विदेश मंत्री एस जयशंकर की मॉस्को में गुरुवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। ढाई घंटे तक चली इस बैठक में लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध मुख्य मुद्दा बना रहा। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि दोनों मंत्री लद्दाख में एलएसी के साथ तनाव बढ़ने के बाद पहली बार आमने-सामने बैठकर वार्ता कर रहे थे। चार माह से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव गहराया है और चीन ने अपनी सेना तैनात कर रखी है। इस समय दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर मॉस्को…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 45 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96 हजार 551 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 45, 62, 415 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,209 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 76,271 हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,43,480 एक्टिव मरीज हैं। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 35,42,664 मरीज स्वस्थ हुए…
। सिक्किम राज्य के पश्चिम जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9:15 बजे झटके महसूस हुए। इसका केंद्र जिले में पेलिंग में था। भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ। जब सोशल मीडिया में इसकी चर्चा शुरू हुई, तो लोगों को इसके बारे में पता चला। भूकंप के झटके दर्जिलिंग पहाड (पश्चिम बंगाल) के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि सिक्किम राज्य भूकंप संवेदनशील में आता…
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से लद्दाख में जारी गतिरोध पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर आमने सामने बैठकर करीब 2 घंटे बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। बैठक के बाद दोनों देशों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के साथ-साथ भारत-चीन संबंधों पर हुए घटनाक्रमों पर एक स्पष्ट और रचनात्मक चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की कि दोनों पक्षों को भारत-चीन संबंधों को…
केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं के हिस्से के तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट विमानों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह बनने जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां अत्याधुनिक सर्विस सेंटर बनाया जा रहा है। यह काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन बढ़ जाएगा। इससे एयरपोर्ट प्रबंधन का न सिर्फ रेवेन्यू बढ़ेगा बल्कि कोलकाता से नार्थ-ईस्ट राज्यों व साउथ-ईस्ट एशिया से उड़ानों की संख्या भी बढ़ेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि कुल 3 हैंगरों का निर्माण किया जा रहा है। जैसे यह बन जाएगा, इसके बाद इसे…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 127वीं वर्षगांठ पर कहा कि उनका जोरदार संबोधन एक परिवर्तनकारी और सरगर्मी वाला क्षण था, जिसने पूरी दुनिया को मानवता के एक नए विचार के साथ पेश किया। शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘इस दिन महान भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक प्रतिभा के स्वामी विवेकानंद जी के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की 127वीं वर्षगांठ है। उनका जोरदार संबोधन एक परिवर्तनकारी और सरगर्मी वाला क्षण था जिसने पूरी दुनिया को मानवता के एक नए विचार के साथ पेश किया।’ उन्होंने कहा ‘विवेकानंद जी के सार्वभौमिक भाईचारे, सहिष्णुता…
भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को मानवाधिकारों के उल्लंघन, सीमापार आतंकवाद और अपने यहां अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के लिए कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि पड़ोसी देश भारत के खिलाफ घृणा से भरा दुष्प्रचार फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों का दुरुपयोग कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय शांति की संस्कृति के मंच पर भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सरजमी और सीमा पर हिंसा की संस्कृति का प्रसार कर रहा है। पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न जारी है तथा ईशनिंदा कानून के तहत उनके खिलाफ मनमानी कार्रवाई की जा रही है। पाकिस्तान…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बंगाल भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार की नीतियां ना केवल हिंदू विरोधी हैं बल्कि मानवता विरोधी भी हैं और लोग इन्हें निश्चित तौर पर 2021 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाती हैं और उनके लाभ से प्रदेश की जनता को वंचित रखती हैं। पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने…
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने गुरूवार को पांच राफेल विमानों को अपने लड़ाकू जहाजों के बेड़े में शामिल कर लिया है. गुरूवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर एक औपचारिक समारोह में इन विमानों को वायुसेना में शामिल कर लिया गया. इस इंडक्शन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद रहीं. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी राफेल के वायु सेना में शामिल होने कर खुशी जाहिर की और IAF को इसके लिए बधाई दी है. टीम इंडिया…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द करने की मांग पर सुनवाई टाल दिया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि कंपार्टमेंट परीक्षा 22 सितम्बर से शुरू हो रही है। ऐसे में प्रोविजनल एडमिशन की व्यवस्था होनी चाहिए, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रोविजनल एडमिशन की इजाज़त पर केंद्र जवाब मांगा। सीबीएसई ने पिछले 4 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो रहा है। सीबीएसई ने कहा था कि इस साल 575 की बजाय 1278 केंद्र बनाए गए हैं। एक क्लास में 40 की जगह 12 छात्र बैठेंगे।…
सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण के खिलाफ 11 साल पुराने अवमानना मामले में गुरुवार को सुनवाई टाल दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली नई बेंच ने अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल से एमिकस क्युरी के रूप में कोर्ट की मदद करने का आग्रह किया। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने पिछले 25 अगस्त को इस मामले को नई बेंच के सामने लिस्ट करने के लिए चीफ जस्टिस को भेज दिया था। उसके बाद एएम खानविलकर की अध्यक्षता में नई बेंच का गठन किया गया। नई बेंच अभिव्यक्ति की आजादी और…
