Author: shivam kumar

सिचाचिन और लद्दाख में तैनात जवानों को ठंड के कपड़े और अन्य सामानों की भारी कमी होने का खुलासा कैग रिपोर्ट में होने के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी खुद के लिए 8400 करोड़ का जहाज ले सकते हैं लेकिन जवानों की सुरक्षा की उन्हें परवाह नहीं है। राहुल गांधी ने शनिवार को एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। इस वीडियो में एक ट्रक के भीतर बैठे कुछ जवानों को आपस में बात करते दिखाया गया है। एक जवान कहता…

Read More

 पाक सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शनिवार सुबह एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शनिवार सुबह नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा के पास भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। फिलहाल इस…

Read More

अजय देवगन ने निर्देशक एसएस राजामौली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि आपको जानने और आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। फिल्म बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजामौली के प्रशंसक उन्हें खास दिन की बधाई दे रहे हैं।  बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा-‘जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं प्रिय राजामौली गुरु। आपको जानना और आरआरआर में आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। हमेशा के लिए शुभकामनाएं सर एसएस राजामौली।’ अजय देवगन और एसएस राजामौली ने…

Read More

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के न‍िधन को चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई देशों से सुशांत के ल‍िए न्‍याय की मांग उठ रही है। अब श्रीलंका में सुशांत को इंसाफ दिलाने को लेकर होर्डिंग लगे हैं। फैंस की ओर से लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने और केस की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए न्याय की मांग करती रही हैं। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की सीबीआई जांच कर रही है।…

Read More

 देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 73 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 69, 79, 424 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 926 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,07,416 हो गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,83,185 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 59,88,823 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 85.80 प्रतिशत हो गया है। 24 घंटे में…

Read More

नोबेल शांति पुरस्कार 2020 विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को भुखमरी के खिलाफ उसके प्रयासों के लिए दिया जाएगा। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में शांति की स्थिति में सुधार लाने और युद्ध व संघर्ष को हथियार बनने से रोकने के प्रयासों में मुख्य भूमिका निभाने के लिए डब्ल्यूएफपी को चुना गया है। इस वर्ष के पुरस्कार के साथ नॉर्वेजियन नोबेल समिति दुनिया का ध्यान भूखमरी के खतरे का सामना कर रहे लाखों लोगों की ओर लाना चाहती है। भूख और खाद्य सुरक्षा के मुद्दे के हल के लिए प्रयास करने वाला विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामविलास पासवान के निधन के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया था। इसके बाद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में मंत्री का पद खाली हो गया था। राष्ट्रपति सचिवालय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का प्रभार सौंपा है। पीयूष गोयल…

Read More

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के अफेयर और जल्द ही शादी के बंधन में बांधने की खबरें आ रही थी। वहीं अब नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग अपने रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी है। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए नेहा ने लिखा-‘तुम मेरे हो!’ इसके साथ ही नेहा…

Read More

चीन की घुसपैठ को रोकने के लिए अमेरिका ने हिन्द महासागर (आईओआर) में अंडमान से लेकर डिएगो गार्सिया तक अपनी निगरानी बढ़ा दी है। ​परमाणु शक्ति से चलने वाला अमेरिकी नौसेना का ​एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस रोनाल्ड रीगन लगातार उस पूरे इलाके में चक्कर लगा रहा है जहां से चीन समुद्री सीमा में घुसपैठ कर सकता है। इसी क्रम में ​90 घातक लड़ाकू विमान और 3000 से ज्यादा नौसैनिकों से लैस रोनाल्ड रीगन अंडमान के पास पहुंचा और पूरे समुद्री क्षेत्र का जायजा लेने के बाद अब डिएगो गार्सिया पहुंच गया है। ​अमेरिका के सुपरकैरियर्स में यूएसएस रोनाल्ड रीगन को बहुत ताकतवर माना जाता है। यह अकेले अपने दम पर कई देशों को बर्बाद करने की…

Read More

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती, शोख अदाओं और अभिनय के लिए मशहूर सदाबहार अभिनेत्री रेखा 10 अक्टूबर को 66 साल की हो जाएंगी। रेखा हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्रियों के तौर पर जानी जाती हैं। इतने उम्र में भी वह फिट और खूबसूरत हैं। दिग्गज अभिनेत्री रेखा आज भी अपनी स्‍टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 10 अक्टूबर, 1954 को मद्रास में जन्मी रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। रेखा का पूरा जीवन काफी उतर-चढ़ाव भरा रहा। रेखा तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावल्ली की बेटी हैं। दोनों ने छुपकर शादी की थी और दोनों अलग-अलग रहते…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  शुक्रवार को बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद पुजारियों से मिलकर उनकी बातें भी सुनी। मौके पर देवघर के विधायक नारायण दास और पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार भी मौजूद थे।    रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की मंगल कामना के लिए उन्होंने बाबा भोलेनाथ से कामना की है। दास ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी । साथ…

Read More