आज लगातार दूसरे दिन तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। विभिन्न शहरों में डीजल के भाव में 11-12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली है. हालांकि, पेट्रोल के दाम में किसी तरह की बढ़ोत्तरी अभी नहीं हुई है। 81 के ऊंचे स्तर पर डीजल की कीमतें – देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद यहां एक लीटर डीजल की कीमत 81.05 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. जबकि पेट्रोल कल वाले ही भाव 80.43 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा…
Author: shivam kumar
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने नकद निकासियों पर टीडीएस की दरों का पता लगाने की नई सुविधा मुहैया कराई है। आयकर विभाग ने देर रात ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। सीबीडीटी ने इससे संबंधित जारी प्रेस रिलीज में बताया है कि ये सुविधा एक जुलाई से बैंकों और डाकघरों को वेब सीरिज के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। आयकर विभाग ने ट्वीट कर बताया कि सीबीडीटी ने बैंकों और डाकघरों को आयकर रिटर्न नहीं भरने वालों (गैर-फाइलरों) के मामले में 20 लाख रुपये से अधिक और आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों (फाइलरों) के मामले में एक…
टेलिकॉम कंपनियां अक्सर ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लेकर आती रहती हैं। एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया ऐसा ही एक प्लान अपने ग्राहकों के लिए लेकर आई थी। जिसके तहत वो उन्हें तेज स्पीड इंटरनेट देने का वादा कर रही थी। लेकिन जब दूरसंचार नियामक ट्राई को इस बात का पता चला तो ट्राई ने कंपनियों को जोरदार झटका देते हुए ये प्लान ब्लॉक करने का आदेश दिया है। भारती एयरटेल Platinum और वोडाफोन-आईडिया RedX के नाम से प्रीमियम प्लान्स लेकर आई थी. जिसे ट्राई ने को ब्लॉक कर दिया है। जिसके तहत कंपनिया कुछ सेलेक्टेड यूज़र्स को तेज स्पीड देने का वादा कर रही थी।…
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 283.81 अंक और 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 36,978.14 के स्तर पर और निफ्टी भी 97.40 अंक और 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 10,865.45 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। कारोबार के दौरान टीसीएस, भारती एयरटेल के अलावा सभी कंपनियों के शेयर की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। वहीं, शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में टाटा…
चीनी एप टिकटॉक पर बैन लगना भारतीय कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद रहा है। क्योंकि ऐसा करने से शॉर्ट विडियो का मार्केट खुल गया है. जिसमें लगातार भारतीय कंपनियां अपना हाथ आजमा रही है और उन्हें इसका जमकर फायदा भी हो रहा है। लोग मेड इम इंडिया शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप्स को खूब पसंद कर रहे हैं। रोपोसो और शेयर चैट जैसी कंपनियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। सेंसर टॉवर के डेटा के अनुसार 29 जून से 8 जुलाई के बीच शेयर चैट के डाउनलोड में 257 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रोपोसो इस बीच 82 प्रतिशत…
राजधानी कोलकाता समेत राज्य भर में कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार ने नए सिरे से लॉक डाउन की पाबंदियां लगा दी है। मूल रूप से कोलकाता के 25 इलाकों में लॉक डाउन को सख्ती से लागू किया जा रहा है जिसमें महानगर के अधिकतर हिस्से शामिल हैं। इन इलाकों में बाजार दुकान, रेस्टोरेंट समेत यातायात और अन्य नियमित गतिविधियों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने के निर्देश राज्य सरकार ने जारी किया है। लेकिन कारोबारियों ने आज-इवेन तरीके से अपनी दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। कोलकाता में करीब 25000 ऐसी बड़ी दुकानें हैं…
अनतंनाग जिले के सिरीगुफवारा इलाके में सोमवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिससे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। अनतंनाग जिले के सिरीगुफवारा इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर सेना की 3 आरआर, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। जिसके बाद 25 कैबिनेट मंत्री और 08 राज्य मंत्रियों सहित कुल मंत्रीमण्डल के 33 सदस्यों को उनके विभागों की जिम्मेदारी मिल गई है। इनमें से पांच पूर्व से ही कैबिनेट मंत्री के रूप से शिवराज टीम में कार्य कर रहे हैं। शिवराज सरकार में अब मुख्यमंत्री को मिलाकर 34 मंत्री हैं। अधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज ने जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं उन तमाम विभागों को अपने पास रखा है जिन्हें अब तक अन्य किसी को नहीं सौंपा…
पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे 2021 का विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहा है, राजनीतिक हत्याएं बढ़ने लगी हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को मारकर टांग देने का आरोप है। उनका नाम देवेंद्र नाथ रॉय हैं। वह उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद विधानसभा केंद्र से विधायक थे। सोमवार सुबह उनके गांव तार में स्थानीय लोगों ने उन्हें घर के पास फंदे से लटका हुआ देखा। वह लूंगी और शर्ट पहने हुए थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। भाजपा का दावा है कि उनके शरीर पर जख्मों के कई निशान हैं। उनकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप…
पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में हिंदुत्व की रक्षा के लिए “हिंदू संहति” नाम से संगठन की स्थापना करने वाले पूर्व प्रचारक तपन घोष की मौत रविवार को हो गई है। वह कोरोना पॉजिटिव थे। उनकी मौत पर संघ ने दुख व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय संघचालक अजय नदी ने बयान जारी कर कहा है कि तपन घोष का जीवन हिंदुत्व को समर्पित था और संघर्षरत जीवन का अंत हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार शाम उनकी मौत हो गई। वह 68 साल के थे। पश्चिम…
शहर की रीवाक्स फॉर्म्स कंपनी ने राज्य सरकार को अस्पताल सैनिटाइजेशन रोबोटिक मशीन भेंट की है। इस रोबो की यह विशेषता है कि बिना किसी केमिकल के उपयोग किये 05 मिनट में अस्पताल के सभी क्रिटिकल केयर उपकरणों को साफ कर सकता है। सरकार इस रोबो का पहला प्रयोग सरकारी गांधी अस्पताल के आईसीयू में करेगी। रीवाक्स फॉर्म्स के प्रतिनिधि ने प्रगति भवन में उद्योग एवं आईटी नागरिक प्रशासन मंत्री केटी रामाराव से मुलाकात कर उन्हें अस्पताल के लिए रोबो सौंपा। कंपनी के अध्यक्ष मोहन तायल ने कहा है कि यह रोबो की मदद से आईसीयू में उपकरणों को सेनेटाइज करेगा। यह उपकरण ऑपरेटिंग टेबल,…
