अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ दिवाली पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने गुरुवार को टीजर जारी कर फिल्म के ट्रेलर डेट की घोषणा की है। फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का टीजर शेयर किया। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी होगा। फिल्म का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवंबर 2020 को होगा। 53 वर्षीय अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का टीजर शेयर कर लिखा-‘हंसोगे, डरोगे और अपने घर वालों के साथ मिलकर कल सब से बड़ा…
Author: shivam kumar
वायुसेना के 88वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को हिंडन एयरबेस पर आयोजित कार्यक्रम में पूरी दुनिया ने वायुसेना की ताकत देखी। जंगी जहाजों की गर्जना ने दुश्मन देशों को संदेश दिया कि कोई भी बचकानी हरकत की तो भारतीय वायुसेना बिना समय गंवाए करारा जबाब देने को तत्पर है। भारतीय वायुसेना के जंगी जहाजों के बेड़े में हाल में ही शामिल हुए अत्याधुनिक फाइटर प्लेन राफेल ने आसमान का सीना चीरते हुए पूरी दुनिया को भारतीय वायुसेना की ताकत का एहसास कराया तो सुखोई-30 एमकेआई की कलाबाजियों ने दुश्मन की धड़कनें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चिनूक हेलीकॉप्टर ने दुर्गम क्षेत्रों…
अहमदाबाद के एक प्रतिष्ठित बिल्डर ग्रुप के कार्यालय और आवास सहित 25 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह 5:30 बजे छापा मारा। छापे की कार्यवाही चल रही है। इस छापे की खबर से अन्य बिल्डरों में दहशत दिखी। गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बचे अचानक आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहर के प्रतिष्ठित और चर्चित बिल्डर पॉपुलर ग्रुप के पार्टनरों के 25 ठिकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान सभी को नजरबंद रखकर किसी के भी आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पता चला है कि बिल्डर रमन पटेल के कार्यालय और घर पर छापा मारा गया है। इसके अलावा पॉपुलर…
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत के निधन को सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर कहा था। इसके साथ ही कंगना ने कहा था कि अगर उनका एक भी दावा झूठा निकला तो वह अपना पद्मश्री अवार्ड वापस कर देंगी। एम्स की रिपोर्ट में सुशांत का मर्डर होने की थ्योरी खारिज होने के बाद अब कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और अवार्ड वापसी के लिए भी कहा जा रहा है। यहीं नहीं…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को 88वें वायु सेना दिवस पर सेना के योद्धाओं को सलाम करते हुए कहा कि लड़ाकू विमान ‘राफेल’ भारतीय वायुसेना को और भी अधिक दुर्जेय सामरिक बल में बदल देगा। परमाणु हमला करने में सक्षम और कई घातक हथियारों से लैस राफेल पिछले दिनों ही भारतीय वायुसेना में शामिल हुए हैं। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे हैं, जिनमें से 30 विमान लड़ाकू जबकि छह प्रशिक्षक विमान हैं। 29 जुलाई को 5 राफेल विमान भारत पहुंचे थे। आज हिंडन एयरबेस में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में युद्धक विमानों के साथ पहली बार ‘राफेल’ भी सार्वजनिक करतब में शामिल हुआ। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, वायु सेना दिवस पर हम अपने वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायुसेना के परिवारों का गर्व के…
रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने अपनी वेबसाइट से 2017 के बाद से सभी मंथली रिपोर्ट्स को हटा लिया है. इन रिपोर्ट्स में लद्दाख में चीन (Indian China Faceoff) द्वारा ‘एकतरफा आक्रमण’ और साल 2017 में डोकलाम गतिरोध भी शामिल है.अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने कहा है कि पहले की रिपोर्टें जल्द ही ‘अक्टूबर में ही’ वेबसाइट पर वापस आ जाएंगी. रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट तैयार करने और साझा करने के लिए तंत्र को पहले के बजाय अधिक ‘व्यापक’ बनाने के लिए यह किया जा रहा है.…
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को 88वें वायु सेना दिवस पर वायु सेना के सभी योद्धाओं और परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी कीर्ति से आकाश दीप्तिमान हो। उप राष्ट्रपति वेंकैया ने ट्वीट संदेश में कहा, “नभ:स्पर्शं दीप्तं” आपकी कीर्ति से आकाश दीप्तिमान हो। वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के वायु योद्धाओं, अधिकारियों, सैनिकों, उनके परिजनों तथा भूतपूर्व वायुसैनिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपका यश आसमानों को छुए। उन्होंने कहा कि हमारे वायु योद्धा अपने व्यावसायिकता, उत्कृष्टता और साहस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने युद्ध और शांति में देश को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना हर साल 8 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस…
हाथरस कांड के आरोपियों ने जेल से हाथरस के एसपी को पत्र लिखा है कि पूरा मामला आॅनर किलिंग का है। चारों आरोपियों लवकुश, रवि, रामकुरमार उर्फ रामू और संदीप उर्फ चंदू ने जेल से भेजे गए पत्र में लिखा है कि मुख्य आरोपी संदीप के साथ पीड़िता की दोस्ती थी। पीड़िता के घरवालों को यह बात मंजूर हीं थी। पूरा परिवार इसे लेकर नाराज था। परिवारवालों ने ही पीड़िता को मारा है। आरोपियों ने दावा किया है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। उन्हें गलत ढंग से जेल में बंद किया गया है। उन्होंने कहा है…
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ने पहले चरण के लिए बुधवार को 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जबकि कांग्रेस ने भी पहले चरण के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं जेडीयू ने अपने पूरे 115 उम्मीवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जेडीयू के खाते में 115 सीट आई हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस मौके पर उन्होंने नीतीश सरकार के कामों का बखान भी किया है। जेडीयू ने इस बार…
साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी टीम में केदार जाधव को शामिल किया था. उस साल चोट के कारण जाधव बाहर हो गए थे. ऐसे में 2019 में उन्हें एक बार फिर मौका मिला जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. लेकिन साल 2020 का ये सीजन अब इस खिलाड़ी के लिए किसी बुरे सपने जैसा बनता जा रहा है. 6 मैचों में इस बल्लेबाज ने 19.33 के एवरेज के साथ सिर्फ 58 रन बनाए हैं. जाधव का स्ट्राइक रेट 98.30 का है जहां एक गेंद पर एक रन बनाने भी अब तक ये सफल नहीं हो पाए हैं.…
उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras Case) में कथित गैंगरेप पीड़िता का घर और गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी बन चुका है. पीड़िता के घर के हर सदस्य को जहां सरकार की ओर से सुरक्षा मिली हुई है. वहीं, घर में जाने से पहले मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ता है. इतना ही नहीं पीड़िता के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. गांव और पीड़िता का परिवार किसी साजिश का शिकार ना हो, इसके लिए घर के हर मेंबर के लिए दो-दो सिपाहियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही परिवार की महिला सदस्यों के लिए महिला…
