सुरक्षाबलों ने मंगलवार देर रात को जम्मू-कश्मीर की दो विभिन्न नियत्रंण रेखाओं पर आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। पहली घुसपैठ राजौरी के नौशहरा के कलाल सेक्टर में हुई, जिससे सुरक्षाबलों ने नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। मंगलवार देर रात नौशहरा के कलाल सेक्टर के उस पार समानी बागसर में बने लाचिंग पैड से करीब पांच आतंकी भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने के लिए नियत्रंण रेखा के पास पहुंच गए। इस दौरान नियत्रंण रेखा के पास बिछी बारूदी सुरंग पर आतंकी का पाव पड़ गया जिसके चलते दो आतंकी मौके पर ही मारे गए। इसे देखते…
Author: shivam kumar
राफेल के पहले पायलट एयर कोमोडोर हिलाल अहमद राठेर आज कश्मीरियों की खुशी का सबब बने हुए हैं। उन्हें राफेल की कॉकपिट में बैठे देखकर ट्विटर पर हैशटैग अनंतनाग ट्रेंड कर रहा है। दरअसल हिलाल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के निवासी हैं, इसलिए कश्मीरी ट्विटर पर अपने जोश का इजहार कर रहे हैं। एयर कोमोडोर हिलाल अहमद राठेर ने राफेल की वक्त पर डिलीवरी सुनिश्चित कराई और भारत की जरूरतों के मुताबिक लगने वाले हथियारों को तय करने में भी अहम भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के निवासी एयर कोमोडोर हिलाल अहमद राफेल उड़ाने वाले पहले पायलट हैं। उन्होंने अनंतनाग जिले के बख्शियाबाद स्थित सैनिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें एनडीए में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर,…
घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त के साथ खुला। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 85 अंकों की बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर…
एक अगस्त 2020 से कई अहम बदलाव होने वाले हैं। आम आदमी से लेकर बैंक के ग्राहकों तक इसका सीधा असर पड़ेगा। एक अगस्त से बैंक लोन, ऑटो इंश्योरेंस, पीएम किसान स्कीम, बैंकों में मिनिमम बैलेंस जैसे नियमों में बदलाव होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल में बचत खाते पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें एक अगस्त से लागू होंगी। अब सेविंग खाते एक लाख रुपये तक जमा पर 4.75 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं 1-10 लाख रुपयेे तक के जमा पर 6 प्रतिशत और 10 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक के जमा पर 6.75 प्रतिशत…
सरकारी तेल कंपनियों ने बुुधवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जस का तस रखा है। रविवार के बाद से डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। रविवार को डीजल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तब से न बढ़ोतरी और न ही कटौती
। प्रख्यात समाज सुधारक एवं शिक्षाविद ईश्वरचंद्र विद्यासागर को आज उनकी पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य नेताओं ने याद किया है। उन्होंने कहा कि विद्यासागर जी ने आधुनिक भारत की नींव रखने में महति भूमिका निभाई थी। इसके अलावा नारी सशक्तिकरण की बुनियाद भी उन्होंने ही रखी थी। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, “मैं ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। एक प्रतिष्ठित समाज सुधारक और बंगाल पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए एक प्रमुख भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों ने कई सामाजिक बुराइयों को मिटाया और विधवाओं…
गोपेश्वर। चमोली जिले में मंगलवार की रात्रि से हो रही मुसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर हुई भूस्खलन व पहाड़ी से मलबे के कारण बदरीनाथ हाइवे पांच से अधिक स्थानों पर बाधित हो गया है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती गांव सिरोखोमा में एक गौशाला के क्षतिग्रस्त हो जाने से पांच मवेशियों की दबने की सूचना मिली है। इधर पीपलकोटी क्षेत्र में मठ व बेमरू मे भारी वर्षा के कारण हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की काश्तकारी की भूमि नष्ट हो गई है। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि से जिले में हो रही मूसलाधार…
भारत को जल्दी ही कोरोना वायरस की वैक्सीन मिलने जा रही है। देश में बनाई गई वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल लगभग शुरू होने की कगार पर हैं। बताया जा रहा है कि इन ट्रायल के दौरान भारत बायोटेक द्वारा तैयार वैक्सीन, ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी और फार्मा कंपनी जाइडस कैडिला द्वारा विकसित की गई वैक्सीन के ट्रायल किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने देश में 6 अन्य जगहें भी तय की हैं जहां जरूरत पड़ने पर ट्रायल किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के लिए कंपनियों के पास अच्छी खासी तादाद में वॉलंटियर्स है और हर ट्रायल की जगह पर कुछ हजार वॉलंटियर्स और…
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर पांच अगस्त को भूमि पूजन के साथ ही भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण की नींव पड़ जायेगी। यह सनातन संस्कृति की बड़ी जीत है। दरअसल इस जन्मभूमि के लिए न्यायिक प्रक्रिया से पहले हिन्दुओं ने एक-एक करके 76 भीषण युद्ध लड़े और हजारों बलिदानियों ने अपने जान की आहुति दी। अब पांच अगस्त को उनके सपने साकार होंगे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित प्राचीन मन्दिर 1528 ई. में आक्रमणकारी बाबर के आदेश पर उसके सेनापति मीरबाकी द्वारा तोपों से तुड़वाया गया था। मीरबाकी ने भगवान श्रीराम का मन्दिर नष्ट करवाकर उसके ऊपर बाबरी ढांचे…
एक-एक घर में 50 से अधिक जहरीले सांप निकल आए, जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए. घर के लोग इतने सापों को देख घर छोड़कर भाग खड़े हुए और यह देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा. मााल रूपवलिया पंचायत के तारा बसरिया गांव की है. बताया जाता है कि सोमवार के दिन तारा बसरिया गांव के रहने वाले इंदल गुरो अपने खपरैल घर में खाट पर बैठकर खाना खा रहा था.तभी एक सात फीट लंबा और दो फीट मोटा गेहुंअन सांप खाट के नीचे से निकला और घर में घूमने लगा. तभी घर के सभी लोग बाहर भाग खड़े हुए.…
चीन के साथ तनाव बढ़ने के बाद से हथियार बनाने और बेचने वाले देशों अमेरिका, रूस, फ्रांस, इजराइल की निगाहें भी भारत की ओर टिकी हैं। चीन और पाकिस्तान से बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत भी अपने मित्र देशों से कई अत्याधुनिक हथियार खरीदने की तैयारी में है। थलसेना, नौसेना और वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए रूस के हल्के टैंक, इजरायली मिसाइल, हाई स्पीड बोट्स सहित कई हथियारों पर भारत की नजर है। इनमें से अधिकतर हथियार अमेरिका, रूस और इजरायल में बने हुए हैं। हाल के दिनों में इन देशों से भारत की कई दौर की बातचीत…
