Author: shivam kumar

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में भीषण आग लगने की दुर्घटना से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ उनकी संवेदना है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार सुबह कोरोना मरीजों के इलाज के लिए चिन्हित  निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में स्‍थित इस अस्पताल में सुबह लगभग 3 बजे विस्फोट हुआ, जिसके बाद दमकल विभाग की 8 गाड़ियां और…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत निर्माण का बड़े पैमाने पर असर पड़ रहा है। शासन-प्रशासन अगर परदेस से लौटे श्रमिकों को समुचित साधन मुहैया कराए तो कभी बिहार की औद्योगिक राजधानी रहा बेगूसराय एक बार फिर नए-नए उद्योगों का हब बन सकता है। यह कहना है असम से काम छोड़कर गांव लौटे श्रमिकों का। बेगूसराय स्टेशन पर असम से लौटे प्रवासी श्रमिकों ने गुरुवार।को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत के दौरान कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश को एक ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो कहते हैं, वह करते भी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब…

Read More

कोरोना वायरस के कारण इस समय बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, मार्केट तेजी पकड़ रहा है। शेयर बाजार अपने मार्च के लो से करीब 44 फीसदी तक मजबूत हो चुका है। मार्केट में ये तेजी दिग्गज शेयरों की वजह से आई है। रिलायंस, एसबीआई, एचडीएससी और हैवीवेट शेयरों ने बीते कुछ हफ्तों से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। निवेशक का भरोसा इन शेयरों पर कायम है। बाजार की इस तेजी के बीच कुछ दिग्गज शेयरों का बेहतर आउटलुक सामने आया है। शेयर बाजार का रुख रोजाना बदलता रहता है। इसका…

Read More

कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले। आज दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 0.41  प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह…

Read More

पूरी दुनिया कोरोना वायरस की मार झेल रही है, ऐसे में अभी तक दुनिया भर में पूरी तरह से आर्थिक गतिविधियों में तेजी नहीं आई है। लिहाजा इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में सुस्ती छाई हुई है। इस बीच, आज लगातार 5वें दिन डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 73.56 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.05, 87.19 और 83.63 रुपये…

Read More

अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गुरुवार तड़के आग लगने से आठ मरीजों की मौत हो गयी है, जबकि 40 मरीजों को बचा लिया गया है। बचाये गए मरीजों को शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। दरअसल अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में 8 मरीजों की जान चली गई, जबकि 40 मरीजों को बचा लिया गया। घटना के समय 50 से अधिक कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती थे। सीएम विजय रूपाणी ने अहमदाबाद…

Read More

देशवासियों के लिए आज का दिन खास है। भूमि पूजन से पहले पूरी अयोध्या सज-धज कर तैयार है। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर ने कहा कि है कि पूरा संसार बहुत खुश है और मानो आज हर धड़कन हर सांस कह रही है जय श्रीराम। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह राम भजन श्री राम रमा रमणम गा रही है। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर देशवासियों में उत्साह है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने लिखा-‘नमस्कार। कई राजाओं का, कई पीढ़ियों का और समस्त विश्वके राम भक्तों का सदियों से अधूरा सपना आज साकार…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में आज रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई की गई। रिया ने पटना में उनके खिलाफ दायर एफआईआर को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने के लिए याचिका डाली थी, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। जज ऋषिकेश रॉय की बैंच ने केस को ट्रांसफर किए जाने की मांग पर सभी पक्षों को तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। एक सप्ताह बाद फिर मामले की सुनवाई होगी जिस दिन फैसला सुनाया जा सकता है। कोर्ट ने सुसाइड शब्द इस्तेमाल न करते हुए इसे अनयूजवल सर्कमस्टांसेज बताया है, जिसे इस केस में एक बड़ी जीत…

Read More

 राममन्दिर भूमिपूजन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए कइयों ने बलिदान दिए, मंदिर के निर्माण से सदियों की आस पूरी होने से लोगों में आनंद का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह भारत को वैभवशाली बनाने की शुरुआत है। इस भव्य कार्य के लिए प्रभु श्री राम जिस धर्म के लिए जाने जाते हैं, जो दुनिया को सुख-शांति का संदेश देता है, उसके लिए हमें अपने मन को भी अयोध्या बनाना है। हमें हमारे मन को मंदिर बनाना होगा। पुरुषार्थ का भाव हमारे रग-रग में है। भगवान राम का उदाहरण है। सब राम के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां राम मन्दिर भूमिपूजन के बाद अपने सम्बोधन की शुरुआत जय सिया राम के साथ प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि आज इस जय घोष की गूंज पूरे विश्व में है। सभी देश वासियों, भारत भक्तों को और राम भक्तों को कोटि-कोटि बधाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुझे इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर दिया। सदियों से चल रहे व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज हो गई मुक्त उन्होंने कहा कि बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्र ने बिहार सरकार की ओर से भेजी गई सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली है. बिहार सरकार ने सोमवार को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भेजी थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह के परिजनों की मांग पर यह सिफारिश की थी. बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र के स्वीकार करने की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दी. इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हो रही थी. इस दौरान केंद्र की तरफ से मौजूद एसजी मेहता ने बताया…

Read More