एक दिन की राहत के बाद आयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर डीजल का दाम बढ़ा दिया है। तेल कंपनियों ने आज जहां पेट्रोल की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया वहीं डीजल की कीमतों में 15 से 17 पैसे की बढ़ोत्तरी कर दी। उल्लेखनीय है कि बीते चार दिनों से डीजल के दाम में हो रही वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल अब पेट्रोल से करीब 70 पैसे महंगा हो गया था। इससे पहले रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर और सोमवार को 11 पैसे प्रति लीटर की…
Author: shivam kumar
चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह लेह पहुंच गए। रक्षा मंत्री एलओसी के साथ-साथ एलएसी पर भी जाएंगे। इस दौरान वे पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिकों की तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। वह अग्रिम चौकियों का भी निरीक्षण करने जा सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह 7 बजे दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी। दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर लेह के लिए रवाना से पूर्व उन्होंने स्वयं ट्वीट कर कहा कि सीमाओं पर स्थिति की…
रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गुरुवार को पोस्टर बाजी की है। पोस्टर बाजी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। टोरियन स्कूल के समीप जंगल इलाके में पीएलएफआई संगठन की ओर से पोस्टर बाजी कर खदान मालिक और क्रशर मालिक को धमकी दी गई है l पोस्टर बाजी में खदान और क्रशर मालिकों को आदेश दिया गया है कि बिना संगठन के आदेश कोई भी काम शुरू नहीं होगा। संगठन के बिना आदेश काम शुरू हुआ तो इसके बुरे…
जिले की पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए बुधवार पूरी रात हाई अलर्ट पर रही। पूरे जिले के सभी थाना प्रभारियों ने इस विशेष अभियान के दौरान पैदल मार्च किया। मध्य रात्रि में सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां शहर और ग्रामीण क्षेत्र के हर गली से गुजरी। इस संबंध में गुरुवार को एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अभी कोरोना की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कुछ लोग अपने घरों में ताला बंद कर किसी दूसरे स्थान पर चले गए हैं। इस परिस्थिति का फायदा चोर और अपराधी उठा रहे हैं। शहर के अलावा ग्रामीण…
रांची, 16 जुलाई (हि.स.)। कोरोना ने बुधवार को झारखंड में अब तक का अपना पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ डाला। एक ही दिन में 316 कोरोना संक्रमण के नये मामलों ने सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बुधवार को मिले 316 नये केसों के साथ झारखण्ड में कोरोना संक्रमितों कि संख्या बढ़कर 4562 हो गयी है। इनमें राजधानी रांची में रिकॉर्ड 71 संक्रमित पाये गये। इसके साथ ही हजारीबाग में भी 61, चतरा से 5, देवघर से 1, धनबाद से 14, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 27, गिरीडीह से 19, गोड्डा से 2, गुमला से…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब साढ़े नौ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32,695 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9,68,876 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 606 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24,915 तक पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,31,146 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के…
सौराष्ट्र और राजकोट में गुरुवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:38 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने शहर को हिला दिया। भूकंप का केंद्र राजकोट से 22 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया गया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सौराष्ट्र में भूकंप पर ध्यान देने के साथ जामनगर और राजकोट के कलेक्टर से बात की। एक महीने में दूसरी बार राजकोट में भूकंप के झटके होने की सूचना मिली है। भूकंप के झटके सौराष्ट्र के विभिन्न शहरों में तड़के महसूस किए गए। भूकंप ने गोंडल, राजकोट, जसदान और अमरेली,जामनगर और द्वारका को प्रभावित किया। भूकंप…
अमेरिका के कैलिफोर्निया के एनाहिम स्थित ‘डिज्नीलैंड’ एक ऐसा मनोरंजन और थीम पार्क है, जहां दुनियाभर से आने वाले बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खूब मस्ती करते हैं क्योंकि यह ऐसी जगह है, जहां कल्पनाओं से भरी अनूठी दुनिया हर किसी को आनंदित करती है। ‘वाल्ट डिज्नी पार्क्स’ के स्वामित्व वाले डिज्नीलैंड की स्थापना 17 जुलाई 1955 को हुई थी। उस दिन सजीव टेलीविजन प्रसारण के साथ डिज्नीलैंड का पूर्वावलोकन किया गया था, जिसे आर्ट लिंकलेटर और रोनाल्ड रीगन द्वारा आयोजित किया गया था। उसके अगले दिन 18 जुलाई 1955 को डिज्नीलैंड को आम लोगों के लिए खोल दिया…
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है। नृपेंद्र मिश्र चार दिन के अयोध्या प्रवास पर राम नगरी में हैं। गुरुवार ही वह रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण भी करेंगे। बुधवार की रात से नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचकर फैजाबाद सर्किट हाउस में रुके हुए हैं। नृपेंद्र मिश्र के साथ एक इंजीनियरों का एक दल भी अयोध्या पहुंचा है, जो राम मंदिर निर्माण की बारीकियों को समझेगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जिले के अधिकारियों व ट्रस्ट महामंत्री चम्पत राय सहित अयोध्या में मोजूद ट्रस्ट सदस्यों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर रहे हैं ।…
बॉलीवुड की ग्लैम डीवा कटरीना कैफ आज अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। खैर कटरीना कितने भी बर्थडे क्यों न मना लें लेकिन कैट और उनके फैंस उनका 12 साल पुराना बर्थडे आजतक नहीं भूल पाए हैं। जब शाहरुख और सलमान की उनके इस खास दिन पर लड़ाई हो गई थी। 16 जुलाई 2008 में मुंबई के ओलिव बार में कटरीना ने बर्थडे पार्टी रखी थी। वहां शाहरुख ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान, गौरी ख़ान जैसे बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ख़ान ने ताना मारते हुए शाहरुख ख़ान को बोला कि उनका शो ‛दस का…
मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस द्वारा किसान दंपति की लाठियों से पिटाई की गई। जिस पर दंपति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अब इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि इस प्रकार से किसान परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है, आखिर उनकी गलती क्या है? इस दौरान राहुल ने मारपीट की वायरल वीडियो को भी…
