Author: shivam kumar

फिल्मों में विलेन का अभिनय करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो बन गए हैं। लॉकडाउन में प्रवासियों को उनके घर पहुंचा कर सोनू सूद चारों तरफ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जब भी कोई उनसे मदद मांगता है तो सोनू हर संभव उनकी मदद करते हैं। सोनू सूद ने अपने जन्मदिन के मौके पर बहुत से बेरोजगारों को रोजगार भी मुहैया करवाया था। हाल ही में सोनू सूद नेहा धूपिया के शो ‘नो फ़िल्टर नेहा’ में नजर आए थे। जहां कई स्टार्स की बातें भी हुईं। ऐसे में सोनू सूद ने अक्षय कुमार…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर सकते हैं। उच्च स्तरीय बैठक के लिए वैश्विक निकाय द्वारा जारी की गई वक्ताओं की तत्कालिक सूची में यह जानकारी सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि इस साल वार्षिक महासभा का सत्र ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रहा है और देशों एवं सरकारों के प्रमुख कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से शारीरिक तौर पर इस सभा में नहीं जुट पाएंगे। वैश्विक नेता सत्र के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो वक्तव्यों को सौंपेंगे। संयुक्त राष्ट्र में…

Read More

भारत से जारी तनाव के बीच चीन ने अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को दोगुना करने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दशक के अंत तक चीन अपनी परमाणु हथियारों के भंडार को दोगुना करने को तैयार है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन इस दौरान परमाणु वॉरहेड ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों को भी शामिल करेगा। ये मिसाइलें अमेरिका तक मार करने में सक्षम होंगी। इस रिपोर्ट में पेंटागन ने एशिया के देशों को भी चीन के इस नए प्रोजेक्ट के प्रति अलर्ट…

Read More

कश्मीर के लद्दाख में स्थित पैंगोंग त्सो (Pangong Lake) झील में हुई भारत और चीन (India-China Rift) की सेनाओं के बीच झड़प से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. 29-30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों ने पेंगोंग झील के इलाके पर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया. सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना (Indian Army) ने दक्षिण के पास सभी पहाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है. इनमें ब्लैक टॉप भी शामिल है. चीन की हरकतों के मद्देनजर भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव भी किया है. अब भारत कूटनीतिक…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने मंगलवार को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद एक बार फिर रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को बुलाया है। सुशांत के दोस्त वरुण माथुर भी ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। वहीं एनसीबी ने ड्रग मामले में पहली गिरफ्तारी कर ली है। सुशांत केस में सीबीआई जांच का आज 13 वां दिन है। हर दिन की पूछताछ में एक नई जानकारी सामने आ रही है। सीबीआई ने मंगलवार को इस मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती…

Read More

नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता उमर अब्दुल्ला ( Omr Abdullah) ने नई किताब – ‘India Tomorrow: Conversation with the Next Generation of Political Leaders’ में कहा कि न तो वे दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी राजनेताओं की सोच वाले भारतीय हैं और न ही भारत के अभिन्न अंग की तरह कश्मीर का भविष्य न देखने वाले कश्मीरियों की समूह में शामिल हैं। अब्दुल्ला ने किताब में कहा है कि ऐसे में सबसे अच्छा यही है कि आप दूसरों के अनुसार खुद को नहीं ढालें। आप जैसे हैं वैसे ही रहें। इस किताब का विमोचन हाल में ही किया गया था। पिछले साल…

Read More

वरिष्ठ काग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी पूर्व में कही अपनी बातों का ही ध्यान रख लें तो आज के समय में काफी समस्याओं का हल हो जाएगा। जरूरी है कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराए और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बेहतर रणनीति बनाए। कांग्रेस नेता ने वर्तमान में गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर दिलचस्प तरीके से हमला बोला है। चिदंबरम ने बुधवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सात साल…

Read More

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में ऐतिहासिक गिरावट और सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फिर हमला बोला है। इस बार उन्होंने कहा कि देश में जितनी समस्याएं हैं वे सभी ‘मोदी मेड डिजास्टर’ हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए बुधवार को कहा कि देश आज ‘मोदी मेड डिजास्टर’ की वजह से कराह रहा है। इस दौरान ट्वीट कर राहुल ने छह बिन्दुओं के आधार पर सरकार की नीतियों को गलत ठहराया। उन्होंने लिखा कि ‘जीडीपी में -23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट, 45 सालों में सबसे…

Read More

अभी तक तो यही कहा जाता रहा है कि कोरोना वायरस महामारी से निजात के लिए वैक्सीन या दवा बहुत जरूरी है. लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि यूरोप बिना कोविड वैक्सीन के रह सकता है. उसे सिर्फ स्थानीय स्तर पर महामारी को काबू में करने के लिए लॉकडाउन लगाने की जरूरत होगी. यूरोप बिना कोविड वैक्सीन के रह सकता है WHO के क्षेत्रीय डायरेक्टर हैन्स क्लूग ने स्काई न्यूज से कहा, “जिस दिन हम महामारी को रोक पाएंगे तो ये जरूरी नहीं कि वैक्सीन के जरिए ही संभव हो. ऐसा किया जा सकता…

Read More

एक अधिकारी के मुताबिक चीन की यथास्थिति बदलने की कोशिशों को रोकने में पैंगोंग त्सो झील के साउथ बैंक पर लगे सर्विलांस कैमरे ने भारतीय सेना की मदद की. ‘द हिंदू’ अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत ने मंगलवार को कहा था कि चीन ने 29 और 30 अगस्त की रात को पैंगोंग त्सो लेक के साउथ बैंक क्षेत्र में भड़काऊ सैन्य हरकत करते हुए यथास्थिति को तोड़ने की कोशिश की और इसके अगले दिन भी ऐसी कार्रवाई की जिसे नाकाम कर दिया गया. अधिकारी ने बताया है कि ये सर्विलेंस कैमरा इतने बेहतरीन हैं कि इस इलाक़े में हो…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक ऐसा ऑडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने फाइनांशियल एडवाइजर के साथ बैठे हुए हैं और उन​से ​कंसल्ट कर रहे हैं. बातचीत से पता चलता है कि सुशांत को जनवरी में ही पता चल चुका था कि वो बीमार है और काम करने की स्थिति में नहीं है. सुशांत इस बातचीत में कह रहे हैं कि जितने भी फिल्मों के ऑफर्स हैं सबको मना कर दो. वो जानना चाहते थे कि अभी जितने पैसे हैं उनमें कितने दिन काम चला सकते हैं. हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर सकते. लेकिन…

Read More