Author: shivam kumar

 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या का उसका शव मंगलवार सुबह सड़क पर फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि शव दो दिन से लापता छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स सीएएफ जवान का हो सकता है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को घटना स्थल पर रवाना किया गया है। जानकारी के मुताबिक बारसूर थाना क्षेत्र के बोदली और करियामेटा के बीच मंगलवार सुबह पुलिस को सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों को मौके पर रवाना किया गया है। शव सीएएफ जवान कांकेर निवासी…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 37 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69 हजार 921 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 36, 91, 167 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 819 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 65,288 तक पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,85,996 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 28,39,883 मरीज स्वस्थ…

Read More

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सिक्किम सरकार ने एक हफ्ते के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के माध्यम से राज्य शोक की घोषणा की गई है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 31 अगस्त से 6 सितंबर,2020 तक राज्य शोक मनाया जाएगा। इस दौरान, राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों में आधा झुकाया जाएगा, जहां हर दिन फहराया जाता है। इस दौरान राज्य में कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त,2020…

Read More

करीब साढ़े पांच महीने तक कामकाज स्थगित रहने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट और दिल्ली की निचली अदालतों में मंगरवार से खुली सुनवाई शुरू हो गई है। हाईकोर्ट की पांच बेंच आज से खुली अदालत में सुनवाई करेंगी। हाईकोर्ट ने फिलहाल आज से लेकर 14 सितम्बर तक सुनवाई का रोस्टर तैयार किया है जबकि निचली अदालतों ने आज से लेकर 30 सितम्बर तक का रोस्टर तैयार किया है। एक पक्षकार के लिए एक ही वकील पेश होंगे हाई कोर्ट ने पांच बेंचों के अलावा हाईकोर्ट की सभी बेंचों की सुनवाई 30 सितम्बर तक के लिए निलंबित कर दिया है। हाईकोर्ट ने…

Read More

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल की कीमत में फिर बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। हालांकि, डीजल की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने पिछले 17 दिनों में दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम में 1.65 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी किया है, जबकि डीजल की कीमत में पिछले 31 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर…

Read More

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल की कीमत में फिर बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। हालांकि, डीजल की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने पिछले 17 दिनों में दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम में 1.65 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी किया है, जबकि डीजल की कीमत में पिछले 31 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर…

Read More

लद्दाख में 29-30 की रात एक बार फिर चीन की तरफ से यतास्‍थिति को बदलने की कोशिश के बाद भारत ने भी जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए फिंगर-8 के पास महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जा कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेंगोंग झील के दक्षिणी इलाकों में सेना ने अभियान चलाते हुए कई जगहों पर कब्‍जे को अंदाम दिया। भारतीय जवानों ने पेंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से में मौजूद अहम चोटी ‘ब्लैक टॉप’ पर कब्जा कर लिया है। भारतीय सीमा में स्थित इस चोटी पर चीन कब्जा करना चाहता था, लेकिन भारतीय सेना के हाल ही…

Read More

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, राष्ट्रपति अब्दुल हनीद और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गहरा दुख व्यक्त किया। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने शोक सन्देश में दोनों पडोसी देशों के बीच आपसी संबंधों को और बेहतर करने के लिए मुखर्जी के योगदान को याद किया। हसीना और हनीद ने दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन सहानुभूति व्यक्त की। मुखर्जी का सोमवार शाम को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री…

Read More

भारत के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर कोरोना महामारी से निपटने में असफल रहने और जीडीपी को बुरी तरह गिरने देने का आरोप लगाया है. पी. चिदंबरम ने बीबीसी से विशेष बातचीत में कहा कि वो जीडीपी में गिरावट से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”हमने सरकार को इसे लेकर चेतावनी भी दी थी. दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों ने भारत को चेतावनी दी थी. सिर्फ़ तीन दिन पहले ही आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में इसके संकेत दिए थे.” केंद्र सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार 2020-21 वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी…

Read More

महंगी होगी हवाई यात्राएंः नागरिक उड्डयन मंत्रालय( Ministry of Civil Aviation) ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपये वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एक सितंबर से 4.85 डॉलर के बजाय 5.2 डॉलर बतौर ASF चुकाना होगा। विमान कंपनियां टिकट की बुकिंग के वक्त ASF वसूल कर सरकार को जमा कराती हैं। इस राशि का इस्तेमाल पूरे देश के हवाईअड्डों की सुरक्षा व्यवस्था पर किया जाता है। खत्म होगी लोन मोराटोरियम की अवधिः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)…

Read More

भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले एक हफ्त में रोजाना रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 36,87,939 तक पहुंच गई है। अब तक 65,435 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई है। राहत की खबर यह है कि भारत में रिकवरी रेट बेहतर होता जा रहा है और 28,37,377 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 7,85,127 एक्टिव केस हैं। दुनिया में सर्वाधिक कोरोना वायरस के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका जबकि…

Read More