बेगूसराय। बिहार के अन्य जिलों की तरह बेगूसराय में भी प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां 50 हजार से अधिक प्रवासी अपने घर को लौट चुके हैं। प्रवासियों की लगातार हो रही घर वापसी कई दर्द बयां कर रही है। कुछ दर्द तो ऐसे हैं जिसे सुनकर सामने वालों के कलेजे कांप उठता है। काम की तलाश में परदेस जाने का गम और लॉकडाउन में जलालत झेलकर एक दिन की दूरी सात-आठ दिन में तय करने का दर्द लोगों के चेहरों पर साफ दिखता है। शुक्रवार सुबह कोलकाता से लौटे प्रवासी कामगारों ने सदर अस्पताल जांच कराने…
Author: shivam kumar
मीरजापुर। तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश व आंधी-तूफान के चलते बारजा सहित टीन शेड ढह जाने से दो वर्षीय बालिका और ननद-भाभी की दबकर मौत हो गई। इसमें तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौंधा बाजार की गुरुवार देर रात की है। बरौंधा स्थित इंडियन बैंक परिसर के बगल गुल कौशल का मकान है। गुरूवार की देर रात तेज गरज-चमक व आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी। बारिश के पानी से भीगने से बचने के लिए दरवाजे पर लगे टीन शेड के नीचे गुल कौशल का परिवार बैठा हुआ था। इसी दौरान गुल कौशल…
राजधानी दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। पर्यावरण की शुद्धता का पैमाना माने जाने वाली खूबसूरत तितलियों का संसार अब घरों में भी बसाया जाने लगा है। दिल्ली के रिज क्षेत्रों, कॉलोनियों के साथ लोग अब अपने घरों की बगियां में भी तितलियों का संसार बसाने लगे हैं। इसके लिए वे तितलियों की पंसद के पेड़ पौधे लगा रहे हैं। असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी, बीएनएचएस के प्रबंधक सोहेल मदान ने बताया कि तितलियों को बचाने और संरक्षण देने के लिए पार्क में छोटे-छोटे वाइल्ड पैच छोड़ने होंगे। तितलियों की मौजूदगी इकोसिस्टम के लिए काफी जरूरी है। यह फसलों का…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में आगामी रविवार तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होती रहेगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस है दो सामान्य से एक डिग्री कम है। वातावरण में औसत आद्रता…
गोरखपुर। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर, गोरखपुर संसदीय क्षेत्र का लागातार पाँच बार नेतृत्व करने वाले महंत योगी आदित्यनाथ आज 48 साल के हो गए। किसी परिचय के मोहताज नहीं, बहुत कम उम्र में ही उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की हैं वह बेमिसाल हैं। 5 जून 1972 उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश था) के पौड़ी जिला स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के राजपूत परिवार में अजय सिंह बिष्ट का जन्म हुआ। 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की। 1987 में टिहरी के गजा स्कूल से दसवीं की परीक्षा…
कोलकाता। भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने मौत से जूझ रही 20 दिन की नवजात बच्ची के लिए शानदार मानवीय पहल की है। उसे इलाज के लिए अगरतला से कोलकाता पहुंचाने को लेकर एयर इंडिया कंपनी ने अपने विमान में न सिर्फ सारी व्यवस्थाएं की बल्कि विशेष विमान के जरिए उसे शुक्रवार सुबह कोलकाता पहुंचा भी दिया। कंपनी की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि 20 दिन की मासूम बच्ची जन्मजात ट्रैकियो एस्फैगियल फिस्टुला से ग्रस्त है। इस बच्ची को एयर ट्रैवल के दौरान लगातार ऑक्सीजन सप्लाई की आवश्यकता थी, जिसकी आपूर्ति एयर इंडिया ने की। मेडिकल…
नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने लोगों को बधाई दी है। दोनों नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरुकता की आवश्यकता है और इसके लिए जरूरी है कि हम एकजुट प्रयास कर जैव विविधता को बचाए। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि समय आ गया है कि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करें। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस ऐसे समय पर पड़ा है जब सारी मानवता सबसे विकट स्वास्थ्य आपदा कोविड-19 महामारी से संघर्ष कर रही है।…
नई दिल्ली। कोविड-19 की महामारी के बीच रिलायंस जियो में निवेश का सिलसिला जारी है। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आरआईएल के जियो प्लेटफॉर्म में अबू धाबी की मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी 1.85 फीसदी हिस्सेदारी के बदले में 9,093.6 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इस तरह यह रिलायंस जियो में पिछले छह हफ्ते में छठा बड़ा विदेशी निवेश है। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी आरआईएल ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है। आरआईएल ने जारी एक बयान में बताया कि अबू धाबी का सोवरेन फंड मुबाडाला इंवेस्टमेंट जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.85 फीसदी 9,093.6 करोड़ रुपये में खरीदेगी। यह…
1,09,462 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 26 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9851 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,26,770 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 273 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6348 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,10,960…
नई दिल्ली। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 300.49 अंक और 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 34,281.19 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.45 अंक और 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 10,117.55 पर कारोबार करते दिखा। गौरतलब है कि पिछले छह दिन की तेजी खोकर कारोबार के अंत में सेंसेक्स 128.84 अंक नीचे 33,980.70 पर और निफ्टी 32.45 पॉइंट नीचे 10,029.10 पर बंद हुआ था। हालांकि, एक दिन पहले दुनियाभर के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। उल्लेखनीय है कि…
खरगोन: पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार जाम गेट, घाट पर छाने लगी हरियाली कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन होने से महू – मंडलेश्वर राज्यमार्ग थम सा गया था। इंदौर को जोड़ने वाले इस राज्यमार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगभग थम सी गई थी, लेकिन अब धीरे धीरे फिर से वाहनों का आना जाना शुरू हो गया है। राज्य मार्ग का सर्वप्रथम निर्माण महेश्वर की महारानी राजमाता अहिल्यबाई होलकर के द्वारा करवाया गया था इस रास्ते से वो इंदौर आती जाती थी ,उनके द्वारा मार्ग में विश्राम के लिए जाम गेट बावड़ी व गड़ी बनवाई थी। आमदिनो में सावन…
