कोरोना ने दुनिया के कई देशों में अभी भी कहर बरपाया हुआ है। हालांकि जो देश इस महामारी से उबरने का दावा कर रहे हैं, उनमें भी इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। इस समय पूरी दुनिया की नजर सिर्फ उस खबर पर है, जो कोरोना वैक्सीन की सफलता को लेकर आने वाली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन के बारे में अच्छी खबर दी है। डब्ल्यूएचओ के अध्यक्ष टेड्रोस अदनोम गेब्रियास ने कहा कि एक सुरक्षित और प्रभावी टीका इस साल के अंत में तैयार हो सकता है। डब्ल्यूएचओ अध्यक्ष ने…
Author: shivam kumar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण क्रांति का विचार हर देशवासी के लिए प्रेरणा का केंद्र रहेगा। शाह ने गुरुवार को कहा, ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का मातृभूमि के लिए समर्पण अनुकरणीय था। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के विरुद्ध उनका सम्पूर्ण क्रांति का विचार हर देशवासी के लिए सदैव एक प्रेरणा का केंद्र रहेगा। लोकतंत्र के ऐसे पुरोधा की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।’ उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नारायण का निधन 08 अक्टूबर 1979 को पटना में हुआ था। उन्हें…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा कि वायुसेना ने हर मुश्किल वक़्त में दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा की है। शाह ने गुरुवार को कहा ‘हमारे आकाश की रक्षा करने से लेकर सभी बाधाओं में सहायता करने के लिए, बहादुर वायु सेना के जवानों ने अत्यंत साहस और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा की है। मोदी सरकार हमारे पराक्रमी वायु योद्धाओं को आसमान में बुलंद रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।’ उल्लेखनीय है कि देश में हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। आज भारतीय वायुसेना…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ने का आहवान किया है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ सभी लोग मिलकर लड़ें तो इस जंग को जीत सकते हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर एकसाथ आना चाहिए। पीएम मोदी ने तीन चीजों पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को मास्क जरूर पहनना चाहिए। हाथ साफ करते रहना चाहिए औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बहुत जरूरी है, क्योंकि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एयर फोर्स-डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “वायु सेना के वीर योद्धा न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।”
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में बुधवार की रात कोक ओवन की बैटरी नंबर 9 के पीछे की दो गैलरियां ढह गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बीएसपी के अनुसार इस्पात संयंत्र के भीतर कोक ओवन बैटरी 9 की दो गैलरी के-9-5 एवं के-9-6 ढह गईं। इन्हीं दो गैलरी के माध्यम से कोक की सप्लाई बैटरी नंबर 9 में की जाती है। बैटरी नंबर 9 की कोक की सप्लाई ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 7 में की जाती है। इन दोनों गैलरियों के गिरने से…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 68 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78 हजार 524 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 68, 35, 656 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 971 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,05,526 तक पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,02,425 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना के 58,27,705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन करने के लिए सार्वजनिक स्थान पर अनिश्चित काल के लिए कब्जा नहीं जमाया जा सकता है। जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि संविधान में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हैं। विधायिका ने नागरिकता संशोधन कानून को पारित किया है और इस कानून के समर्थक और विरोधी दोनों हैं। इसकी वैधता का सवाल कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ने शाहीन बाग समेत देश भर में हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि शाहीन बाग ने कोई समाधान नहीं दिया। कोरोना महामारी की वजह से इसे हटाना पड़ा। विरोध…
जिले के सुगन इलाके में चल रही एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। माना जा रहा है कि अभी कुछ और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हैं, इसलिए मुठभेड़ जारी है। शोपियां जिले के सुगन इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान सुरक्षाबलों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सारी रात यह…
उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर सियासी सरगर्मी भी काफी तेज है। यहां तक कि मामले में बाहरी फंडिंग की बात भी सामने आई है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। पीड़ित का परिवार सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच के फैसले को ठीक कह रहा है। लेकिन वह सीबीआई जांच से बचता नजर आ रहा है। दुष्कर्म के आरोपित चारों युवक पुलिस की कैद में हैं। पीड़ित परिवार इन युवकों को फांसी दिलाने की मांग कर रहे हैं तो उधर आरोपित युवकों के पक्ष में भी भीड़ देखी जा रही है। इन लोगों का कहना है कि ये दुष्कर्म का मामला नहीं…
चीन से टकराव के बीच लद्दाख सीमा पर तैनात 1000 किमी. की दूरी तक मार करने वाली सबसे खतरनाक मिसाइल ‘निर्भय’ का भारत आखिरी परीक्षण इसी माह के अंत तक करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले परमाणु सक्षम लॉन्ग रेंज सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय के चार परीक्षण किए जा चुके हैं। यह मिसाइल आकाश में मंडराने की क्षमता रखती है, जिससे यह कई पैंतरेबाजी में प्रदर्शन करती है। दो पंखों के साथ यह मिसाइल 500 मीटर से लेकर चार किमी. की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम है। पैंतरेबाजी के प्रदर्शन में माहिर यह मिसाइल लंबी दूरी तक परमाणु हथियार ले जाने और सभी मौसम में कई लक्ष्यों के बीच हमला करने में सक्षम…
