Author: shivam kumar

केरल के मलप्पुरम में गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा संज्ञान लिए जाने पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने उनका ध्यान असम राज्य के हाथी गलियारे की ओर भी खींचा है। उन्होंने आग्रह किया है कि केंद्रीय मंत्री असम के देहिंग पटकाई रेनफॉरेस्ट में कोयला खनन पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी करें। इससे यहां भी हाथियों के जीवन पर आया संकट छट जाएगा। असम के कलियाबोर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार को ट्वीट कर राज्य में कोयला खनन रोके जाने की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आदरणीय प्रकाश जावड़ेकर…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना और लॉकडाउन के संकट के बीच गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार विशेषज्ञों से संवाद कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने गुरुवार को बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज से चर्चा की। संक्रमण और लॉकडाउन को लेकर लोगों से वास्तविक स्थिति छुपाने के राहुल गांधी के सवाल पर राजीव बजाज ने कहा कि हमारे यहां कुछ खुलासा करने तथा सच्चाई बताने के मामलों में कोताही बरती गई है। लोगों में इस कदर भय पैदा कर दिया गया कि वो उससे उबर ही नहीं सके। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शिखरवार्ता की, जिसमें दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ में बदलने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि इस साझेदारी से भारत प्रशांत क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शांति और स्थायित्व को बढ़ावा मिलेगा। कोरोना वायरस महामारी के बीच मोदी ने पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेसिंग जरिए किसी द्विपक्षीय शिखरवार्ता में भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भी अपनी तरह का यह पहला अवसर रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया के देशों में आर्थिक और…

Read More

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार, 05 जून की मध्यरात्रि को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इस दौरान पृथ्वी की परिक्रमा करता हुये चंद्रमा का लगभग आधा भाग पृथ्वी की उपछाया में से होकर निकलेगा, जिससे चंद्रमा की चमचमाती चांदनी लगभग तीन घंटे के लिये कुछ मंद हो जायेगी। इस खगोलीय घटना को पेनुम्ब्रल लुनर इकलिप्स या उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं। भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस भी है और ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी। इस…

Read More

राजस्थान में गुरुवार सुबह नौ जिलों में 68 नए संक्रमित मिले हैं। इन नए संक्रमितों को मिलाकर राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 9720 हो गई है। इनमें से 6819 लोग ठीक हो चुके हैं और 6267 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना से यहां अब तक 209 मौतें हो चुकी हैं। बांसवाड़ा जिला पूरी तरह कोरोनामुक्त हो चुका है। गुरुवार सुबह तक भरतपुर में 16, जोधपुर, जयपुर व चूरू में 12-12, कोटा में सात, झुंझुनूं में पांच, बाड़मेर में दो, सवाईमाधोपुर व नागौर में एक-एक नए मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सा…

Read More

मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इससे पुणे में एक घर के गिरने तथा घर का टीन शेड का पतरा उड़ जाने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। निसर्ग तूफान की वजह से चल रही तेज हवा से सूबे में सैकड़ों पेड़ गिर गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। मुंबई के वालकेश्वर इलाके में इमारत पर लगाए गए पतरा शेड अचानक उड़ जाने से तीन लोग जख्मी हुए हैं। वहीं मुंबई में सैकडों पेड़ गिर गए हैं। विधानभवन परिसर में…

Read More

कोरोना दहशत के चलते पिछले करीब ढाई महीने में अपराध का ग्राफ एकदम नीचे था। लाॅकडाउन खुलते ही जहां एक ओर लोगों का घूमना फिरना आना जाना शुरु हुआ है। तो दूसरी ओर दो दिन पूर्व लाॅकडाउन खुलते ही छुटपुट अपराधों में एकदम उछाल आ गया है। पिछले दो-तीन दिनों में सुबह सुबह बाईक सवार बदमाशों ने महिलाओं को शिकार बनाना शुरु कर दिया है। इस मामले को लेकर सुबह सुबह गस्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने वाला पुलिस बल भी अवाक है। साथ ही दो दिनों में दो घटनाएं होना और दोनों ही अलग-अलग थाना क्षेत्र…

Read More

 ​​​​वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ​​​​एयर मार्शल बी सुरेश ने बुधवार को ​​पंजाब के वायु सेना स्टेशन​​ हलवारा का दौरा किया। उनके आगमन पर एयर फोर्स स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर ए भद्र ने स्वागत किया​​​​। पंजाब में हलवारा शहर के पास हलवारा वायु सेना स्टेशन भारतीय वायु सेना का ​​​​एयरबेस है। यह भारतीय वायुसेना के सबसे पुराने अग्रिम पंक्ति के हवाई अड्डों में से एक है​। ​वायुसेना के लिहाज से रणनीतिक स्थान ​पर स्थित होने ​के कारण​​ ​यह एयरबेस ​​1965 और 1971 ​में भारत-पाक ​युद्ध के दौरान सक्रिय रूप से शामिल ​रहा है। ​​​इस 220 स्क्वाड्रन को ‘डेजर्ट टाइगर्स’ के रूप में और 221 स्क्वाड्रन को…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिसकर्मियों के बीच कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 36 पुलिसकर्मी पॉजिटिव हुए हैं। लालबाजार स्थित मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों में से कई कम्बैट बटालियन और सशस्त्र बलों के सदस्य हैं। आपदा प्रबंधन समूह (डीएमजी) के पुलिसकर्मी भी हैं। इसके अलावा, कुछ लोग जो पुलिस ट्रेनिंग स्कूल या पीटीएस के बैरक में रहते हैं, भी पॉजिटिव हुए है। कुछ सिविक वॉलेंटियर भी हैं। गरफा थाने के जवान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हाल ही में, कई पुलिसकर्मियों के नमूने परीक्षण के लिए…

Read More

लॉस एंजेल्स : अश्वेत जार्ज फ़्लोएड की पुलिस बर्बरता से मृत्यु को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शन और रैलियों में राजनैतिक रंग चढ़ने लगा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में रिपब्लिकन पार्टी के मूल आधार एवेंजिलिकल मतदाता और  पादरी सामने आ रहे हैं तो  उनके विरोध में मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार जोई बाइडन ने पहली बार  फ़िलाडेल्फ़िया  में ट्रम्प को जमकर कोसा। उन्होंने फ़िलाडेल्फ़िया टाउन हाल में आयोजित एक रैली में आरोप लगाया कि ट्रम्प ने नस्लीय न्याय की बजाए घृणा फैलाना शुरू कर दिया है। इससे देश एक लड़ाई का…

Read More

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज के तहत अभी तक 42 करोड़ लाभार्थियों को 53,248 करोड़ रुपये डिजिटल भुगतान प्रणाली की मदद से ट्रांसफर किए जा चुके हैं। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट करके ये जानकारी दी है।  वित्‍त मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 2 जून तक 1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 42 करोड़ गरीब लोगों को 53,248 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिल चुकी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस पैकेज के हिस्से के रूप में सरकार ने महिलाओं, गरीब, वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को मुफ्त अनाज और नकद भुगतान किया। …

Read More