनों को देखने लाखों पर्यटक उड़ीसा की चिल्का झील में जाते हैं और एक डाल्फिन को देखने के लिए घंटों इंतजार करते हैं, उन्हीं डाल्फिनों का बड़ा कुनबा जिले में बह रही गंगा नदी में है। जिले में प्रवाहित गंगा नदी के जल…
Author: shivam kumar
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ क्रूरता के मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों को लेकर सरकार की मंशा पर ही सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी राज में पिछले चाल साल में देश में महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में 23 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसमें सिर्फ अनुसूचित जाति की महिलाओं के खिलाफ ही अपराध में करीब 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर सरकार…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को परामर्श जारी कर कहा है कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध मामले में पुलिस थाने की कार्रवाई अनिवार्य कर दी जाए। मंत्रालय द्वारा जारी नए परामर्श में कहा गया है कि अगर महिला के साथ किसी तरह का अपराध थाने के अधिकार क्षेत्र के बाहर हुआ है तो भी उस स्थिति में ‘शून्य प्राथमिकी’ दर्ज की जाए जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश के हाथरस और राजस्थान में हुए बलात्कार की घटना के बाद महिला सुरक्षा पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मुख्य…
हेमकुंड साहिब-लोकपाल के कपाट शीतकाल के लिए आज बंद हो गए। इस वर्ष की अंतिम अरदास मे करीब साढ़े तेरह सौ श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। बोले सो निहाल के जयकारों के बीच दोपहर ठीक डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए गए। इसी के साथ लक्ष्मण मंदिर लोकपाल तीर्थ के कपाट भी विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए गए। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को पूरे विधविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह नौ बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शबद कीर्तन, मुख वाक के…
भारतीय सशस्त्र बलों में डीएसआर के नाम से पहचानी जाने वाली रूसी ड्रैगुनोव स्नाइपर राइफल्स को अब जल्द ही ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत स्वदेशी तरीके से अपग्रेड किया जायेगा। बेंगलुरु की निजी कंपनी एसएसएस डिफेंस तीन दशक पुरानी राइफल्स को सेमी ऑटोमेटिक राइफल जैसा बनाएगी, जिससे लम्बी दूरी तक आसानी से एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकेगा। अपग्रेड होने के बाद इन रायफल्स से नाइट फायरिंग भी हो सकेगी और इसके अलावा अन्य नई विशेषताएं होंगी। दरअसल 1950 के दशक के अंत में एक सोवियत हथियार डिजाइनर येवगेनी ने ड्रैगुनोव स्नाइपर राइफल को डिजाइन किया था। यह एक गैस संचालित शॉर्ट स्ट्रोक…
भीमा-कोरेगांव मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 83 वर्षीय ट्राइबल राइट्स एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया है. एनआईए के मुताबिक फादर सीपीआई माओवादी के सक्रिय सदस्य हैं. हालांकि, एजेंसी ने रांची से गिरफ्तार इस प्रिस्ट के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. अधिकारियों का ये भी कहना है कि एलगार परिषद केस में भी फादर शामिल थे. फादर स्टेन स्वामी को मुंबई की एक विशेष NIA अदालत ने 23 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है. अधिकारी के अनुसार स्टेन स्वामी सीपीएम माओवादी के सक्रिय सदस्य हैं. सीपीएम के कार्यक्रम को आगे…
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच, वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। भारत और इज़राइल के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की एक नई जांच तकनीक बनाई है, जो कुछ दिनों में आ सकती है। इस तकनीक को ओपन स्काई नाम दिया गया है। इस तकनीक में, एक व्यक्ति को एक विशेष प्रकार की ट्यूब में उड़ाना होता है। इसके बाद, जांच रिपोर्ट एक मिनट के भीतर आ जाएगी और यह पता चल जाएगा कि वह कोरोना से संक्रमित है या नहीं। इस तकनीक को एक बड़े गेम चेज़र के रूप में देखा…
लद्दाख में पिछले 6 महीने से चीन के साथ सीमा विवाद को देखते हुए भारत ने अपनी सैन्य ताकत को मजबूत और आधुनिक बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मध्यम ऊंचाई वाले स्वदेशी प्रोटोटाइप ड्रोन रूस्तम-2 का परीक्षण किया। रूस्तम-2 ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 16000 फीट की ऊंचाई पर आठ घंटे की उड़ान भरी। रूस्तम-2 के 2020 तक अंत तक 26000 फीट और 18 घंटे की उड़ान हासिल करने की उम्मीद है। रूस्तम-2 सिंथेटिक एपर्चर रडार, इलेक्ट्रॉनिक खुफिया प्रणालियों और स्थितिजन्य जागरूकता प्रणालियों सहित मिशन के उद्देश्यों के आधार पर…
ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-संपत्ति मालिकों को ‘स्वामित्व’ योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड वितरित करने की शुरुआत करेंगे। इस योजना के अंतर्गत लगभग एक लाख भू-संपत्ति मालिक अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस द्वारा प्राप्त होने वाले लिंक से संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित राज्य सरकारें संपत्ति कार्ड का फिजिकल वितरण करेंगी। इसके अंतर्गत 6 राज्यों के 763 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के 2 गांव शामिल होंगे। महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के लाभार्थी एक दिन के अंदर फिजिकल कार्ड प्राप्त…
टप्पल थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 57 के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हैं। पुलिस घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए आलाधिकारियों को घायलों के उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 57 के पास चालक को नींद झपकी आने से कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में ढेर आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है और यह भी पता लगाया जा है कि इनका संबंध किस आतंकी संगठन से था। साथ ही सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में दो-तीन आतंकी छिपे हुए हैं। ये आतंकी इलाके में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने…
