Author: shivam kumar

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोविड-19 पिछले सौ साल यानी सदी का सबसे बड़ा स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट है। दास ने स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के 7वें बैंकिंग एंड इकोनॉमिक्‍स  कॉन्क्लेव को संबोधित करते शनिवार को ये बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रहे इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव को एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। एसबीआई के 7वें बैंकिंग एंड इकोनॉमिक्‍स कॉन्क्लेव को संबोधित करते शक्तिकांत दास ने कहा कि कोविड-19 पिछले 100 साल का सबसे बड़ा स्वास्थ्य एवं आर्थिक से जुड़ा संकट है।…

Read More

राजस्थान में कोरोना अब उन जिलों में दायरा बढ़ा रहा हैं, जहां अब तक कोरोना के इक्का-दुक्का मरीज ही मिल रहे थे। अलवर में शुक्रवार को 126 नए संक्रमित मिलने के बाद शनिवार सवेरे तक 40 नए मरीजों का इजाफा हुआ। कोरोना से प्रदेश में अजमेर व जयपुर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 499 हो गया है। राज्य में शनिवार सवेरे तक 13 जिलों में 170 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढक़र 23 हजार 344 हो गई हैं। शनिवार सुबह तक अलवर में 40,…

Read More

रामगढ़।  एसपी प्रभात कुमार ने  शनिवार की सुबह  तीन सब इंस्पेक्टर और 11 एएसआई का तबादला  किया है। हालांकि इनमें एक एएसआई को लाइन क्लोज किया गया है। सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश शर्मा बरलांगा से रामगढ़ थाना, सब इंस्पेक्टर अमर शुक्ला बरलांगा से कुजू ओपी, सुभाष कांत अकेला बरलांगा से भुरकुंडा ओपी, एएसआई अरुण कुमार चौधरी पुलिस लाइन से बरलांगा थाना, एएसआई अर्जुन ठाकुर पुलिस केंद्र से बरलांगा थाना, एएसआई परीक्षित कुमार महतो भुरकुंडा ओपी से बरलंगा थाना, एएसआई सुरेंद्र मंडल रजरप्पा टीओपी से भुरकुंडा ओपी, एएसआई मनोज कुमार रामगढ़ थाना से मांडू थाना, एएसआई रामबाबू ठाकुर को मांडू थाना…

Read More

मेदिनीनगर। उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कोविड-19 के संक्रमण को आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत शनिवार को हरिहरगंज प्रखंड के ग्राम हरिहरगंज एवं लंगुराही के चिन्हित स्थानों को जोखिम क्षेत्र घोषित कर दिया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि जोखिम क्षेत्र के लिए चिन्हित स्थानों में लोगों के प्रवेश एवं निकास को प्रतिबंधित किया गया है, ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके। उपायुक्त ने निदेश दिया है कि इंसीडेंट कमांडर के रूप में अधिसूचित प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिहरगंज, एम. एच. ए द्वारा निर्गत आदेश के तहत कंटेनमेंट जोन के…

Read More

पैंगोंंग झील के फिंगर एरिया को पूरी तरह खाली कराने के लिए जल्द ही कोर कमांडर स्तर की बैठक होने वाली है। लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के कमांडरों की इस बैठक में भारत-चीन के सैनिकों और सैन्य हथियारों को एलएसी से हटाने के लिए तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जाएगा। युद्ध स्तर की तैयारी के तहत अभी भी यहां भारी संख्या में तोप, टैंक, मिसाइल, रॉकेट लॉन्चर, फाइटर जेट तैनात हैं। हालांकि पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से भारत और चीन के सैनिकों को पीछे करने की प्रक्रिया के तहत पांचवें दिन शुक्रवार को 135 किलोमीटर लंबी ग्लेशियर झील…

Read More

नगालैंड में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के नये-नये मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में शनिवार को 11 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या 743 हो गई है, जिसमें 304 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 439 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चला रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एसपी फोम ने शनिवार सुबह ट्वीट कर 11 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 310 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 07 मरीज राजधानी कोहिमा के एकांतवास शिविर में, 03 मोन जिला के एकांतवास शिविर में और 01 मोकोकचुंग जिला के एकांतवास शिविर…

Read More

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा एक सप्ताह के लिए पूरे राज्य में संक्रमण जोन में लॉक डाउन की पाबंदियां लागू करने के बावजूद राज्य पर्यटन विभाग ने विभिन्न हिस्से में मौजूद ग्रीन जोन में पर्यटन कारोबार को दोबारा शुरू करने की पहल कर दी है। राज्य पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। बताया कि राज्य भर में 34 महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है। इनमें से अधिकतर उत्तर बंगाल में स्थित हैं। धीरे-धीरे इन्हें खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रारंभिक तौर पर 10 पर्यटन केंद्रों को खोला गया है और आसपास मौजूद सरकारी गेस्ट…

Read More

देश के तमाम बड़े शहरों में टमाटर की खुदरा कीमत 70-80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। लेकिन, मंडियों में टमाटर का थोक भाव 40 रुपये से लेकर 50 रुपये प्रति किलो तक है। जायके का स्‍वाद बढ़ाने वाले टमाटर की कीमत में अचानक तेजी आने से अधिकांश लोगों के किचन ये गायब हो गया है। हालांकि, सरकार और विशेषज्ञों का मानना है कि आमतौर पर ये समय ऊपज का नहीं होने की वजह से टमाटर की कीमतों में तेजी दिख रही है एशिया के सबसे बड़े सब्‍जी मंडी आजादपुर में टमाटर एसोसिएशन के प्रधान अशोक कौशिक ने हिन्‍दुस्‍थान…

Read More

महंगाई से जूझ रही जनता को आज फिर सरकारी तेल कंपनियों से राहत मिली है। देश में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं की गई। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार के समान ही हैं। बता दें कि बीते सोमवार को डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। वहीं इससे पहले लगातार सात दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। मालूम हो कि जून में लगातार 21 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 80.78 रुपये प्रति…

Read More

असम में पिछले 24 घंटों के दौरान 936 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें से 521 मरीज सिर्फ गुवाहाटी में शिनाख्त हुए है। हालांकि, 08 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है, जिसके चलते राज्य में संक्रमण का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 35 व्यक्तियों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 701 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इस संबंध में राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।…

Read More

देश में साल 2018 में किए गए बाघों के सर्वे ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस विशाल सर्वे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिल गई है। बाघों के सर्वे के लिए देश में 26,760 स्थानों पर 139 अध्ययन किए गए। इस सर्वे के दौरान साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा बाघों के फोटों लिए गए, जिसमें 76,523 बाघों की तस्वीरें हैं और 51,337 तेंदुएं की तस्वीरें शामिल हैं। देश में 2967 बाघ हैं। इस संबंध में शनिवार को केन्द्रीय वन व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत में पिछले चार सालों…

Read More