Author: shivam kumar

राजधानी दिल्ली  में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं दिल्ली में सब्जी और फल की बड़ी मंडी आजादपुर सब्जी मंडी  भी कोरोना  की चपेट में आता जा रहा है, बताया जा रहा है कि यहां 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसके बाद यहां हड़कंप की स्थिति है, इसके बाद कई दुकानों को सील कर दिया गया है। यहां सब्जी व्यापारियों के संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है और लोगों को क्वारनटीन किया गया है। मंडी में लगभ सन्नाटा पसरा दिख रहा है और काफी तादात में आढ़ती मंडी नहीं पहुंचे। वहीं फल,…

Read More

रांची : झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले ने राज्य‍ की चिंता बढ़ी दी है. सूबे में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है. रांची, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, देवघर के बाद अब जामताड़ा में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. पिछले तीन दिनों के दौरान जिस तरह से कोरोना के मामले सामने आये हैं और राज्य में इस महामारी का दायरा बढ़ा है, उसने सरकार के साथ ही राज्यवासियों की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार को एक और मरीज की संख्या बढ़ गयी. मंगलवार को कोरोना पॉजेटिव का एक और मरीज रांची के हिंदीपीढ़ी…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर में फंसे जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 250 कश्मीरियों की हालत खराब है. इन सारे कश्मीरियों ने बिष्टुपुर थाना का रुख किया और जिला पुलिस और प्रशासन से अपील की कि तत्काल उनको वापस उनके कश्मीर भेज दें ताकि वे लोग अपने परिवार के साथ रह सके. इन सारे कश्मीरी स्वेटर समेत अन्य गरम कपड़ा बेचने के लिए हर साल आते है. इन लोगों द्वारा हमेशा मार्च माह के अंतिम समय में वापसी का टिकट कटाया जाता है. इन लोगों द्वारा 26 मार्च को ही वापसी का टिकट कटाया था. इन सारे लोगों द्वारा जाने की तैयारी ही…

Read More

कांग्रेस ने देश के कई बड़े पूंजीपतियों के 68,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बट्टे खाते में डाले जाने से जुड़ी खबर को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी के समय नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जनधन गबन’ योजना का पर्दाफाश हुआ है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले पर देश को जवाब देना चाहिए। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ” बैंक लुटेरों द्वारा ‘पैसा लूटो-विदेश जाओ-लोन माफ कराओ’ ट्रैवल एजेंसी का पर्दाफाश हो गया है। ‘भगोड़ों का साथ – भगोड़ों…

Read More

यूपी के बुलंदशहर में साधुओं की निर्मम हत्या को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। उन्होंने दो साधुओं की हत्या पर चिंता जाहिर की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऐसी अमानवीय घटना घटती है तब राजनीति न करके हमें एक साथ काम करते हुए अपराधियों को दंडित करवाना चाहिए। यह जानकारी शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दी। शिवसेना की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री…

Read More

सर्वाधिक प्रभावित 20 देशों में भारत 16वें नंबर पर है। शीर्ष ग्यारह देशों में मरीज 50 हजार से ज्यादा हैं। अमेरिका सबसे अधिक मरीजों और मौतों के साथ पहले नंबर पर है। फिर स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन हैं। धरती का स्वर्ग व कम जनसंख्या वाले स्विट्जरलैंड से भी भारत बेहतर स्थिति में है। डब्ल्यूएचओ और जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के रिसोर्स सेंटर के अनुसार सोमवार शाम तक  स्विट्जरलैंड 15वें नंबर पर था, जहां कोरोना को दस्तक दिए 63 दिन हो गए और 29,061 संक्रमित थे, 1610 की जान जा चुकी है। वहीं भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की क्या योजना है। जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस संजय किशन कौल व जस्टिस वीआर गवई की पीठ ने गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। याचिकाकर्ता जगदीप एस छोकर व वकील गौरव जैन ने याचिका दायर कर कोर्ट से गुहार लगाई है कि कोरोना जांच के बाद प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में भेजने का प्रबंध किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई सुनवाई में याचिकाकर्ताओं के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि प्रवासी…

Read More

कोरोना महामारी के बीच आम जनता तक खबर पहुंचाने वाले पत्रकारों की असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य उन्हें 50 लाख रुपये का बीमा कवर देगा। सोनोवाल ने कहा, फ्रंटलाइन पत्रकारों ने सभी खतरे के खिलाफ जाकर COVID -19 को बहादुरी से कवर किया। अपनी जान को दांव पर लगाकर, उन्होंने काम किया। वे हमारे असली नायक है। हमारी सरकार उनमें से प्रत्येक को 50 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर देगी। कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय की घोषणा असम सरकार के प्रवक्ता चंद्रमोहन पटवारी ने की। उन्होंने बैठक के बाद…

Read More

भारत ने चीनी कंपनियों की बनी एंटी-बॉडी रैपिड टेस्‍ट किट के प्रयोग से मना कर दिया है। चीन अब इस फैसले से खासा निराश है और उसकी तरफ से बयान जारी कर फैसले पर चिंता जताई गई है। मंगलवार को चीन की तरफ से इस बात पर खासी चिंता जताई गई है कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने फैसला किया है कि उसकी दो कंपनियों की किट का प्रयोग टेस्टिंग में नहीं किया जाएगा। चीन का कहना है कि उसके उत्‍पाद जो दूसरे देंशों को निर्यात किए गए हैं वे सभी एक स्‍टैंडर्ड पर बने हैं और इसके…

Read More

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिस कर्मचारी को कोरोना संक्रमित पाया गया था वह 16 अप्रैल को कोर्ट आया था. दो रजिस्ट्रारों को 30 अप्रैल तक क्वारेंटाइन किया जा चुका है और बाकी संपर्क में आए हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि 16 अप्रैल को कोर्ट आने के बाद दो दिन तक उसे बुखार आया जिसके बाद उसकी कोविड-19 की जांच कराई गई और सोमवार आई रिपोर्ट में कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी का सरकारी अस्पताल…

Read More

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए सोमवार को सिक्किम सरकार की सराहना की। तमांग सोमवार को मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। तमांग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने सिक्किम में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। तमांग ने कहा कि मोदी ने राज्य को अच्छा काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित भी किया और कहा कि सिक्किम सरकार द्वारा प्रदान की गई जानकारी केंद्र के लिए देश के कुछ…

Read More