अगस्त त्योहारों का महीना है, इस महीने बकरीद, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, और तीज जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आम आदमी का खर्चा इस महीने काफी ज्यादा होने वाला है। जो कि उसकी चिंता बढ़ा रहा है। इस बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर ये है कि लगातार कई दिनों से तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों को नहीं बढ़ा रही हैं। जयपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा समेत देशभर में पेट्रोल के दाम लगातार 40वें दिन और डीजल का 8वें दिन भी स्थिर रहे। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत…
Author: shivam kumar
कलर्स के पॉपुलर सीरियल नागिन का पांचवा सीजन 9 अगस्त से रात 8 बजे टेलिकास्ट हो रहा है। सीरियल को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही हैं। सीजन 5 में हिना खान नागिन के रोल में नजर आ रही हैं। रेड आउटफिट में हिना बहुत आकर्षक लग रही हैं। हिना खान का लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। वहीं अब नागिन 5 से धीरज धपूर और मोहित मल्होत्रा का लुक भी शेयर कर दिया गया है। कलर्स ने इंस्टा पर नया टीजर शेयर करते हुए लिखा-‘चील या नाग, किसको मिलेगा नागिन का साथ? देखिए नागिन 5…
दुबई से कालीकट जाने वाला एयर इंडिया का यात्री विमान शुक्रवार को केरल के कोझीकोड स्थित करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग करते समय अनियंत्रित होकर रनवे से आगे निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों और 9 यात्रियों की मौत हो गई। विमान के 170 यात्रियों को बचा लिया गया है। इस दुर्घटना में कुल 123 यात्री घायल हुए हैं जिसमें 15 यात्री गंभीर हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से बात करके हादसे के बारे में जानकारी हासिल की। विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जैसी सामूहिक कार्रवाई की थी, वैसी ही कार्रवाई उसे पाकिस्तान में पनाह लिए माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम, उसके गुर्गों, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ करनी चाहिए। सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को आतंकवाद और संगठित अपराध पर हुई खुली चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि जो देश अपनी सरजमीं से आतंकवाद का समर्थन करते हैं या उसे बढ़ावा देते हैं उन्हें उनकी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए। सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों में भी कहा गया…
उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने केरल के कोझिकोड, कालीकट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सतपाल महाराज ने केरल के कोझिकोड, कालीकट एयरपोर्ट पर दूबई से भारतीय नागरिकों को ला रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और विमान के पायलट की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विमान में सवार यात्रियों की कुशलता की कामना की है।
सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने अपने दो दिवसीय दौरे में चीन के साथ लगी सीमाओं पर भारतीय सेना की तैयारियों की जिस तरह समीक्षा की है, उससे लगता है कि लद्दाख में पीछे न हटने की जिद पर अड़े चीन को अब भारत सबक सिखाने के मूड में आ गया है। पूर्वी लद्दाख में चीन के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है, इसलिए सेना सर्दियों में भी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की संख्या बरकरार रखना चाहती है। पूर्वोत्तर और मध्य कमान का दौरा करने का मकसद भी यही था कि ठंड के दिनों तक अगर चीन के साथ संघर्ष की नौबत…
भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल के इडुक्की जिले के राजमला इलाके में शुक्रवार सुबह भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 15 लोगों की जान गई, जबकि 57 लोग अब भी लापता हैं। इस हादसे पर दुख जताते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य सरकार से लोगों को मदद पहुंचाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने केरल के पार्टी कार्यकर्ताओं से बचाव व सुरक्षा कार्य में सहायक होने की अपील की। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “केरल के मुन्नार में भूस्खलन में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को एक जनहित याचिका (पीआइएल) पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साल 2008 में कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच साइन हुए एक करार (एमओयू) पर शीर्ष न्यायालय तक हैरान है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को इस पर सफाई देनी चाहिए। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा ‘सुप्रीम कोर्ट भी कांग्रेस पार्टी और चीनी सरकार के बीच हुए समझौते से हैरान है। इस एमओयू पर हस्ताक्षरकरने वाली सोनिया गांधी…
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से कांग्रेस की डील को लेकर भाजपा के हमले पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सिर्फ आरोप लगाना जानती है। उन्होंने कहा कि हमें पता है नड्डा जी कि झूठ फैलाना आपकी विशेषता है लेकिन अब इसे बंद करें। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय नड्डा जी, ‘झूठ को फैलाना’ आपकी विशेषता है। ‘गलत बयानी’ ही आपकी शैली है। ‘गुमराह करना’ आपकी आदत। उन्होंने नड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि सीजेआई ने क्या कहा उसे फिर से पढ़ना चाहिए और झूठ के पुल बांधना…
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से लगातार साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ की है। ईडी इसी मामले में शनिवार को सुशांत के रुमपार्टनर सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ करने वाला है। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से हुई पूछताछ का अधिकृत ब्योरा नहीं मिल सका है लेकिन सूत्रों के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने ईडी की जांच में सहयोग नहीं दिया है। ईडी की ओर से पूछे गए अधिकांश प्रश्रों का जवाब देते हुए रिया ने ’मालूम नहीं’ कहा है। इसलिए फिर से ईडी रिया से पूछताछ कर सकता है। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती अपने भाई सौविक के साथ…
दुबई से कालीकट उड़ान सेवा के तहत एयरइंडिया का एक यात्री विमान शुक्रवार को केरल के कोझीकोड़ स्थित कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज अनियंत्रित होकर रनवे से आगे निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार एयरइंडिया की उड़ान संख्या IX1344 बोइंग 737 शाम 7.41 मिनट पर दुर्घटनागस्त हुई। विमान में 174 यात्री 10 शीशु, दो पायलट और चालक दल के पांच सदस्य भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद विमान का अगला हिस्सा दो भागों में टूट गया। दुर्घटना के बाद फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गये और यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों…
