Author: shivam kumar

भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय व चीनी सेना के साथ झड़प में सहरसा के भी एक आर्मी जीडी कुंदन कुमार(27) के शहीद होने की खबर मंगलवार की देर रात मिलने पर परिवार व ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है। शहीद का घर जिले के बिहरा थाना के आरण गांव में बुधवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हालांकि जिला पुलिस प्रशासन को शहीद होने की विधिवत कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। परिवार के लोगों के मुताबिक शहीद कुंदन की सेना में वर्ष 2012 में नौकरी हुई थी। नौकरी के एक…

Read More

देश के विभिन्न शहरों से प्रवासी कामगारों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। अब आने का सिलसिला कम, जाने का सिलसिला तेज हो गया है। लेकिन सारी कवायद के बावजूद हजारों ऐसे श्रमिक है जो किसी भी हालत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सूरत आदि शहरों में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। हालत यह है कि बड़े शहरों में हमेशा पंखा के नीचे रहकर काम करने वाले लोग अब अपने गांव में, गांव के आसपास कड़ी धूप में पसीना बहा रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं की फिर से परदेस जाएं और वहां स्थिति विकट होने पर जलालत झेलते हुए…

Read More

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में नरमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया। इस तरह पिछले 11 दिनों में पेट्रोल जहां 6.00 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं, डीजल की कीमत भी 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई। सरकारी तेल कंपनी इंडियन आॉयल की वेबसाइट के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 55 पैसे का इजाफा किया गया, जिसके बाद राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 77.28 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, दिल्ली में डीजल की कीमत 60 पैसे बढ़कर 75.79 रुपये…

Read More

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प के बाद चार भारतीय सैनिकों की हालत गंभीर है। इसके अलावा चार अधिकारियों सहित कई भारतीय सैनिक अभी भी लापता हैं। उन्हें चीनी सेना द्वारा बंदी बनाये जाने या फिर हिंंसक झड़प के दौरान घाटी के पास नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका ने हिंसक झड़प पर भारत-चीन से बात करके कहा है कि दोनों देश शांंति चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत-चीन की सीमा एलएसी पर तैनात भारतीय सशस्त्र बलों को ‘फ्री हैंड’ करने के साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि भारतीय सेना एक…

Read More

भारत-चीन के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद पूर्वोत्तर से लगने वाली अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई है। सूत्रों ने बताया है कि जब से लद्दाख में चीन ने आक्रामकता दिखाना शुरू किया तो देश के अन्य सीमावर्ती इलाकों की तरह अरुणाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई। सूत्रों ने बताया है कि गलवान घाटी में 15/16 मई की रात को हुई घटना के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। हालांकि, सेना की ओर से इसको लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। सीमा पर तनाव को देखते हुए भारतीय सेना पूरी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने कोविड संकट के बाद डब्ल्यूएचओ सहित बहुपक्षीय संस्थानों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया और स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार नेताओं ने एक दूसरे के यहां कोरोना महामारी से संबंधित विषयों पर चर्चा की और इससे जुड़े आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया। वे इस बात…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने मुंबई पुलिस को हाल ही में अपना बयान दिया है. अपने इस बयान में उन्होंने सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात की जानकारी होने से इंकार किया है. अबतक जो इंडस्ट्री के कुछ लोग कह रहे थे. उनकी मौत के बाद पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने भी पुलिस को बताया कि सुशांत इंडस्ट्री में बन रहे हालातों से परेशान थे और ये बात खुद उन्हें सुशांत ने बताई थी. सुशांत के पिता ने पुलिस बयान में कहा है, ”पिछले कुछ महीनों में दो तीन बार सुशांत ने…

Read More

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के लास्पा गाड़ गधेरे पर लकड़ी का अस्थाई पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही सेना को भी आवाजाही के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सेना के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से रसद और हथियार चीन सीमा पर भारतीय फौजों को पहुंचाते हैं। यहां के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह धप्वाल ने बताया कि इसी मार्ग से सेना रसद सामग्री और हथियार सीमा पर पहुंचाती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा से लगी जोहर घाटी के लास्पागाड़ गधेरे पर पक्का पुल न होने…

Read More

लखनऊ। राज्य सरकार ने सोमवार की देर रात आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक व तीन जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति पा चुके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर और एसपी सीतापुर भी शामिल हैं। जबकि प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है। शासन की सूची के मुताबिक, तेज तर्रार आईपीएस अ​फसरों में गिने जाने वाले अनंत देव को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर से हटाते हुए उन्हें पुलिस उपनमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ भेजा गया है। दिनेश कुमार पी…

Read More

झारखंड में सोमवार को कोरोना से एक व्यक्त की मौत हो गयी, जबकि 43 नये लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। सोमवार रात 10 बजे तक झारखंड में 43 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।  जमशेदपुर से 21, खूंटी से 06, रांची से 06 (रिम्स के 04), चतरा से 05, लोहरदगा से 03, हजारीबाग और चाईबासा से एक- एक मरीज शामिल हैं। इन मरीजों के साथ सूबें में संक्रमितों की कुल संख्या 1806 हो गयी है।  वहीं रिम्‍स में भर्ती गुमला के बुजुर्ग की जान आज कोरोना ने ले ली। झारखण्ड में कोरोना से यह 9वीं…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वो एलजी पालीमर्स इंडस्ट्री को सील करने के खिलाफ और कंपनी परिसर में प्रवेश की इजाजत देने की मांग के लिए दायर याचिका पर जल्द फैसला करें। जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने एलजी पालीमर्स की ओर से जुर्माने के तौर पर जमा किए गए 50 करोड़ रुपये के बांटने पर दस दिनों की रोक लगा दी है।

Read More