देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुंधवार को बताया कि उसने 1,34,885 वैगनआर और बलेनो मॉडल की कारें वापस मंगाई (रिकॉल की) हैं। एमएसआई ने कहा कि उसके ईंधन (फ्यूल) पंप में खामी मिली है, जिसे जांच के बाद बदलकर कंपनी देगी। इसके लिए कंपनी के अधिकृत डीलर्स की ओर से संबंधित कार मालिक से संपर्क किया जाएगा। एमएसआई ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है वह स्वैच्छिक तौर पर ये काम कर रही है। कंपनी ने बताया है कि उसने 15 नवंबर, 2018 से लेकर 15 अक्टूबर, 2019 के बीच…
Author: shivam kumar
अभिनेत्री आमना शरीफ कल यानी 16 जुलाई को अपना 38 वां जन्मदिन मनाएंगी। टेलीविजन की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी आमना शरीफ का जन्म 16 जुलाई, 1982 को मुंबई में हुआ था। आमना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें क्लोज-अप टूथपेस्ट, बीटल मोबाइल फोन, इमामी कॉस्मेटिक क्रीम, क्लीयरसिल स्किन क्रीम जैसे कई बड़े ब्रांडों के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद आमना को साल 2001 में कुमार सानू के म्यूजिक वीडियो ‘दिल का आलम’ में काम करने का मौका मिला। यह आमना का पहला म्यूजिक वीडियो था। इसके…
साउथ फिल्मों का रीमेक बनाने का चलन इन दिनों बॉलीवुड में है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ और उनके बाद फिल्म ‘जर्सी’ का भी हिंदी रीमेक बन रहा है। वहीं अब एक और साउथ फिल्म की रीमेक की घोषणा हुई है। अब बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव तेलुगु थ्रिलर फिल्म ‘एचआईटी’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू करेंगे, जिन्होंने तेलुगु फिल्म को निर्देशित किया था। ‘एचआईटी’ एक पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो एक लापता महिला को खोजता है। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने यह जानकारी दी। तरण ने ट्वीट किया-‘तेलुगु थ्रिलर…
अशोक गहलोत सरकार से बगावत के बाद सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का पद गंवाना पड़ा है। इस बीच सचिन ने कहा है कि उन पर अपनी ही पार्टी की सरकार गिराने का जो आरोप लगा है, वो गलत है। मेरा विरोध सिर्फ मुख्यमंत्री के गलत निर्णय और नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं, ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। सचिन पायलट ने बुधवार को एक निजी संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझ पर भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने का…
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें से 84 छात्र टॉप टेन में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसमें छात्राएं भी हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि टॉप टेन में कोलकाता का एक भी छात्र नहीं है। पूर्व में ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 छात्र-छात्राओं में कोलकाता से एक भी ना हो। इस बार भी जिले ने कोलकाता को बहुत पीछे छोड़ दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कल्याण में गांगुली ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बात का सुझाव दिया कि शिक्षा विभाग…
पूर्व मंत्री सह विधायक मथुरा महतो को मध्य रात्री धनबाद कोविड-19 में इलाज के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गयी । विधायक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी । जिसके बाद उनका सिटी स्कैन कराया गया। रिपोर्ट के बाद मध्य रात्री को ही धनबाद कोविड-19 सेंट्रल अस्पताल से जमशेदपुर टीएमएच रेफर किया गया। जमशेदपुर जाने के दौरान झरिया के समीप विधायक महतो का एम्बुलेंस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । लेकिन कोई हताहत नहीं हुइ थी । विधायक को दूसरे एम्बुलेंस से टीएमएच जमशेदपुर भेजा गया। जानकारी के अनुसार अभी तक कोई सुधार नहीं है । ज्ञात हो की…
धनबाद नगर निगम के वार्ड 22 के मां तारा अपार्टमेंट तथा धनबाद डीजीएमएस कॉलोनी , जिम्स अस्पताल के पास, वार्ड 38 के काली मेला, मस्जिद के पास तथा टाटा डीएवी के पास डुमरी नं 3 , वार्ड 17 के सिटी कॉलोनी, यहिया नगर रोड नं एक तथा बाघमारा प्रखंड के आदर्श नगरी मोहल्ला में कोरोना पोजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद धनबाद डीसी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद अमित कुमार के निर्देश पर वहा कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण किया गया था। साथ ही अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम द्वारा कंटेंनमेंट जोन में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी…
पश्चिम बंगाल में अम्फन चक्रवात से प्रभावित किसानों की मदद के लिए दूसरे चरण में केंद्र सरकार ने 276 करोड रुपये की धनराशि आवंटित की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध पर नाबार्ड की ओर से यह धनराशि आवंटित की गई है। जारी बयान में बताया गया कि चक्रवात प्रभावित किसानों की मदद के लिए नाबार्ड के जरिए यह धनराशि आवंटित की गई है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आवेदन किया था कि चक्रवात प्रभावित किसानों के पुनर्वास और कृषि नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार आर्थिक मदद करें। इसी के तहत बंगाल…
कच्चे तेल की कीमतें कभी सुस्त पड़ जाती हैं, तो कभी रेंगने लग जाती हैं. जिसके कारण आम आदमी को कभी राहत तो कभी झटके का सामना करना पड़ता है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में जहां कोई बदलाव नहीं किया हैं. वहीं डीजल की कीमतों को एक बार फिर बढ़ा दिया है. डीजल की कीमतों में आज 13 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल की नई दरें – आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 81.18 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली…
बेगूसराय, लॉकडाउन होने के कारण परेशान होकर घर वापस लौटे कामगारों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने विभिन्न तरह की योजनाएं शुरू की हैंं लेकिन सारी कवायद के बावजूद प्रवासियों के वापस परदेस जाने का सिलसिला काफी तेज हो गया है। प्रत्येक दिन बेगूसराय के कम से कम पांच सौ कामगार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश का रुख कर रहे हैं। लॉकडाउन में वापस घर लौटे प्रवासी मजदूरों के मालिकों ने अधिक मजदूरी देने का प्रलोभन देते हुए रोज-रोज फोन किया।खाते में मालिकों ने एडवांस में पैसा भेज दिया। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर एवं एसी का टिकट…
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंजे (बीएसई) का सेंसेक्स 446.48 अंक और 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 36,446.54 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 118.50 अंक और 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 10,72.85 के स्तर पर ट्रेंड करता दिख रहा है। कारोबार के दौरान भारती एयरटेल और आईटीसी के अलावा सभी कंपनियों के शेयर की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं, शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में विप्रो, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और टाटा मोटर्स शामिल हैं। इसके…
