Author: shivam kumar

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल बनाया गया है। वह दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार की देर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया था। उसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन होने के बाद बीते 31 अक्टूबर 2019 को मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल का पद संभाला था। लेकिन अनुच्छेद-370 हटाने की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार देर शाम उन्होंने इस्तीफा दे…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई नेताओं ने पूर्व विदेश मंत्री व वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। नड्डा ने कहा कि वह जन-जन की नेता थीं। नड्डा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, सरलता व सौम्यता की प्रतिमूर्ति, मृदुभाषी एवं प्रखर वक्ता, पद्म विभूषण श्रीमती सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। आप जन- जन की नेता थीं, जिन्होंने सदैव जनसेवा को ही प्राथमिकता दी।राष्ट्र निर्माण में आपके द्वारा किए गए कार्य व संघर्ष अविस्मरणीय रहेंगे।’ केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन से उत्साहित पीएमओ ने गुरुवार को विभिन्न हिन्दी अखबारों की खबरों को ट्वीट किया। जिसमें खबरों के शीर्षकों को प्रमुखता दी गई है। अयोध्या में इतिहास, पारिजात वृक्ष के महत्व से लेकर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संबोधन से संबंधित खबरें पूरी प्रमुखता के साथ शामिल की गई हैं। जबकि कुछ अखबारों ने भूमि पूजन को लेकर आयोध्या में लोगों में दिखे उत्साह को प्रमुखता दी है। कुछ समाचार पत्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हनुमान गढ़ी में की गई पूजा-अर्चना से संबंधित खबरों को प्रमुखता दी है।…

Read More

कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज को उनके घर में ही नजरबंद रखने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि आखिर वरिष्ठ राजनेता के साथ कैदी जैसा व्यवहार क्यों हो रहा है। सरकार को याद रखना चाहिए कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है, यहां तानाशाही के लिए कोई स्थान नहीं। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी सा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को…

Read More

​ पूर्वी लद्दाख में चीनी ​आक्रमण की बात पहली बार आधिकारिक तौर पर सरकार ने मानी है​। ​रक्षा मंत्रालय ने माना है कि ​वास्तविक नियंत्रण रेखा (​​एलएसी) ​पर खास तौर पर गलवान घाटी में 05 मई से चीनी आक्रामकता​​ बढ़ रही है। ​​सरकार ने यह भी माना है कि एलएसी ​पर चीन ​की एकतरफा आक्रामकता से पूर्वी लद्दाख में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और इस​ पर करीबी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।   ​  ​ ​​ रक्षा विभाग की ​​जून, 2020 ​में ​हुई ​प्रमुख गतिविधियों के बारे में ​रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट ​पर ​​एक रिपोर्ट जारी की गई है जो पूर्वी ​लद्दाख में ​वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी)…

Read More

 भारत ने चीन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाने के निष्फल प्रयासों से बाज आने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि चीन ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर उठाने का प्रयास किया है। भारत के आंतरिक मामले को फिर से सुरक्षा परिषद में उठाने की चीन की कोशिश को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का कोई सहयोग नहीं मिलने वाला है। वक्तव्य में आगे कहा गया है कि भारत चीन के हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने के प्रयास…

Read More

अहमदाबाद शहर के नवरंगपुरा इलाके में कोविड-19 नामित श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के लगभग 3-30 बजे आग लग गई। इस भयानक आग में पांच पुरुष और तीन महिलाओं सहित आठ मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान प्लास्टिक से बनी पीपीई किट पहने कर्मचारी भी बुरी तरह से झुलसे हैं।हालांकि दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है लेकिन फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी। फिलहाल अस्पताल के बाहर मृतकों के परिवारों और पुलिस के बीच तनातनी का माहौल है और झड़पें…

Read More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की गोली मारकर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकियों ने काजीकुंड में भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद पर उनके आवास पर फायरिंग की, जिसके तुरंत बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह की है। पिछले तीन दिनों में आतंकियों द्वारा सरपंच पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकियों ने कुलगाम जिले में ही अखरन के बीजेपी सरपंच पर हमला किया था, जिसमें सरपंच आरिफ अहमद गंभीर रूप से घायल हुए…

Read More

मास्को: रूस ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वायरस वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल रही है. इस वैक्सीन को मॉस्को स्थित रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी एक संस्था गेमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है. वैक्सीन का ट्रायल 42 दिन पहले शुरू हुआ था. ट्रायल रिपोर्ट के मुताबिक, जिन वॉलंटियर्स को वैक्सीन की खुराक दी गई उनमें वायरस के खिलाफ इम्युनिटी विकसित हुई है. किसी वॉलंटियर्स में निगेटिव साइडइफेक्ट नहीं मिले. ट्रायल के परिणाम के बाद रशिया सरकार ने वैक्सीन की तारीफ की है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर चेताया है.…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार करके उनके स्थान पर मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह जिस दिन कार्यभार ग्रहण करेंगे, उनकी नियुक्ति उसी तारीख से मानी जाएगी। मनोज सिन्हा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री थे। उन्होंने दूरसंचार और रेल…

Read More

पूर्व केंद्रीय रेल राज्य व संचार मंत्री मनोज सिन्हा के जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बनने की खबर के बाद से जनपद में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। खास बात यह कि वर्तमान में गाजीपुर जनपद के रहने वाले मनोज सिन्हा दूसरे राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।  गौरतलब हो कि इससे पूर्व गाजीपुर जनपद के ही सैदपुर तहसील के मलिकपुर गांव निवासी कलराज मिश्रा वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल हैं। वहीं आजमगढ़ जनपद निवासी फागू चौहान फिलहाल बिहार प्रदेश के राज्यपाल है। ऐसे में गाजीपुर जनपद के ही मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत मोहनपुरवा गांव निवासी मनोज सिन्हा के…

Read More