गाज़ियाबाद। मुफ्त और अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार के तहत, जिले के स्कूल बच्चों का प्रवेश नहीं ले रहे हैं, जिसकी शिकायत कई अभिभावकों ने जिलाधिकारी से की। जिसके बाद जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि बच्चों का नामांकन नहीं करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यदि आवश्यक हो, तो एफआईआर भी दर्ज की जानी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने कहा कि नि: शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के तहत स्कूलों में 25 प्रतिशत प्रवेश अनिवार्य है। लेकिन गाजियाबाद में शिकायतें हैं कि स्कूलों को…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली: कोरोना का टीका विकसित कर रही भारत बायोटेक कि कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन का पहले फेज का क्लिनिकल ट्रायल सफल रहा है। कोवैक्सीन के शुरुआती ट्रायल से यह जानकारी मिली है कि ये वैक्सीन सुरक्षित है। कोविड-19 के लिए वैक्सीन को इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलोजी ने कोविक्सिन नाम से विकसित किया है। कोवैक्सीन पर रिसर्च कर रहे लोगों ने को ये जानकारी दी है। इस टीके को भारत के 12 शहरों के 375 स्वयंसेवकों पर टेस्ट किया जा रहा है। हर स्वयंसेवक को कोवैक्सीन की दो डोज दी गई है और उन पर…
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने बिहार में कोरोना व बाढ़ के हालातों के मद्देनजर लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर उदासीन व गैर जिम्मेदार बने रहने का आरोप लगाया है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि बिहार में कोरोना महामारी व बाढ़ पीड़ित लाखों गरीब परिवारों की सरकारी उपेक्षा व राहत अभाव आदि के कारण उनकी बदहाली के दृश्य, स्थिति राष्ट्रीय चर्चाओं में है व नाराज लोग विधायक को बंधक बना रहे हैं। फिर भी सरकार उदासीन व गैर-जिम्मेदार बनी हुई है, जो अति-दुखद, अमानवीय। उन्होंने कहा…
वैश्विक महामारी कोरोना ने ना सिर्फ आर्थिक और सामाजिक बदलाव कर दिया है। बल्कि कोरोना ने कई कुप्रथाओं पर भी प्रहार किया है जिसकी समाप्ति के लिए लोग दशकों से प्रयासरत थे। इसने लोगों को भूखे पेट रह कर भी जीने का रास्ता दिखाया। कोरोना ने ऐसा बदलाव किया कि हर एक व्यक्ति अपने जीवन को शून्य में पा रहे हैं। इस भय के वातावरण में सकारात्मक सोच भी आने लगा है। बहुत सारे सामाजिक बदलाव और धर्म के प्रति दकियानूसी सोच भी टूटती दिखाई दे रही है। इन रिवाजों को सदियों से लोग बगैर समझे अपने कंधों पर ढ़ो…
राजस्थान में पिछले 32 दिनों तक चली सियासी उठापटक के बाद शुक्रवार (आज) से 15वीं विधानसभा का पांचवा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र में गहलोत सरकार विश्वासमत लाएगी। वहीं भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इससे पहले बसपा ने व्हीप जारी कर विधायकों को कांग्रेस के खिलाफ वोट डालने को कहा था। भाजपा और कांग्रेस के विधायक दलों की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में…
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विक्रम कुमार दोरईस्वामी को भारत में बांग्लादेश का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। वर्तमान में दोरईस्वामी विदेश मंत्रालय के दिल्ली स्थित मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगठन और शिखर सम्मेलन से जुड़े मामलों के अतिरिक्त सचिव इंचार्ज हैं। वह जल्द ही ढाका जाकर अपना कार्यभार संभाल लेंगे। वह इससे पहले रिपब्लिक ऑफ कोरिया में भारत के राजदूत रहे और बाद में उन्हें उज्बेकिस्तान भेजा गया था। 1996 में भारतीय विदेश सेवा में कार्यरत होने से पहले एक पत्रकार के तौर पर कार्य करते थे।
फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर सबसे ज्यादा डिस्लाइक वाला ट्रेलर बन गया है। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस जोरों पर थी। फिल्ममेकर महेश भट्ट, पूजा भट्ट और आलिया भट्ट को भी साोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। अब महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ पर इसका असर पड़ा है। लोग फिल्म ‘सड़क 2’ के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। वहीं फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर 12 अगस्त का रिलीज हुआ। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों ने यूट्यूब पर डिस्लाइक करने शुरू कर दिया। ‘सड़क 2’…
करीना कपूर खान एक बार फिर इन दिनों सुर्खियों में हैं। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बुधवार को सैफ और करीना ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की है। वहीं करीना कपूर को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही है। प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी शेयर की है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को सेल्फी शेयर कर लिखा-‘एक और दिन, एक और शूटिंग और अच्छी तरह से…एक और मेरी पसंदीदा सेल्फी।’ 39 वर्षीय अभिनेत्री तस्वीर में गुलाबी और सफेद रंग…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति का संबोधन ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। उसके बाद अंग्रेजी संस्करण जारी होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन प्रसारित किया जाएगा। एआईआर अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।
रक्षामंत्री राज नाथ सिंह ने कहा है कि भारत न केवल रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में पर्याप्त प्रगति करेगा बल्कि रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी एक प्रमुख खिलाड़ी बनेगा। भारतीय नौसेना हमेशा स्वदेशीकरण के मामले में आगे रही है। अब हमें इस पर और ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिस पर बढ़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। भारतीय नौसेना, डीआरडीओ, शैक्षणिक संस्थान, डीपीएसयू और निजी उद्योगों के सक्रिय सहयोग से स्वदेशीकरण के प्रयासों में बहुत आगे बढ़ रहे हैं। देश का पहला स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि भारत में पांच दशक से भी अधिक समय…
सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह की खुदकुशी के मामले में केवल एक एफआईआर दर्ज की गई है और वो पटना पुलिस ने दर्ज किया है। बिहार सरकार ने कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है तो रिया चक्रवर्ती की एफआईआर को मुंबई में ट्रांसफर करने की याचिका का अब कोई मतलब नहीं रह जाता है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि पटना में दर्ज एफआईआर गैरकानूनी है और इसे गलत मंशा से दायर किया गया है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि मुंबई में अब कोई मामला लंबित नहीं…
