Author: shivam kumar

 देश की धरती भूकंप के कारण लगातार हिल रही है। पूरे देश में हर दिन लोगों को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ता है। इस तरह, ओडिशा के लोग शनिवार सुबह भूकंप में शामिल हो गए। राज्य के बेरहामपुर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई। इसके साथ ही ओडिशा के साथ-साथ असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, दोनों जगहों में से किसी के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप विभाग के अनुसार, ओडिशा के बारहामपुर में सुबह 7.10 बजे भूकंप आया। भूकंप का…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 लाख 88 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61 हजार 537 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 20,88,612 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 933 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 42,518 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,19,088 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 48,900 मरीज स्वस्थ हुए हैं।…

Read More

 सरहदी जिले बाड़मेर के बाखासर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात घुसपैठ की बड़ी कोशिश को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया। देर रात पाकिस्तान की तरफ से तारबंदी लांघकर भारतीय सीमा में प्रवेश करते एक घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से देर रात सरहद लांघकर राजस्थान के रास्ते भारत आने की साजिश के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगा रही है कि ये युवक किस फिराक से भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। बाड़मेर जिले के बाखासर में पाकिस्तान से सटी सीमा पर शुक्रवार देर रात गश्त…

Read More

कोरोना महामारी में जब हर तरफ लॉकडाउन था, तब वॉरियर की तरह आशा वर्कर गांव और शहर में कोरोना संक्रमितों की मदद करने में लगी थी। अब करीब 6 लाख आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो गूंगी तो थी ही अब अंधी और बहरी है, इसे लोगों की समस्याएं दिखती ही नहीं। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “आशा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुँचाती हैं। वो सच मायने में स्वास्थ्य वॉरीयर्स…

Read More

केरल के कोझिकोड विमान हादसे पर सूत्रों से बड़ा खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस रनवे नंबर 10 पर हादसा हुआ है उसके बारे में 9 साल पहले ही बता दिया गया था कि वो रनवे सुरक्षित नहीं है। बावजूद इसके एयरपोर्ट प्रशासन यहां पर विमानों को उतारने का रिस्क ले रहा था। पिछले साल भी डीजीसीए ने कोझीकोड एयरपोर्ट प्रशासन को खासतौर पर नोटिस जारी किया था और बोइंग 373 जैसे बड़े विमानों को ना उतारने की सलाह दी थी। साथ ही नियमित रूप से रनवे पर लेंडिंग और टेक ऑफ सुरक्षा से…

Read More

इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इसके लिए वैक्सीन अलाइंस गवि और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ काम शुरू कर दिया है। इंस्टीट्यूट भारत में इस वैक्सीन को 225 रुपये में बेचेगी। यानी एक टीका 225 रुपये में लगेगा। ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत में वैक्सीन के उत्पादन और वितरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी मिली है कि SII का लक्ष्य भारत समेत कम आय वाले देशों में लगभग दस करोड़ वैक्सीन की आपूर्ति करना है। कंपनी के मुताबिक,…

Read More

केरल के कोझिकोड (Kozhikode) में रनवे (Runway) से फिसलकर एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो पायलट समेत अब तक 17 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. दुर्घटना में विमान के मुख्य पायलट और को-पायलट ने भी अपनी जान गंवा दी, लेकिन मरने से पहले पायलट ने 160 लोगों की जान बचाई. हादसे में जान गंवाने वाले विमान के कप्तान दीपक वसंत साठे एयर फोर्स के टेस्ट पायलट रह चुके थे. एयर फोर्स के टेस्ट पायलट बहुत सारे एयरक्राफ्ट पर टेस्ट करते हैं. पायलट ने अपनी जान गंवाते हुए 170 यात्रियों को बचाया. हादसे वाली…

Read More

देश के विभिन्न राज्यों से परेशान होकर घर वापस लौटे श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा बड़े पैमाने पर योजनाएं चलाई जा रही है। श्रमिकों को काम देने के लिए शुरू किए गए गरीब कल्याण रोजगार अभियान का जबरदस्त असर हुआ। इस अभियान के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान ने परदेस से घर लौटे और परदेस में रह रहे कुशल कामगारों को एक नया हौसला दिया है। देश के विभिन्न शहर में रह रहे कामगारों के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान ने गांव…

Read More

केरल ​के कोझीकोड स्थित करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर​​ ​हुई दुर्घटना में दोनों पायलट समेत मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह तक 18 हो गई है​।​ ​​​लैंडिंग करते समय​ दो टुकड़ों में बंटकर 35 फीट नीचे खाई में गिरे ​​एयर इंडिया एक्सप्रेस ​के विमान ​के मलबे से सभी लोगों​​ को बाहर निकाल​ने का काम देर रात पूरा कर लिया गया​​।​​ ​दिल्ली-मुंबई ​से भेजी गईं ए​य​र इंडिया और एएआई की राहत ​टीमें आज तड़के केरल ​पहुंच गईं हैं​​​​​​।​ एएआईबी, डीजीसीए और फ्लाइट सेफ्टी डिपार्टमेंट ​की टीम ने ​इस ​आज सुबह ​पहुंच​कर घटना की जांच ​शुरू कर दी है। ​​ ​ ​ …

Read More

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन का असर शनिवार को कोलकाता की सड़कों पर देखने को मिला है। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के हर छोटे-बड़े शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसकी वजह है कि पूरे राज्य में प्रशासन ने लॉकडाउन को लागू करने के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कुछ खास दिनों पर प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार के लॉकडाउन रखने की योजना के तहत यहां सभी दुकानें बंद हैं और परिवहन के सभी साधन भी सड़कों…

Read More

लॉकडाउन और कोरोना के कारण रेहड़ी-पटरी, ठेले या सड़क किनारे दुकान चलाने वाले लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इन लोगों के सामने रोजगार की समस्या आ खड़ी हुई है। ऐसे में इन लोगों की परेशानी को कम करने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10,000 रुपये तक का कर्ज देने का ऐलान किया था। अब केंद्र सरकार सरकार ने अपनी इस योजना में एक अहम बदलाव किया है। दरअसल केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इसके लिए अनुशंसा पत्र (एलओआर) व्यवस्था की शुरुआत की है। इस व्यवस्था के तहत अब प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ वो…

Read More