अंडमान निकोबार द्वीप समूह में चल रहे युद्धाभ्यास के बीच वायुसेना ने भी हार्पून एंटी शिप मिसाइल से लैस लगभग 10 जगुआर लड़ाकू विमानों की तैनाती कर दी है। भारतीय नौसेना ने चीन को समुद्री इलाके में घेरने का संदेेश देने के लिए अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह मेें एक ड्रिल शुुरू कर रखी है। इसी बीच अमेरिका का जंगी जहाज निमित्ज भी यहां आकर भारत के युद्धाभ्यास में शामिल हो गया है। भारत-अमेरिका के संयुक्त नौसेना युद्धाभ्यास के बीच भारतीय वायुसेना ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हार्पून एंटी शिप मिसाइल से लैस लगभग 10 जगुआर लड़ाकू विमानों की तैनाती कर…
Author: shivam kumar
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, “मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ। स्वर्गीय टंडन का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। वे राजनीति के एक स्तम्भ थे। वे कुशल प्रशासक और राजनेता थे। उन्होंने भाजपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37 हजार 148 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,55,191 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 587 लोगों की मौत हो गई। देेश मेंं कोरोना की वज़ह से मरने वालों की संख्या 28 हज़ार से ज्यादा है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,02,529 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 24491 मरीज…
वैश्विक महामारी कोरोना की मार से दुनिया भर में तबाही मची है। यह रोजगार छिन जाने का खतरा, आर्थिक संकट, विकास रूक जाने जैसी समस्याओं को भी जन्म दे दिया है। चार महीने से बेरोजगार बैठे लोगों की मानसिक पीड़ा का अनुभव भी भयावह है। गरीब और आर्थिक तंगी वाले, पढ़ाई से वंचित छात्र, परदेश से कमाई छोड़ कर आए लोगों की पीड़ा बयां करने लायक नहीं है। कोरोना संकट की चौतरफा मार झेल रहे मानव को इससे उबारने के लिए दुनिया भर में प्रयास जारी है। मानव शास्त्री, वैज्ञानिक, डॉक्टर एवं सरकार इससे उबरने और बाद की उपजी परिस्थितियों…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक और वीडियो जारी कर चीन के साथ सीमा विवाद पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि चीन अपनी विस्तारवादी नीति के तहत भारत की सरजमीं पर अतिक्रमण कर रहा है। इसके अलावा चीन बाज़ारवाद के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव बनाने में भी लगा है। राहुल गांधी ने सोमवार को ट्विटर पर वीडियो संदेश जाती कर कहा कि ”यह साधारण सीमा विवाद नहीं है। मेरी चिंता है कि चीनी आज हमारे इलाके में बैठे हैं।चीन बगैर रणनीतिक सोच के कोई कदम नहीं उठाता। उसके दिमाग में संसार का नक्शा…
अलवर जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर में अब शनिवार और रविवार को 2 दिन बाजार बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने शहर में 2 दिन बाजार बंद रखने के अपने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया है। अब नए आदेश के तहत शहर के सभी बाजार व व्यवसायिक प्रतिष्ठान सप्ताह में सोमवार व मंगलवार को खुलें रहेंगे। लेकिन शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर उत्तम सिंह शेखावत ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण को महामारी घोषित किए जाने के बाद मानव जीवन की सुरक्षा दृष्टि से अलवर जिले में 31 जुलाई…
मुख्य सचिव के निर्देश पर विकास भवन में एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। मुख्य सचिव के निर्देश के अनुपालन में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विकास भवन में एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा होंगे। कॉल सेन्टर से संक्रमित सभी कन्टेनमेन्ट एरिया में सर्विलांस टीम द्वारा की गई सेम्पुलिंग से सम्बन्धित प्रतिदिन की सूचना प्राप्त करते हुए संकलित सूचना की एक प्रति जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 हजार 425 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,18,043 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हो गई। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27,497 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,90,459 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में…
महाराष्ट्र के वस्त्र-उद्योग मंत्री असलम शेख कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शेख ने अपने संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने व सावधानी बरतने की अपील की है। शेख का इलाज मुंबई के निजी अस्पताल में हो रहा है। जानकारी के अनुसार असलम शेख को तबियत रविवार को बिगड़ गई थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। यह टेस्ट सोमवार को सुबह पॉजिटिव आया, इसलिए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असलम शेख के शासकीय निवास व मालाड स्थित निवास को भी सैनेटाइज किया गया है। उल्लेखनीय है कि गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड, लोकनिर्माण…
लखनऊ के केजीएमयू में रविवार को हुये 5122 जांच में 193 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव पायी गई है, जिसमें लखनऊ के 112, कन्नौज-18, बाराबंकी-24 संभल-12, हरदोई-14, बहराइच-बरेली-उन्नाव के एक-एक, गोरखपुर-दो, कानपुर-3 तथा मुरादाबाद के पांच कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है।
लॉकडाउन से उत्पन्न हालात के कारण देश के विभिन्न शहरों से लाखों प्रवासियों के बिहार आ जाने के बावजूद अभी भी प्रवासी श्रमिकों के घर वापसी का सिलसिला कम नहीं रहा है। अंतर बस इतना हुआ है कि पहले लोग पैदल भी अपने घर की ओर चल पड़े थे और अब सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल ट्रेन के माध्यम से आ रहे हैं। हालांकि गांव में काम नहीं मिलने पर परदेस जाने का सिलसिला फिर तेज हो गया है। लेकिन सारे हालातों के मद्देनजर अभी भी दिल्ली, आसाम, मुंबई, राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल से प्रवासी कामगारों और श्रमिकों के…
