बेगूसराय: बेगूसराय के करीब 50 हजार प्रवासी अपने गांव आ चुके हैं। गांव आए प्रवासी में से करीब 30 हजार को जिला प्रशासन ने काम उपलब्ध करवा दिया है। इन प्रवासियों के लिए सरकार की योजनाओं में से सबसे अधिक कारगर साबित हो रही है केंद्र सरकार की मनरेगा योजना। सत्ताईस हजार से अधिक श्रमिकों को मनरेगा में रोज काम मिल रहा है। इस श्रमिक में से कई ऐसे हैं जिन्होंने वर्षों से कुदाल नहीं थामा था लेकिन लॉकडाउन में जब गांव आए और कोई काम नहीं मिला। फिर क्या था, कुदाल थामकर अपने गांव, समाज के विकास में एक…
Author: shivam kumar
टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर बुधवार को पायधुनी पुलिस स्टेशन में दिन में 11 बजे उपस्थित रहने का आदेश जारी किया गया है। यह नोटिस पायधुनी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेश गायकवाड़ ने जारी किया है। पालघर में अप्रैल महीने में गडचिंचले के गांववालों ने दो साधुओं व उनके वाहन चालक की जघन्य हत्या कर दी थी। इसके बाद टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध बयानबाजी की थी। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागपुर में सोनिया गांधी पर की गई बयानबाजी के विरोध में अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध मामला…
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बार फिर से भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार यह भूकंप सुबह 8.16 बजे आया और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र श्रीनगर से 14 किलोमीटर उत्तर एवं गांदरबल से सात किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी समय तक अपने घरों से बाहर ही रहे। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही जान माल की हानि की सूचना है।
कोरोना के खिलाफ जारी संघर्ष में गोरखपुर स्थित बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने के बाद दो ऐसी सफलताएं सामने आईं हैं, जिनसे न केवल कोरोना मरीजों और उनके परिजनों में जीत भावना बलवती हुई है, बल्कि चिकित्सकों का भी उत्साह बढ़ा है। यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है, जब मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सकों और कर्मचारियों को भी इससे ग्रसित पाया जा रहा है। किसी भी मरीज के इलाज में चिकित्सकों के सकारात्मक प्रयास के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का अहम रोल है। इनकी व्यवस्था में आगे कदम बढ़ा रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
कालाअंब में स्थित फार्मा कंपनी ओरियन के आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। प्रशासन ने पहले ही इस कंपनी को सील करने के आदेश दे दिए थे। डीसी सिरमौर आर के पुरथी ने बताया कि सोमवार को भेजे गए 41 सैंपल्स में से 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि आठ लोग पाॅजीटिव पाए गए है। संक्रमित पाए गए यह आठ लोग उसी फार्मा कंपनी से जुड़े हैं, जिसमें बागपशोग का रहने वाला युवक माकिर्टिंग में कार्यरत था। यह युवक नारायगढ़ से आया था, जोकि बाद में पाॅजीटिव पाया गया था। डीसी ने यह भी बताया कि फार्मा कंपनी के…
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने 2.8 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहम्मद ताहिर और असगर अली के तौर पर हुई है। ताहिर नारकेलडांहा थाना क्षेत्र के 7/13 नारकेलडांगा मेन रोड स्थित पते का रहने वाला है। उसका साथी असगर अली भी इसी थाना क्षेत्र में 7/1/एच/ 7 नारकेलडांगा मेन रोड का निवासी है। एनसीबी अधिकारी सुधांशु सिंह ने इस बारे में बताया कि सोमवार शाम फूलबगान थाना क्षेत्र के गुरूदास कॉलेज के सामने से सबसे पहले मोहम्मद ताहिर को गिरफ्तार किया गया था।…
एक तरफ राज्य के विधायक रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर कोरोना महामारी और अम्फन त्रासदी के बाद बने हालातों में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। लगातार तृणमूल विधायकों को यह कहते सुना जा सकता है कि भाजपा राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी बार-बार विरोधी दलों से राजनीति ना करने का आह्वान कर रही हैं और यह कह रही हैं कि विपत्ति की इस घड़ी में वे सरकार के साथ खड़े हों। इसी बीच हुगली जिले के श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सोमवार देर…
कोरोना वायरस महामारी के चलते लगभग 3 महीने मैं महाकाल मंदिर के पट सोमवार को श्रद्धालुओं लिए खोले गए। पहले दिन लगभग 3000 दर्शनार्थियों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल प्रबंध समिति द्वारा जो निर्णय लिया गया और नियम बनाए गए उनका पूर्ण रूप से महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों के द्वारा पालन किया गया। मंदिर में सोशल डिस्टेंस के लिए गोले बनाए गए थे। महाकाल प्रबंध समिति के द्वारा विशेष डॉक्टरों की टीम थर्मल स्कैनिंग और सैनीटाइजिंग की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा दर्शन के लिए जो बुकिंग का जो नियम बनाया गया उसके अंतर्गत…
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सवाल किया है। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शायराना ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि अगर हाथ के निशान पर टिप्पणी कर ली हो तो क्या वो जवाब दे सकते हैं कि लद्दाख में चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है कि नहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ”एक बार रक्षा मंत्री का हाथ के निशान पर टिप्पणी करना हो जाए, तो क्या वह जवाब दे सकते हैं कि क्या लद्दाख में चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा…
उत्तराखंड में अब मंगलवार से दूसरे राज्यों से आवागमन शुरू हो जाएगा। शासन ने इसके लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक अब दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को पास की जरूरत नहीं होगी। उन्हें राज्य सरकार के वेब पोर्टल पर सिर्फ अपना पंजीकरण कराने की अनिवार्यता होगी। साथ ही अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। इस नई व्यवस्था में वीवीआईपी को छूट दी गई है और सेना को अपनी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सोमवार देर रात इस बारे में नए दिशा-निर्देश जारी…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 66 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9987 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,66,598 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 331 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 7466 तक पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,29,917 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी…
