Author: shivam kumar

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार, 25 जून को मध्यप्रदेश में वर्चुअल रैली के माध्यम से एक करोड़ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करेंगे और उन्हें मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएंगे। उनकी यह वर्चुअल रैली उस अभियान का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दोपहर 3.00 बजे से मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं,…

Read More

जोधपुर : कोरोना का फैलाव रोकने के लिए देशभर में लागू किए गए लॉक डाउन के कारण मारवाड़ के बाजार में आया ठहराव गति नहीं पकड़ पा रहा है। बाजार में ग्राहकी और फैक्ट्रियों में श्रमिकों के गायब होने के कारण रौनक नदारद है। शहर के प्रमुख बाजारों में कई बड़े शो रूम मालिक न तो किराया भरने की स्थिति में है और न ही अपने कामगारों के वेतन देने में। जबकि शहर की फैक्ट्रियों के पास पर्याप्त ऑर्डर है, लेकिन श्रमिकों के अभाव में वे इन्हें पूरा कर पाने में स्वयं को असमर्थ पा रहे हैं। पूरे मारवाड़ में…

Read More

सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों में तेजी देखने को मिल रही है। कारोबार के दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 206.12 अंकों और 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 35,636.55 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई का निफ्टी 61.00 अंक और 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 10,532.00 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान…

Read More

चीन के सामानों का बहिष्कार वैसे तो काफी समय से भारत में होता आया है. लेकिन इस समय भारत और चीन की सीमाओं पर हालिया तनाव के कारण ये जोरों पर है. लोग चीनी सामानों को घर से निकाल-निकाल कर बाहर कर रहे हैं. इस समय चीन के सामानों के बहिष्कार के साथ-साथ मेड इन इंडिया सामानों को खरीदने का नारा भी जोरों पर है.  इसी बहिष्कार के बीच फ्लिपकार्ट ने कल से अपनी बिग सेविंग डे सेल की शुरूआत की है. जिसमें सबसे ज्यादा डिस्काउंट फोन्स पर दिया जा रहा है. ऐसे में लोग जमकर फोन खरीद रहे हैं.…

Read More

सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों, राजनीतिक दलों, बॉलीवुड कलाकारों, क्रिकेटरों और देश के मशहूर हस्तियों से अपील के बाद कैट ने उद्योगपतियों से चीनी समानों के बहिष्‍कार के लिए  सहयोग मांगा है। कैट ने बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और 50 अन्य उद्योगपतियों को पत्र भेजकर देश और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है। बता दें कि कैट ने ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ के नाम से ‘चीनी सामानों का बहिष्कार’ का एक अभियान 10 जून से राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया है। कारोबारियों के संगठन कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मुकेश अंबानी…

Read More

देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब चार लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,968 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,56,183 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 465 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,476 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,83,022 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,494 मरीज स्वस्थ…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की मौत कोरोना की वजह से हुई है। उनका नाम तमोनाश घोष है। वह दक्षिण 24 परगना के फलता से विधायक थे। तमोनाश तीन बार विधायक रह चुके थे। पिछले एक महीने से वह ईएम बाईपास के पास अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनका घर कोलकाता के कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास के करीब है। तमोनाश के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले महीने की 24 तारीख से वह अस्पताल में भर्ती थे। सर्दी, खांसी,…

Read More

कोरोना की दवा कोरोनिल के दावे पर आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि यह अच्छी बात है कि देश में बाबा रामदेव नई दवा लेकर आए हैं, पर नियमों के अनुसार इसकी जानकारी आयुष मंत्रालय के पास आनी चाहिए थी। दवा कंपनी के  मुताबिक कोरोनिल दवा के  संबंध में जानकारी आयुष मंत्रालय को पहले दी गई। इस मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही दवा को बाजार में लाने की अनुमति दी जाएगी। मंगलवार को बाबा रामदेव द्वारा कोरोना की दवा कोरोनिल को हरिद्वार मे लॉन्च किया। रामदेव बाबा का दावा है कि इस…

Read More

नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष व पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी चीन को लेकर देश की मिट्टी पर हर तरह की साजिश कर रहे हैं। यह दुखद है। पार्टी ने कहा कि चीन को लेकर भ्रम फैलाना कांग्रेस की नीति बन चुकी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि चीन को लेकर भारत पर हमला करना, भ्रामक चीजें फैलाना, झूठ बोलना ये कांग्रेस की नीति बन चुकी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे वक्त में…

Read More

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों के सामने कहा कि हमें खुफिया विभाग से जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद एक बार फिर से कश्मीर घाटी में पुलवामा जैसा आत्मघाती हमला दोहराने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने इसके लिए विस्फोटक तैयार कर लिया है और अब वह हमले के लिए मौके की ताक में है लेकिन हम पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अन्य सभी सुरक्षाबल सतर्कता के साथ डटे हुए…

Read More