Author: shivam kumar

कारोबारियों के शीर्ष संगठन कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस साल रक्षाबंधन के त्यौहार को देशभर में ‘हिंदुस्तानी राखी’ के तौर पर मनाने की घोषणा की है। कैट ने दावा किया कि इससे चीन को 4 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान होगा। इसके साथ ही कैट सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों के लिए 5 हजार राखियां भी भेजेगा। कैट के राष्‍ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इस साल 3 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन के त्यौहार को ‘हिन्दुस्तानी राखी त्यौहार’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। रक्षामंत्री को 5 हजार राखियां सौपेंगा…

Read More

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विवादित बयान को अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने बेतुका बताया है। उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री चीन की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। आदिकाल से सभी ग्रंथों में अयोध्या को सरयू नदी के किनारे ही बताया गया है। यहीं भगवान राम का जन्म हुआ, माता सीता जनकपुर से अयोध्या आईं। उन्होंने पूछा है कि किस ग्रंथ में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा को अयोध्या नेपाल में भी दिखाई दी? नेपाल के प्रधानमंत्री ओली चीन के इशारे पर बोलते-बोलते अब लोगों की आस्था से भी खेलने…

Read More

आयकर विभाग ने उन करदाताओं को एक बारगी छूट दी है, जिन्होंने आकलन वर्ष 2015-16 से 2019-20 के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से फाइल किए गए कर रिटर्न का अबतक सत्यापन नहीं किया है। विभाग ने देर रात अधिसूचना जारी करके 30 सितंबर, 2020 तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। दरअसल कोई करदाता बिना डिजिटल हस्ताक्षर के यदि आयकर रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से भरता है, उसे उसका सत्यापन आधार ‘वन टाइप पासवर्ड’ या ई-फाइलिंग खाते पर नेट बैंकिंग के जरिए अथवा इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (ईवीसी) या आईटीआर-5 की फार्म पर हस्ताक्षर कर उसे सीपीसी बेंग्‍लुरु भेजना होता है।…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटे बंद का असर मंगलवार सुबह से ही दिखने लगा है। हेमताबाद के साथ-साथ पूरे उत्तर बंगाल में सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी हो रही है। अधिकतर लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें, बाजार आदि बंद रखे हैं। सड़कों पर गाड़ियां नहीं चल रही हैं और लोग भी कम हैं। दरअसल, 59 वर्षीय विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव सोमवार सुबह घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर…

Read More

राज्य में लगातार बढ़ती जा रही बिजली की जरूरतों को देखते हुए पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) ने इस महीने से अपने 4,400 करोड़ रुपये के सागरदीघी सुपर-क्रिटिकल संयंत्र की स्थापना के लिये प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। राज्य ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम को साढ़े तीन साल में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी ने एक जुलाई को मुर्शिदाबाद जिले में 660 मेगावाट की तापीय विद्युत संयंत्र परियोजना के कार्यान्वयन के लिये प्रारंभ की तिथि (जीरो डेट) तय करने का निर्णय लिया…

Read More

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुई है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हफ्ते देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी। राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘इस हफ्ते हमारे देश में आंकड़ा 10 लाख पार कर जाएगा।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक खबर का लिंक भी साझा किया है, जिसमें विश्व…

Read More

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार शाम को यहां आ रहे हैंं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में बैनर-पोस्टरों से शहर को सजा दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद किसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता का पहली बार सिंधिया के गढ़ में आगमन हो रहा है। इससे पूर्व उनके क्षेत्र में कोई कांग्रेस नेता हस्तक्षेप न करते हुए इस क्षेत्र से सदैव दूरी बनाए रखते थे। तत्पश्चात अब दिग्विजय सिंह सीधे तौर पर सिंधिया के गढ़ में उप चुनावों के मद्देनजर अपनी ताल ठोंंकते नजर आ रहे हैं। वर्ष 2003 में दिग्विजय सिंह ने ही…

Read More

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को सुबह भोपाल में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सीएम उमा भारती के निवास पहुंचे और वहां उनसे मुलाकात की। इस दौरान उमा भारती ने सिंधिया का वैदिक मंत्रोच्चार से स्वागत किया। इसकी जानकारी सिंधिया ने स्वयं ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उमा भारती अपने निवास पर सिंधिया का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परम्परागत करीके से स्वागत करते हुए दिखाई दे रही हैं। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दोपहर में देवास जिले के…

Read More

 मध्य प्रदेश में मानसून ने 9 दिन के ब्रेक के बाद फिर से वापसी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से अगले दो से तीन दिन में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश के आसार हैं।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मप्र. से मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका लाइन(ट्रफ)…

Read More

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तीन दिन से 80 से अधिक नये संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि, अब यहां कोरोना के 51 नये मामले सामने आए हैं, लेकिन इस महामारी की चपेट में आने चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 5403 हो गई है, जबकि इंदौर में कोरोना से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जडिय़ा ने मंगलवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार…

Read More

जयपुर। राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सोमवार सुबह ग्‍यारह बजे मुख्‍यमत्री अशोक गहलोत के आवास पर होने थिलेकिं अभी शुरू नहीं हो सही है। उम्मीद है कि बैठक अब दोपहर बाद होगी।  गहलोत सरकार का दावा है कि उनके पास 109 विधायकों का समर्थन पत्र है, जबकि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दावा किया है कि 30 कांग्रेस विधायक उनके समर्थन में है। पायलट के हवाले से सूत्रों ने दावा किया है कि उप मुख्यमंत्री भाजपा में नहीं जाएंगे। वे एक अलग तीसरा मोर्चा खड़ा कर सकते हैं। पायलट सोमवार को नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इसमें कांग्रेस के…

Read More