Author: shivam kumar

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के आठवें मैच में हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ सात विकेट से मिली जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने कहा कि वह हैदराबाद पर मिली जीत से बेहद खुश हैं और इस जीत से टीम का आत्मविश्वास लौट आया है। मोर्गन ने कहा, “अपने खाते में जीत जोड़कर खुश हैं। यह लंबा टूर्नामेंट है, लेकिन इस जीत से हमारा विश्‍वास लौटा और हम लय को बरकरार रखना चाहेंगे। मुंबई के खिलाफ हमारा प्रदर्शन थोड़ा खराब था, लेकिन हमने यह मुकाबला जीता। हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में रविवार को कहा कि कोरोना काल में लोगों के जीवन में कई परिवर्तन आए हैं। लोगों ने परिवार के साथ रहना सीखा। इस काल में लोगों को सावधानी बरतने के साथ दो गज की दूरी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने ‘मन की बात’ की शुरुआत कहानी सुनाने की विधा से की। उन्होंने कहा कि कहानियां लोगों के संवेदनशील पक्ष को सामने लेकर आती हैं। भारत में तरह-तरह की कहानी सुनाने की विधा है। उसमें कठपुतली की जीवंत परंपरा शामिल है। कई राज्यों में अलग अलग तरह की कहानी सुनाने की विधा है।…

Read More

एलएसी पर चीन के खिलाफ अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए भारत ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देश की उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर छह पिनाका रॉकेट रेजिमेंट बनाने का फैसला किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पिनाका रॉकेट और लॉन्चरों का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिनाका लम्बी दूरी तक मार करने के लिए फ्री फ्लाइट आर्टिलरी रॉकेट सिस्‍टम है, जिसकी रेंज 37.5 किलोमीटर है। इसका लॉन्‍चर सिर्फ 44 सेकेंड्स में 12 पिनाका रॉकेट्स दागने में सक्षम है।   भारत ने कारगिल युद्ध में भी पिनाका रॉकेट का इस्तेमाल किया था। इसके बाद में…

Read More

 डूंगरपुर और उदयपुर के खेरवाड़ा में चल रहा प्रदर्शन रविवार सुबह थोड़ा शांत रहा। खेरवाड़ा में प्रदर्शनकारी पहाडिय़ों पर बैठ गए हैं। डूंगरपुर के पास दोवड़ा में सुबह करीब 4 बजे एक गाड़ी में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने हाइवे अब भी बहाल नहीं होने दिया है। देर रात कुछ उपद्रवी हाइवे के पास बनी श्रीनाथ कॉलोनी में घुस गए जहां तोड़फोड़ की गई। कई घरों के शीशे तोड़ दिए गए। साथ ही कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया गया जिससे लोग रातभर डर के साये में रहे। खेरवाड़ा व डूंगरपुर में इंटरनेट सेवा पहले से…

Read More

​दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल ​में रविवार सुबह ​भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) ​का 82 वर्ष की उम्र में निधन ​हो गया​​।​ ​​​​पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक और फिर एक राजनेता के तौर पर देश की सच्ची सेवा की है। ​​आर्मी हॉस्पिटल ​ने रविवार सुबह ​06​ बजकर ​55 ​मिनट पर​ उनके निधन होने की घोषणा की​।​ अस्पताल में ​उन्हें ​​25 जून 2020 ​को भर्ती कराया गया था। ​अस्पताल की बुलेटिन के मुताबिक मल्टीगैगन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस के लिए…

Read More

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सबसे पुराने और लम्बे समय से चले आ रहे सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने अब गठबन्धन से अलग होने का फैसला किया है। शिव सेना के बाद अकाली दल दूसरी पार्टी है जिसने एनडीए से नाता तोड़ा है। कृषि बिलों के विरोध में ही अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था और 25 सितम्बर को अकाली दल ने अपनी प्रथम रैली और रोष प्रदर्शन केंद्र की सरकार के विरुद्ध राज्य भर में किया था। चंडीगढ़ में शनिवार अकाली दल की कोर कमेटी की चार घंटे तक चली बैठक…

Read More

संसद के मानसून सत्र में पारित हुए कृषि विधेयक को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी की मांग तथा कृषि मंडियों के बंद होने के विरोध में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन में तमाम विपक्षी पार्टियां भी सड़कों पर उतरी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी किसानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ अपना अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठाने की अपील की…

Read More

 बॉलीवुड में चल रहे अवैध ड्रग्स मामले को लेकर गोरखपुर से सांसद और मशहूर अभिनेता रवि किशन ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। शेखावत ने कहा कि स्वच्छ भारत में अस्वच्छ बॉलीवुड का कोई काम नहीं है। शेखावत ने कहा कि सांसद रवि किशन द्वारा बॉलीवुड में चल रहे अवैध ड्रग्स मामले को लेकर संसद में उठाए गए गंभीर मुद्दे ने देश का ध्यान आकर्षित किया है। हमारी युवा पीढ़ी बॉलीवुड के कलाकारों से प्रभावित रहती है, ऐसे में सांसद रवि किशन द्वारा कलाकारों की साफ छवि को लेकर देश की संसद में चिंता व्यक्त करना…

Read More

अमेरिका के न्यूयार्क में हिंदू संस्कृति में मंगल का प्रतीक के तौर पर जाने जाने वाले ‘स्वस्तिक’ नाम के गांव को लेकर विवाद तेज हो गया है। हालांकि विरोध के बावजूद इसकी परिषद ने नाम न बदलने के समर्थन में सर्वसम्मति से फैसला किया है। ‘स्वस्तिक’ को हिंदू संस्कृति में मंगल का प्रतीक माना जाता है और हर शुभ कार्य से पहले इसका पूजन किया जाता है लेकिन अमेरिका में लोग इसे नाजी शासन की हिंसा एवं असहिष्णुता से भी जोड़कर देखते हैं इसी वजह से गांव के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। न्यूयार्क के ब्लैक ब्रूक…

Read More

सुशांत सिंह ड्रग मामले में NCB सख्ती के साथ एक के बाद एक ड्रग पेडलरों और स्टार्स पर शिकंजा कस रही है। इस केस में धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद का भी नाम सामने आया है। जिससे NCB ऑफिस में पूछताछ जारी है। क्षितिज शुक्रवार से ही NCB ऑफिस में मौजूद हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी क्षितिज को NCB के तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है। खबरों के मुताबिक कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद और असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा एक ड्रग पेडलर के साथ खड़े दिख…

Read More

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 59 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85 हजार 362 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर देश में अब 59, 03, 933 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 1,089 कोरोना मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 93,379 हो चुकी है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,60,969 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 48, 49,585…

Read More