कोरोना संकट के बीच अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने देशभर के स्कूल-कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है. 21 सितंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने की केंद्र की गाडइडलाइंस के बाद अब राज्य सरकारें भी स्कूल खोलने के लिए नियम-कायदे बनाने में जुट गई हैं. केंद्रीय दिशानिर्देश के तहत 9वीं से 12वीं क्लास तक के बच्चे अपने माता-पिता से लिखित परमिशन लेकर स्कूल जा सकते हैं. झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्य सरकारें चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने की तैयारी जुट गई हैं, तो कुछ सरकारें अभी इसको लेकर असमंजस में दिख रही हैं. हरियाणा हरियाणा सरकार ने 21 सितंबर से स्कूल…
Author: shivam kumar
रघुवंश प्रसाद सिंह को लालू यादव ने चिट्ठी लिख कर कहा ‘आप कहीं नहीं जा रहे हैं’.. आरजेडी छोड़ने के बाद रघुवंश प्रसाद अब तक किसी दूसरी पार्टी में नहीं गए हैं.. लेकिन अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.. जेल से लिखी लालू यादव की चिट्ठी का रघुवंश प्रसाद ने कोई जवाब भी नहीं दिया है. न ही इसकी जरूरत समझी. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्होंने एक चिट्टी जरूर लिखी है. वो भी मनरेगा को लेकर यूपीए सरकार में रघुवंश केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री हुआ करते थे.. लालू यादव से उनकी दोस्ती…
हार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) को लेकर बीजेपी-जेडीयू के बीच सीट बंटवारे (BJP JDU Seat Sharing Formula) पर शनिवार को फैसला हो सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आज उनकी मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हो सकती है। ये उम्मीद जताई जा रही कि दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग फाइनल कर सकते हैं। शुक्रवार को जेडीयू की ओर से भी इस बात के संकेत दिए गए हैं। मालूम हो कि बिहार में अक्टूबर-नवम्बर…
जानीमानी भजन गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal ) के बेटे आदित्य पौडवाल (Aditya Paudwal) का आज सुबह किडनी फेल होने से निधन हो गया है. टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य 35 साल के थे और वह पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी सें जूझ रहे थे. आदित्य जा अस्पताल में इलाज चल रहा था. आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए. आदित्य का नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है. टीवी की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य पौडवाल की मृत्यु…
मेकर्स शो को एक घंटे के कम करके आधा घंटे करने की सोच रहे हैं। हालाकिं आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक शो के तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिग बॉस 14 में बड़ा बदलाव वहीं खबरें हैं कि इस साल उन्ही लोगों को लिया जाएगा जिनकी इम्यून पॉवर स्ट्रॉग होगी। वहीं कंटेस्टेंट्स की एलिमिनेशन प्रक्रिया भी काफी अलग होने वाली है जोकि शो के इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के टेंपरेचर लेवल और हाईजीन के आधार पर एलिमिनेट किया जा सकता है। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स…
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रोल्ड सिगरेट का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि सुशांत अपने करीबी दोस्तों के साथ घर पर हैं। वीडियो में वह स्मोकिंग करते हुए भक्ति गीत गा रहे हैं। उनके साथ रिया चक्रवर्ती भी हैं और वह भी स्मोकिंग कर रही हैं। हालांकि वीडियो असली है या नहीं इसकी अभी जांच होनी बाकी है। वीडियो में एक जगह कोई सुशांत से पूछता है, ‘क्या यह चरस है?’ इस पर सुशांत कहते हैं कि यह वीएफएक्स…
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 97 हजार 570 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46, 59, 985 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,201 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 77,472 हो गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,58,316 एक्टिव मरीज हैं। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 36,24,197 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 77.77…
देश में कोरोना महामारी रिकॉर्ड गति से फैल रही है। इस बीच, वैक्सीन के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। देश में कोरोना वायरस का इलाज खोजने की दिशा में काम कर रही भारत बायोटेक ने खुलासा किया है कि उसकी दवा कोवाक्सिन का पशुओं पर ट्रायल सफल रहा है। अब जल्द इन्सानों पर ट्रायल किया जाएगा। हैदराबाद स्थित फर्म ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। भारत बायोटेक वर्तमान में देश भर के 12 अस्पतालों में 1,125 मरीजों पर कोवाक्सिन का प्रथम और द्वितीय चरण का परीक्षण कर रहा है, जिसमें नई दिल्ली और पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण लोगों का रोजगार छिन गया, जीडीपी गिर गई और देश में हर रोज कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। इस दौरान राहुल ने कोरोना के खिलाफ देश की मजबूत लड़ाई के सरकारी दावे पर तंज कसते हुए कहा कि यहां लोग परेशान हैं और मोदी जी कहते हैं कि ‘सब चंगा सी’। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर देश में कोरोना वायरस…
बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन पर एयरो इंडिया-2021 के 13वें संस्करण में 03 से 07 फरवरी तक हथियारों का अंतरराष्ट्रीय बाजार सजने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इसके लिए वेबसाइट https://aeroindia.gov.in लांच की। इसके बाद उन्होंने एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो की तैयारियों की समीक्षा भी की। ‘एयरो इंडिया’ विमानन क्षेत्र में हो रही प्रगति और नए विचारों को दुनिया से साझा करने के लिए बड़ा मंच है, जिसमें भारत का मकसद ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना है। यह सार्वजनिक एयर शो के साथ एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों के लिए प्रमुख प्रदर्शनियों में…
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि राज्य सरकार को कंगना से नहीं कोरोना से लड़ऩा चाहिए। राज्य सरकार अपनी सारी शक्ति कंगना से लड़ऩे में खर्च कर रही है। इससे राज्य में कोरोना की स्थिति बदतर होती जा रही है। देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि कंगना रनौत कोई राष्ट्रीय नेता नहीं थीं। उन्हें राज्य सरकार ने ही बड़ा किया। कभी उनके विरुद्ध अपशब्द कहे, कभी उन्हें धमकी दी । राज्य सरकार ने अपनी सारी शक्ति कंगना का बंगला व कार्यालय तोड़ऩे में खर्च किया। अगर इसकी आधी शक्ति सरकार कोरोना से लड़ऩे…
