राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत सोमवार देर रात भोपाल पहुंचे। वे यहां मंगलवार से शुरू होने वाली संघ की तीन दिवसीय अनौपचारिक बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के साथ ही सभी सह सरकार्यवाह और शीर्ष प्रचारक शामिल रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में देशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। संघ से जुड़े नेताओं के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देशभर के प्रांत प्रचारकों की नियमित बैठक जुलाई के महीने में होती है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष यह बैठक रद्द कर दी…
Author: shivam kumar
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उप्र में संगठित अपराध, हत्या, बलात्कार, अपहरण, महिला से अपराध जैसे मामलों ने साबित कर दिया हैं कि राज्य में जंगलराज कायम है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस स्थिति में आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा? प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “गाजियाबाद एनसीआर में है। यहां कानून व्यवस्था का आलम यह है तो आप पूरे यूपी में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए। एक पत्रकार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ‘इंडिया-आईडिया सम्मिट’ को संबोधित करेंगे। इस शिखर सम्मेलन को भारतीय-अमेरिकी बिजनेस काउंसिल आयोजित कर रही है। यह वर्ष काउंसिल के गठन के 45 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। शिखर सम्मेलन का थीम ‘बेहतर भविष्य का निर्माण’ (बिल्डिंग ए बेटर फ्यूचर) है। विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन में अमेरिकी सरकार के नीति निर्माता, सरकार में उच्च अधिकारी और व्यापार व समाज के बुद्धिजीवी लोग भाग लेंगे। इस सम्मेलन को विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, वर्जिना के सीनेटर मार्क वॉर्नर, संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की…
पंजाबी और जाट समुदाय को लेकर दिये गये अपने बयान पर विवाद के मद्देनजर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने खेद व्यक्त किया है। अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा है कि उन्हें पंजाबी और जाट दोनों ही समुदायों पर गर्व है। दरअसल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने अगरतला प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि बंगाली समुदाय के लोग तेज दिमाग के होते हैं, जबकि पंजाबी और जाट समुदाय के लोग शारीरिक रूप से शक्तिशाली होते हैं। उनकी इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। विरोधियों ने मुख्यमंत्री के बयान को पंजाबी और हरियाणवी…
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन के शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक जोरदार बढ़त के साथ खुले। सुबह 10:30 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 462.77 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,881.76 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 136.35 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 11,158.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत की बढ़त आईसीआईसीआई बैंक में हुई। इसके अलावा मारुति, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक तेजी वाले प्रमुख शेयरों में…
कोरोना वायरस के कारण ज्यादातर लोग अपने खुद का वाहन खरीद रहे हैं। ताकि वो लोगों से दूरी बनाएं रख सकें. अगर आप भी खुद वाहन खरीदना चाहते हैं, लेकिन अब समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन-सी गाड़ी आपके लिए अच्छी होगी। तो आज हम आपको जून में सबसे ज्यादा बिकने और पसंद किए जाने वाले वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। Maruti Vitara Brezza – मारुति ब्रेजा की कीमत 7.34 लाख से 11.15 लाख रुपये के बीच है. ये कार लॉकडाउन में भी खूब पसंद की गई है। सिर्फ जून में कंपनी ने 4542 कारें बेची…
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बन रही कोरोना वायरस की वैक्सीन के पहले क्लीनिकल ट्रायल के अच्छे नतीजे से दुनिया में उम्मीद की किरण जगी है। इस खबर से भारत की फार्मा कंपनियों में हलचल बढ़ा दी है। इस खबर पर खुशी जताते हुए पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने कहा कि वे इस संबंध में देश की संबंधित एजेंसियों से वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति लेंगे। इसके साथ अनुमति मिलते ही जल्दी ही इस वैक्सीन की बड़ी संख्या में उत्पादन भी शुरू कर देंगे। बीते दिन सोमवार को मेडिकल जर्नल द लैंसेट में छपी रिपोर्ट के…
एन-95 मास्क को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है। मंत्रालय के मुताबिक एन-95 में लगे फिल्टर कोरोना वायरस को रोकने में कारगर नहीं है। इसलिए ऐसे मास्क का इस्तेमाल न करें जिसमें छेद या फिल्टर लगे हों। इस संबंध में केन्द्र ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर चेतावनी जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक राजीव गर्ग ने राज्यों के स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा के मुख्य सचिवों को लिखा है कि ऐसा देखा गया है कि जनता और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से एन-95 मास्क का गलत तरीके से…
बिहार के 38 वें राज्यपाल रह चुके तथा वर्तमान में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन से यहां शोक की लहर फैल गई है। मंगलवार की सुबह ज्यों ही उनके निधन की सूचना मिली भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन का दुःखद समाचार सुबह-सुबह मिला। यूपी के विकास में उनका योगदान एवं बतौर बिहार के राज्यपाल उन्होंने राज्य के विश्वविद्यालयों की अकादमिक गतिविधियों…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार के फैसलों पर सवाल उठाते रहेेे हैैं। इस क्रम में उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मोदी सरकार की अप्रभावी नीतियों को लेकर तंज कसा है। राहुल का कहना है कि कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां सिर्फ नमस्ते ट्रम्प, मप्र की सरकार गिरना और राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश है। शायद इसी वजह से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश आत्मनिर्भर है। राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां: फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- MP में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार…
आज आम जनता को महंगाई की मार से राहत मिली है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पिछले कई दिनों से डीजल की कीमतों में हो रही रूक-रूक कर बढ़ोतरी को आज विराम मिला। आज पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों को स्थिर रखा गया है। पिछले एक महीनें से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं. बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. दिल्ली में पेट्रोल 80.43 व डीजल 81.64 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा…
