Author: shivam kumar

 झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू और छावनी परिषद के सीईओ सपन कुमार के बीच चल रही लड़ाई में अब रामगढ़ शहर की जनता त्राहिमाम कर रही है। बुधवार को जेएमएम नेता के रवैया के खिलाफ छावनी परिषद के सभी कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले गए। सभी कर्मचारियों ने कैंटोनमेंट सीईओ सपन कुमार पर हुए प्राथमिकी को गलत करार दिया और कहा कि राजनीतिक दबाव में पुलिस यह काम कर रही है। छावनी परिषद के वरीय अधिकारी वर्तमान परिवेश में सुरक्षित नहीं है, तो कर्मचारी कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह से ही…

Read More

कैटरीना कैफ एक बार फिर से लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे महाराष्ट्र के भंडारा जिले के दिहाड़ी मजदूरों की मदद को हाथ बढ़ाया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने ब्रांड ‘काय ब्यूटी’ के जरिए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मदद करेंगी. एक्ट्रेस ने मंगलवार को इस बात का ऐलान किया कि वह महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के परिवारों को फिर से सहायता प्रदान करेंगी. कैटरीना ने अपने फैंस से यह आग्रह भी किया कि जरूरत के समय हर मदद के मायने रखती है. इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा साझा किए गए वीडियो के कैप्शन पर भी उन्होंने लिखा…

Read More

इटानगर, कुंए की खुदाई करने के दौरान ऑक्सीन की कमी के चलते चार व्यक्तियों की मौत हो गई। यह घटना अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला के दुरपंग गांव में मंगलवार को घटी। मृतकों की पहचान टेसा कोजूम (24, चेसा गांव, अरुणाचल), मणि कुमार देउरी (37, देरगांव, असम),  अजय चकमा (28) और सुकराजू चकमा (48) के रूप में हुई। 12वीं एनडीआरएफ के अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे कुंए की खुदाई व सफाई के दौरान यह घटना घटी। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो व्यक्तियों के शवों को बाहर निकाल लिया। जबकि…

Read More

बेगूसराय, वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से बचने के लिए हुए लॉकडाउन के कारण देश के तमाम शहरों में काम करने वाले कामगारों के घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। काफी दुख-दर्द झेलकर बाहर से लौटे इन प्रवासियों की चिंता हर किसी को है। शासन-प्रशासन से लेकर राजनीतिक दल प्रवासियों के संबंध में रोज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन बिहार में हजारों ऐसे लोग भी हैं जो हर साल अपने राज्य में ही घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर प्रवास करने को मजबूर हैं। यह प्रवासी हैं किसान पशुपालक, जो कहने को तो भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है…

Read More

शोपियां जिले के सुगू इलाके में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि अब भी दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिसे मार गिराने के लिए अभियान जारी है। शोपियां जिले के सुगू इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होेने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सेना की 44 आर.आर, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए संयुक्त…

Read More

 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़ों में मंगलवार को 34 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से सात मौतें पिछले 24 घंटे में हुई हैं। इस तरह दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 905 हो गई है, जबकि सोमवार को यह आंकड़ा 874 था। वहीं कोरोना के 1366 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,309 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 504 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। दिल्ली सरकार की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक…

Read More

 महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार से निसर्ग तूफान प्रभावित कोंकण का दौरा करेंगे। फडणवीस का यह दौरा दो दिन का होगा। जानकारी के अनुसार देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। यहां फडणवीस जिले में निसर्ग तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने जाएंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को फडणवीस रत्नागिरी व सिंधुदूर्ग जिले का भी दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि विधानपरिषद के विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर निसर्ग तूफान प्रभावित जिलों का दौरा कर चुके हैं। इसी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार आज बुधवार को रत्नागिरी में निसर्ग तूफान प्रभावित इलाकों का…

Read More

सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। हालांकि, सेंसेक्‍स और निफ्टी में मामूली तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 79.70 अंक और 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 34,036.39 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 2.35 अंक और 0.023 फीसदी की तेजी के साथ 10,049.00 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त…

Read More

लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 45 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 73.40 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 71.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 80.40 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 70.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल…

Read More

राजौरी,  पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक बार फिर से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैंं। पाकिस्तान की ओर से बुधवार को जिले के नौशेरा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। फिलहाल इस गोलीबारी…

Read More

देवघर। डीसी नैंसी सहाय ने  कहा है कि वैश्विक महामारी के इस काल में सभी को अपने-अपने स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि सामूहिक रूप से कोरोना के विरुद्ध जारी युद्ध से लड़कर जीत हासिल की जा सके। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के इस जंग में एक जागरूक नागरिक की तरह आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। सबसे महत्वपूर्ण उन लोगों का तिरस्कार न करें जो एकांतवास में हैं। सभी हमारे अपने हैं, उनका ध्यान रखें। समाज में उन्हें स्वीकार करें। याद रखें हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से…

Read More