भारत सरकार ने सोमवार को कहा कि चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में सीमा पर बनी सहमति का उल्लंघन किया है. सरकार ने कहा है कि चीनी सैनिकों ने उकसाऊ क़दम उठाते हुए सरहद पर यथास्थिति बदलने की कोशिश की लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक दिया. भारतीय सेना के बयान को पीआईबी की ओर से जारी किया गया है. बयान के मुताबिक़, ”भारतीय सैनिकों ने पंन्गोंग त्सो लेक में चीनी सैनिकों के उकसाऊ क़दम को रोक दिया है. भारतीय सेना संवाद के ज़रिए शांति बहाल करने का पक्षधर है लेकिन इसके साथ ही अपने इलाक़े की अखंडता की…
Author: shivam kumar
देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि देश के आर्थिक हालात 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असंगठित अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर लोगों को गुलाम बनाने की साजिश रच रही है। ऐसे में असंगठित क्षेत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ देश को संगठित होकर लड़ना होगा। ‘अर्थव्यवस्था की बात’ शीर्षक से जारी वीडियो में राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया,…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और सोमवार सुबह उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से 12 दिनों बाद छुट्टी मिल गई है। शाह कोरोना के बाद देखभाल के लिए (पोस्ट कोविड केयर) एम्स में भर्ती हुए थे। एम्स की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। शाह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे और तब उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बाद में थकान और शरीर में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। शाह का इलाज एम्स के डायरेक्टर…
बीजेपी के एक विधायक ने उत्तर प्रदेश विधानसभा से ब्राह्मण जाति के लोगों के ‘मारे जाने’, उनकी असुरक्षा और बंदूक के लाइसेंस के आँकड़ों को लेकर एक सवाल पूछा था. इसके जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी ज़िलों के डीएम को एक ‘असमान्य’ पत्र लिखा और पूछा है कि कितनी संख्या में ब्राह्मणों ने हथियारों के लाइसेंस के लिए आवेदन किए हैं. इसे अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस ने दूसरी लीड ख़बर बनाई है. अख़बार के अनुसार डीएम को लिखे पत्रों पर राज्य सरकार के गृह विभाग के अपर सचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं. ये पत्र 18 अगस्त…
अफगानिस्तान सीमा के पास उत्तर-पश्चिम में तालिबान और अल-कायदा के पूर्व गढ़ में तलाश अभिनयान के दौरान संदिग्ध आतंकवादियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिक मारे गए। सेना ने इसकी जानकारी दी है । सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में हुए हमले में चार अन्य सैनिक घायल भी हो गए हैं । सेना ने हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई। दक्षिणी वजीरिस्तान काफी समय तक आतंवादियों का गढ़ रहा है लेकिन पाकिस्तान दावा कर चुका है कि क्षेत्र में चलाए अभियानों के बाद वहां तालिबान का…
नई दिल्ली. अपने काम करने के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान कैडर के आईपीएस अजयपाल लांबा (Ajaypal Lamba) फिर चर्चा में हैं. उन्होंने रेप के दोषी करार दिए गए आसाराम बापू (Asaram Bapu) मामले पर किताब लिखी है, जो 5 सितंबर को लॉन्च होगी. ‘गनिंग फॉर द गॉड मैन’ (Gunning for the Godman: The True Story Behind Asaram Bapu’s Conviction) नाम से लिखी किताब में अजयपाल लांबा ने आसाराम की गिरफ्तारी के दौरान की भागमभाग, मीडिया को चकमा देने के लिए रची गई कहानियां और आसाराम के गुनाह कबूलने वाला बयान का भी पूरा जिक्र किया गया…
नर्मदा नदी के बहाव ने मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और हीराकुंड बांध से पानी छोड़ने के बाद ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इन हालातों की वजह से मध्य प्रदेश और गुजरात में 24 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा नदियों में बहाव तेज होने और देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस साल अगस्त में बारिश सामान्य से 25 फीसदी ज्यादा पड़ी है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि इस…
चीनी वायरस कोरोना (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन (Lockdown) का आज 158वां दिन है। वहीं देश में जारी अनलॉक-3.0 (Unlock 3.0) का आज 30वां दिन है। कल से अनलॉक-4.0 होने जा रहा है। अनलॉक-1.0, अनलॉक-2.0 और अनलॉक-3.0 के तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह भी खुल चुके हैं। इन सब उपायों से जन जीवन और अर्थव्यवस्था तो पटरी पर लौटने लगी है। लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं…
लवान घाटी संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों की मौत को स्वीकार करने से इनकार करने के महीनों बाद ऐसी रिपोर्टें सामने आ रही हैं, जो भारतीय सैनिकों के साथ हालिया संघर्ष में चीनी हताहत होने का सबूत देती हैं। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक चीनी विशेषज्ञ एम टेलर फेयलर के अनुसार, जून 2020 में चीन-भारत सीमा रक्षा संघर्ष में मारे गए 19 वर्षीय चीनी सैनिक की कब्र दिखाने वाली एक फोटो चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर वायरल हुई है। गलवान घाटी में एक चीनी सैनिक की कब्र के चित्र चीन…
बिहार के हर जिले में छोटे उद्योग खोले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. अबतक सभी 38 जिलों में 189 छोटे उद्योग चिन्हित हो चुके हैं. इन्हें जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत खोला जा रहा है. इसके लिए सरकार ने सभी जिलों को 50-50 लाख रुपए दिए थे. आपको बता दें कि बेगूसराय और कैमूर में तो चार जगह काम शुरू होने का दावा भी उद्योग विभाग ने किया है. इन सभी छोटे उद्योगों में प्रवासी श्रमिकों का समूह बनाकर उन्हें रोजगार दिया जा रहा है. हर एक समूह पर 10 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं.…
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। आज शुरुआती सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 251.93 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,719.24 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 156.10 अंक यानी 1.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 11,803.70 पर कारोबार कर रहा है।
