कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 19 जून, 1970 को दिल्ली में हुआ था. सोनिया और राजीव गांधी के दो बच्चों में राहुल गांधी बड़े हैं. उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं. नेहरू-गांधी परिवार में जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित हो चुके हैं. दिवंगत इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी का राजनैतिक ग्राफ उतार चढ़ाव भरा रहा है. पहली बार 2004 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीतकर उन्होंने संसद की दहलीज…
Author: shivam kumar
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने मार्च 2021 से पहले नेट डेट फ्री यानी कर्जमुक्त होने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। आरआईएल के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को समय से पहले कर्जमुक्त होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने पिछले 58 दिनों में 1,68,818 करोड़ रुपये जुटाए हैं। रिलायंस ने ये रकम राईट इश्यू और डिजिटल शाखा में निवेश के जरिए ये राशि जुटाए हैं। मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने शेयरधारकों से जो वादा किया था वो पूरा हो…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ट्रांसपोर्टर्स और विपक्ष के दबाव में बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों के किराए में जो ताजा बढ़ोतरी की है, उससे अब मुसाफिरों को पसीने छूट रहे हैं। नतीजा यह हुआ है कि देहरादून से दिल्ली के बीच अब वॉल्वो बस का किराया जिस अनुपात में बढ़ा है, वह फ्लाइट के मुकाबले अधिक हो गया है। ऐसे में वॉल्वो बसों का परिचालन करने वाले ऑपरेटरों और परिवहन विभाग के समक्ष भी यात्री मिलने का संकट बढ़ना तय माना जा रहा है। दरअसल, देहरादून से दिल्ली के लिए पहले वॉल्वो बस का किराया 762 रुपये था, जिसे मुख्यमंत्री…
पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में शुक्रवार सुबह मस्जिद में छिपे आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच एक बार फिर शुरू हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया है। अवंतीपोरा मुठभेड़ में अब मारे गए आतंकियों की संख्या तीन हो गई है। दूसरी ओर शोपियां मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। अवंतीपोरा मस्जिद में मारे गए आतंकियों में एक हिजबुल मुजाहिदीन का नामी कमांडर भी बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया है लेकिन अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मुठभेड़…
कोलकाता। राजधानी कोलकाता में मानव शवों को जानवरों की तरह घसीटने और बर्बर तरीके से गर्दन में हुक डालकर उन्हें गाड़ी में डालने की घटना पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने सीएम से इस पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है और आम लोगों से माफी मांगने की मांग भी की है। शुक्रवार को राज्यपाल ने ट्विटर पर यह चिट्ठी डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है। मैंने गृह सचिव और कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी लेकिन दोनों ने जानकारी नहीं दी। फिरहाद हकीम…
तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों में कोरोना की पुष्टि शुक्रवार की सुबह हुई है। इनमें चार प्रवासी मजदूर हैं। सभी को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार की सुबह 209 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें सात पॉजिटिव एवं 202 नेगेटिव है। इनमें तीन पुलिसकर्मी है जो हाल ही में अपने घरों से वापस आए हैं। इनमें पहला पॉजिटिव पुलिसकर्मी जो दिल्ली से वापस आया है। दूसरा पॉजिटिव पुलिसकर्मी जो मेरठ से वापस आया है और तीसरा पॉजिटिव पुलिसकर्मी जो गाजियाबाद से वापस आया है और वर्तमान में सभी…
धनबाद, जिले के कतरास थाना अंतर्गत आकाशकिनारी के समीप गुरूवार की देर रात कांग्रेस नेता शेख गुड्डू पर कार पर सवार हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया । जानकार सूत्रों के अनुसार कतरास थाना अंतर्गत भटमुड़ना मोड़ के समीप घटना को अंजाम दिया गया है । शेख गुडडू घायल अवस्था में कतरास थाना पहुंचे । पुलिस और शेख गुड्डू समर्थकों में कुछ समय के लिए नोकझोंक हुआ। शेख गुडडू ने बताया कि हम कतरास से अपने घर बुलेट से जा रहे थे तभी आकाशकिनारी से अम्बेसडर कार में सवार कुछ लोग हमारा पीछा करते हुए भतमुड़ना मोड़ पहुंचे, मैंरे…
हरियाणा में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए और आनन-फानन में घरों से बाहर निकले। हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भूकंप का झटका आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई, इसका केंद्र रोहतक रहा। भू-वैज्ञानिकों की ओर से भूकंप का मुख्य केंद्र रोहतक से 15 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण क्षेत्र चिह्नित किया गया। शुक्रवार सुबह पांच बजकर 37 मिनट पर अचानक धरती हिल गई। रोहतक सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। हरियाणा…
रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार देर रात तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1946 तक पहुंच गई। जिनमें से 735 सक्रिय कोरोना पॉजिटिव है। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 1202 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं। स्टेट कोरोना कंट्रोल सेल के सदस्य आर के पंडा का कहना है कि पहले माइल्ड लक्षण वाले कोरोना के मरीज मिल रहे थे। विगत एक माह से मॉडरेट व गंभीर लक्षण वाले मरीज मिल रहे हैं, जो चिंताजनक है। गुरुवार देर रात जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार…
जिला मुख्यालय के कोतवाली देहात क्षेत्र के एटा-कासगंज मार्ग पर पीएसी के समीप एक अनियन्त्रित ट्रौला के डम्फर, ट्रक व रोडवेज बस से टकराने से ट्रौला चालक सहित 2 की मौत हुई है। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। गुरूवार रात करीब 1 बजे यह अनियन्त्रित ट्रौला पहले तो सामने से आ रहे डम्फर से जा टकराया। फिर इससे पीछे से आ रहा ट्रक व रोडवेज जा टकराई। इस दुर्घटना में 25 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र हाकिम निवासी ढोलना कासगंज व 30 डम्फर चालक की मौत हो गयी। चालक की अभी पहचान नहीं हुई है। वहीं डम्फर में सवार…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब तीन लाख 80 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,586 नए मामले सामने आए हैं। एक ही दिन में यह अब तक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,80,532 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में मौतें 336 दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12,573 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,63,248 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर…
