चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान चीन सीमा की स्थिति का फायदा उठाते हुए किसी भी तरह के दुस्साहस का प्रयास कर सकता है लेकिन हम इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। साथ ही भारत के खिलाफ चीन की आक्रामक गतिविधियों को देखा जा रहा है लेकिन हम इन सबसे उपयुक्त तरीके से निपटने में सक्षम हैं। सीडीएस जनरल बिपिन रावत गुरुवार को अमेरिका-भारत रणनीतिक और साझेदारी फोरम के तीसरे वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस वेबिनार में कोहेन समूह के अध्यक्ष और सीईओ विलियम एस. कोहेन भी शामिल हुए।…
Author: shivam kumar
भारत ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में पिछले चार महीने के दौरान स्थिति के बिगड़ने के लिए चीन सीधे रूप से जिम्मेदार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्वी लद्दाख में सीमा पर पिछले चार महीने से जारी हालात से साफ जाहिर है कि इसके लिए चीनी पक्ष द्वारा यथास्थिति में बदलाव की एकतरफा कार्रवाई सीधे रूप से जिम्मेदार है। चीन की कार्रवाई द्विपक्षीय समझौतों और सहमतियों का उल्लंघन है, जिनके चलते पिछले तीन दशकों के दौरान शांति और सामान्य स्थिति बनी हुई थी। प्रवक्ता ने कहा कि आगे का…
भारत और रूस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मास्को यात्रा के दौरान एके-203 राइफल के लिए एक सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। भारतीय सेना को लगभग 7 लाख 70 हजार इन राइफलों की जरूरत है, जिनमें से एक लाख राइफल्स का रूस से आयात किया जाएगा और बाकी का निर्माण ’मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में किया जायेगा। भारतीय सेना के लिए ’मेक इन इंडिया’ के तहत रूसी तकनीक की मदद से 7.62×39 मिमी की एके-203 राइफल का निर्माण उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्टरी में किया जाना है। इसके लिए रूसी एजेंसी इंडो-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया गया है, जिसमें भारतीय आयुध निर्माणी…
धनबाद डीसी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमा शकर सिंह ने होटल और अन्य आतिथ्य इकाइयां के संचालकों को उसके संचालन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि होटलों के प्रवेश द्वार पर अनिवार्य रूप से हैंड सैनिटाइजर तथा थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। होटल के सभी कर्मचारी एवं आगंतुकों को मास्क या फेस कवर के साथ ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। जहां एयर कंडीशन की व्यवस्था होगी वहा एसी का तापमान 24° से 30° सेल्सियस के बीच रखना होगा। होटलों में पर्याप्त संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग…
गुरुवार को सुबह से ही टाना भगतों के आंदोलन के कारण दिल्ली से रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन डालटनगंज प्लेटफ्रॉम पर तीन साढ़े तीन घंटे से खड़ी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही हैं । वहीं यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे प्रबन्धक द्वारा नास्ते का प्रबन्ध किया जा रहा है, ताकि यात्री भूखा न रह सकें। विदित है कि इस रेल खंड पर मात्र एक ही ट्रेन है जो अभी कोरोना काल मे पलामू से होकर गुजर रही है वो भी बिलंम्ब से, जिससे यात्री काफी परेशान हैं। जानकारी अनुसार टोरी स्टेशन पर में पिछले 13…
निर्देशक ओम राउत ने हाल में फिल्म ‘आदिपुरुष’ की घोषणा की है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म में सैफ लंकेश के किरदार में होंगे। निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा-‘प्रभास और सैफ अली खान…फिल्म ‘आदिपुरुष’ (3डी) में सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाएंगे-खतरनाक विलेन, इस फिल्म में प्रभास आदिपुरुष के किरदार में होंगे।…
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर हमला बोला है। ‘अर्थव्यवस्था की बात’ शीर्षक वाले अपने वीडियो सीरीज के दूसरे हिस्से में राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी जैसे फैसलों ने गरीबों एवं मध्यम वर्गीय परिवार की कमर तोड़ दी है। यह फैसला लोगों के हित में होने के बजाय उनके खिलाफ साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदीजी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है। सरकारी घोषणाओं से उलट नोटबंदी से सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था, आम जनता, असंगठित क्षेत्र को नुकसान ही हुआ है। अर्थव्यवस्था के मुद्दे…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 38 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 83 हजार 883 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 38,53,407 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1043 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कुल मरने वालों की संख्या 67,376 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,15,538 एक्टिव मरीज हैं। जबकि राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 29,70,493 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का…
पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सैनिकों द्वारा ऊंचाई की कई पहाड़ियों पर कब्जा करने के बाद चीन के साथ बढ़े सैन्य तनाव के बीच नवीनतम परिचालन स्थिति की समीक्षा करने के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे दो दिन की यात्रा पर गुरुवार को सुबह लद्दाख पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण पैंगोंग और अन्य जगहों पर हालात का जायजा लिया है। सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे अपने दो दिन की इस यात्रा के दौरान पूर्वी लद्दाख में मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही आगे के क्षेत्र का दौरा करेंगे। सेना कमांडर ने उन्हें चीन की घुसपैठ नाकाम होने के…
भारत सरकार ने चीन में विकसित 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है जिनमें गेमिंग ऐप पबजी भी शामिल है. इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन ऐप्स को इसलिए बैन किया गया है, क्योंकि वे भारत की संप्रभुता और अखंडता, देश की रक्षा और लोक व्यवस्था के विरूद्ध गतिविधियो में लिप्त थे. मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “इस क़दम से भारत के करोड़ों मोबाइल और इंटरनेट यूज़र्स के हितों की रक्षा होगी. ये फ़ैसला भारत के साइबर स्पेस की सुरक्षा और संप्रभुता को सुनिश्चित…
तेल विपणन कंपनियों ने डीजल की कीमत में महीनों बाद गुरुवार को कटौती की है। तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 16 पैसे तक की कटौती की गई है। हालांकि, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयन की वेबसाइट के मुताबिक इंडियन ऑयल की वेबसाइट के देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 73.40 रुपये, 79.94 रुपये, 78.71 रुपये और 76.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है। राजधानी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 82.08 रुपये, 88.73 रुपये, 85.04, और 83.57…
