Author: shivam kumar

कोरोना संकट काल के बीच दिल्ली की सरकार ने फैसला लिया है कि राजधानी में अब सिर्फ दिल्ली वालों का ही इलाज किया जाएगा. दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इस बीच ये फैसला अरविंद केजरीवाल सरकार को लगातार सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है. हालांकि, ये फैसला सिर्फ दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों पर लागू होगा. यानी दिल्ली में जो भी सरकारी अस्पताल केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करते हैं, वहां पर अभी भी देश के किसी भी हिस्से का व्यक्ति आकर इलाज करवा सकता है.…

Read More

राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार के अस्पतालों और दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में केवल दिल्ली के निवासियों का इलाज किया जायेगा. कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की थी. अब दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस फैसले से जुड़ा विस्तृत आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक़ केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार अंतरराज्यीय आवाजाही को मंजूरी दे दी गई है. जिसके चलते दिल्ली के कोविड और गैर-कोविड अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि देश के अलग अलग हिस्सों से लोग दिल्ली में इलाज के लिए आ सकते हैं. पिछले…

Read More

बिहारशरीफ,  नालंदा जिले के कराय परसुराय थाना क्षेत्र के बिरजू मोड़ पर गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि चुल्लू पुर गांव निवासी राजू कुमार बाजार से  अपने घर लौट रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने उसे बुरी तरह रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।इसकी सूचना कराय परसुराय थाना पुलिस को दी गई ।कराय परसुराय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर…

Read More

 लंबे अंतराल के बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के पट खुल गए। यह पहली बार है कि इतने लम्बे अंतराल के लिए मंदिर के पट बंद थे। गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सोमवार को मंदिर के पट खुले तो हर-हर महादेव और जय गुरु गोरखनाथ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। दो गज की दूरी का अनुपालन करते हुए श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। दर्शनार्थी गुरु गोरक्षनाथ एवं अखण्ड ज्योति का भी पूजन एवं दर्शन कर रहे हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के दर्शन के साथ उनका आशीर्वाद भी ले…

Read More

गिरिडीह, कोरोना काल में  गिरिडीह के मुस्लिम युवकों ने गंगा-जमुनी तहजीब का एक बेहतरीन  मिसाल कायम किया । रविवार को  72 वृर्षीय वृद्धा लखिया देवी की मौत होने के बाद उसके समाज के लोगों ने कोरोना महामारी से भयभीत हो कर अर्थी को कंधा देने से इंकार की दिया । जिसके बाद पहाड़ीडीह के मुस्लिम समुदाय के करीब 40-50 युवक आगे आए और  वृद्धा लखिया देवी के बेटे जागेशवर तूरी और पोते समेत परिवार के कुछ सदस्य से साथ मुस्लिम नौजवानों ने अर्थी को लेकर आठ किमी दूर स्थित भोरणडीहा मुक्तिधाम पार्थिव शरीर को श्मशान घाट तक पहुंचाया।  जो मृतका के परिजनों के लिए संभव नहीं…

Read More

कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 10 जून से देशभर में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर एक राष्ट्रीय अभियान  ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ शुरू करने की घोषणा की है! व्यापारियों के शीर्ष संगठन कैट ने कहा कि दिसंबर 2021 तक चीनी वस्तुओं के भारत द्वारा आयात में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये कम करने का लक्ष्य रखा  है। कैट ने कहा कि चीन से आयात होने वाले करीब 3000 उत्पादों की सूची बनाई है जिन वस्तुओं के आयात न होने से भारत को कोई खास अंतर नहीं पड़ेगा। कारोबारी संग्ठन का कहना है कि वो सारी वस्तुएं भारत में…

Read More

लॉकडाउन से अनलॉक के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नोटिफिकेशन के बाद राजधानी दिल्‍ली में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 71.86 रुपये से बढ़कर 72.46 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमत 69.99 रुपये से बढ़कर 70.59 रुपये प्रति लीटर हो गई। देश के अन्‍य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत  इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल की कीमत…

Read More

बछवाड़ा दियारा का इलाका शुरू से ही दुरुह रहा है। जितनी भी सरकारें आई किसी ने यहां के समग्र विकास के बारे में नहीं सोचा। नतीजतन 90 के दशक में लोगों का यहां से पलायन शुरू हुआ। हजारों लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। बड़ी संख्या में लोग मुंबई गए और वहीं मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने लगे। रामसूरत राय ने भी 2018 में मुंबई का रुख किया था। जाते वक्त उन्होंने सोचा भी नहीं था कि देश की आर्थिक राजधानी में भूखा रहना पड़ेगा। वह तो भला हो मोदी सरकार का जिसने स्पेशल ट्रेन चलाकर…

Read More

 ढेंकानाल जिले के कामाक्षानगर में स्थित विराशाल एयर स्ट्रिप में पाइलट ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें ट्रेनी पाइलट व ट्रेनर पाइलट की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान विमान किसी कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  दोनों को गंभीर स्थिति में कामाक्षानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। किन कारणों से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में लगे हैं।

Read More

 शोपियां जिले के पिंजोरा इलाके में सोमवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान सुरक्षाबल के तीन जवान भी घायल हुए हैं। फिलहाल मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के शवों के साथ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। शोपियां जिले के पिंजोरा इलाके में भी सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाल में दिए बयान पर तंज कसा है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा ‘सीमा की हकीकत सबको पता है लेकिन सरकार का दिल खुश रखने का ख्याल अच्छा है। ‘ दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री ने बीते दिन वर्चुअल रैली से बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत ही ऐसा देश है जो अपनी सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित रख सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह तंज चीन से साथ जारी भारत के सीमा विवाद…

Read More