प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को लुभाने वाली घोषणा करने के बदले कृषि क्षेत्र को समृद्ध और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार अपने पहले ही कार्यकाल से किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। यह बातें बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कही है। उन्होंने कहा कि 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति दिलाने के साथ उनके उपज को इच्छा अनुसार मूल्य पर कहीं भी बेचने की आजादी के लिए केंद्र सरकार द्वारा कृषि विधेयक लागू किया जा रहा है। गिरिराज सिंह…
Author: shivam kumar
कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कांग्रेस पार्टी ने अब अपने अभियान को लेकर पंजाब का रुख किया है। कांग्रेस पार्टी आज से पंजाब में ‘खेती बचाओ अभियान’ की शुरुआत कर रही है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इसके लिए पंजाब के दौरे पर हैं। राहुल अपने तीन दिन के इस अभियान के तहत पंजाब में ट्रैक्टर चलाते भी नजर आएंगे। कांग्रेस की इस ट्रैक्टर रैली की शुरुआत मोगा ज़िले से होगी, जहां एक जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी दोपहर सवा एक बजे बधनीकलां से जटपुरा तक रैली का नेतृत्व करते हुए ट्रैक्टर…
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी 163वीं जयंती पर नमन किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया ने ट्वीट कर कहा, “क्रान्तिकारी राष्ट्रवादी,संस्कृत और संस्कृति के विद्वान श्याम जी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उनकी पुण्य स्मृति को प्रणाम।” वेंकैया ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लंदन में इंडिया हाउस का उल्लेख करते हुए कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा यूरोप में रह रहे प्रवासी भारतीयों को स्वाधीनता संग्राम से जोड़ने के लिए लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की और क्रान्तिकारियों के मार्गदर्शक बने। उल्लेखनीय है कि श्यामजी का जन्म 4 अक्टूबर, 1857 को गुजरात प्रांत…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 65 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75 हजार 829 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 65, 49, 374 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 940 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,01,782 तक पहुंच गई है। रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,37,625 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह भी है कि कोरोना से अबतक 55,09,967…
हिमाचल के मनाली स्थित सोलांग घाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अटल टनल के साथ-साथ हिमाचल के लोगों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया गया है। हमीरपुर में 66 मेगावॉट के धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी गई है। इस प्रोजेक्ट से देश को बिजली तो मिलेगी ही, हिमाचल के अनेकों युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा। कृषि सुधार कानून के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि से संबंधित उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएम…
गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके मुताबिक अब गुजरात हाईकोर्ट के निर्णय गुजराती भाषा में उपलब्ध होंगे। गुजरात हाईकोर्ट की वेबसाइट पर गुजराती में सभी निर्णयों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे जन सामान्य को भी आसानी होगी। गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के इस फैसले से पार्टियों और जनता को लाभ होगा। केरल के वायनाड से निर्वाचित सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात की एक अदालत में एक आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें गुजरात के 38 वर्तमान और 20 पूर्व विधायक और एक वर्तमान सांसद शामिल हैं। गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हंजीवरिया पट्टन इलाके में शनिवार को सेना को एक आईईडी बरामद हुई, जिसे बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर निष्क्रिय कर दिया। दरअसल, सेना के जवान हंजीवरिया इलाके में रोजाना की तरह शनिवार को भी गश्त पर थे। इस दौरान सड़क के किनारे एक आईईडी बरामद हुई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया। उसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है।
भारत ने शनिवार को सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक ‘शौर्य मिसाइल’ के नए संस्करण का सफल परीक्षण ओडिशा तट पर किया, जो लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को मार सकती है। यह मिसाइल एक टन तक के पेलोड के साथ वॉरहेड ले जा सकती है। इसका पहला परीक्षण 12 नवम्बर, 2008 को चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में निर्मित परिसर-3 से किया गया था। उड़ान भरने पर लगभग 50 किमी. की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद यह मिसाइल हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल की तरह उड़ने लगती है। लक्ष्य क्षेत्र में पहुंचने के बाद 20…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 64 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 79 हजार 476 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 64, 73, 545 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,069 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,00,842 हो गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,44,996 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 54,27,707 मरीज स्वस्थ हो…
हाथरस गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। कांग्रेस लगातार प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिए हुए है और उस पर प्रशासनिक अमलों के जरिए पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगा रही है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पीड़ितों को मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सच छिपाने के लिए सरकार किसी भी स्तर तक जा रही है। वायनाड से सांसद…
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने हाथरस कांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति से भी दखल देने की अपील की है। मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘हाथरस जघन्य गैंगरेप कांड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरुआती आई जांच रिपोर्ट से जनता संतुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की सीबीआई या फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। बीएसपी की यह मांग है।’’ उन्होंने दूसरे ट्वीट में राष्ट्रपति से अपील की है। उसमें लिखा है, ‘‘माननीय राष्ट्रपति यूपी से आते हैं और…
