Author: shivam kumar

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के उस बयान पर कड़ा विरोध जताया है जिसमें उन्होंने कहा है कि असली अयोध्या नेपाल में है और नकली अयोध्या भारत में है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या भारत में ही है और उत्तर प्रदेश में है। इसको लेकर हमारे पास प्रमाण भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा नेपाल के प्रधानमंत्री मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नेपाल चीन के हाथों में खेल रहा है और भारत के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहा है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने…

Read More

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। नानावटी अस्पताल ने मंगलवार को बताया कि दोनों को 7 दिन के बाद डिसचार्ज कर दिया जाएगा। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को शनिवार को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन व अभिषेक का बुखार नार्मल हो गया है, लेकिन ऐहतियान इन दोनों को सात दिन तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। अमिताभ बच्चन की बहू व फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी…

Read More

यूपी एसटीएफ के हाथों  एनकाउंटर में मारे गए बिकरु कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के खिलाफ बोलने की किसी की भी हिम्मत नहीं थी। लेकिन गांव के राहुल तिवारी ने उसके खिलाफ 30 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह लापता हैं। यह भी पता चला है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर​ विकास ने उसको अपने गांव बुलाया था और निलंबित किए गए थाना प्रभारी चौबेपुर विनय तिवारी के सामने ही जमकर उसकी पिटाई की थी। दो जुलाई को हुई थी आखिरी बार बात विकास दुबे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने वाला…

Read More

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के दौरान घर लौटे प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा को सुचारु रखने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनका डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं ऐसे बच्चों को बिना दस्तावेजों के गांव के स्कूलों में ही दाखिला देना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि राज्यों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोरोना महामारी के दौरान अपने-अपने गांवों की तरफ लौटे विद्यार्थियों का स्कूलों से नाम न काटा जाए। मंत्रालय ने कहा है कि राज्य ऐसे…

Read More

 भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने आरपति गौतम नवलखा को 22 जुलाई तक के लिए एनआईए की कस्टडी में दे दिया है। एनआईए कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश कोथलीकर ने नवलखा के वकील व सरकारी वकील अनिल सिंह की बहस सुनने के बाद आरोपित को एनआई कस्टडी में सौपने का आदेश दिया। नवलखा ने इसी साल 14 अप्रैल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के समक्ष समर्पण किया था। वह नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। उसे 29 अगस्त से एक अक्टूबर 2018 तक नजरबंद भी रखा गया था। नवलखा की…

Read More

गुजरात उच्च न्यायालय में 17 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसकी रिपोर्ट आते ही उच्च न्यायालय ने एक परिपत्र जारी कर कहा है कि अगले तीन दिनों के लिए यानी 15,16 और 17 जुलाई तक महज तत्काल याचिकाओं पर ही वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी तरह के मामले सिर्फ सूचीबद्ध किए जाएंगे। हाई कोर्ट ने परिपत्र में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान और बाद में दायर याचिकाएं यदि अवाश्यक हैं तो केवल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएंगी। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि यदि वकीलों ने उनके आवेदन पर…

Read More

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान लॉकडाउन के चलते घर में समय बिता रही हैं। गौरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और आए दिन पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में गौरी खान खाली वक्त में घर पर पेंटिंग बनाकर समय बिता रही हैं। गौरी के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। गौरी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है-‘क्वारंटीन के समय को अपने अगले प्रोजेक्ट में…

Read More

प्रदेश के विशाखापत्तनम में रामकी फार्मा नामक कंपनी में सोमवार देर रात आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के साथ कई धमाके भी हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिएक्टर में विस्फोट से आग लगी, जिसके बाद कर्मी कारखाने से अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले। जिलाधीश विनौचंड ने कहा कि सॉल्वेंट कारखाने में आग की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।घटना के कुछ ही देर बार विशाखापत्तनम पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान चार घायलों को गाजुवाका के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब भी फैक्ट्री की कई यूनिट्स में…

Read More

देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब नौ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,701 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9,06,752 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 553 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 23,727 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,11,565 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,989 मरीज स्वस्थ…

Read More

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की कथित हत्या के खिलाफ बंगाल भाजपा के प्रतिनिधि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। पार्टी की राज्य इकाई की ओर से गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी गई। बताया गया है कि प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में बंगाल भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुबह 10:15 बजे राष्ट्रपति भवन में जाकर रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपेगा। उल्लेखनीय है कि विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का फंदे से…

Read More

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर आज घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले, कल ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.05 रुपये पर पहुंच गई है जो कि देश भर में सर्वाधिक है। दिल्ली देश का अकेला राज्य है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल बिकता है। पेट्रोल और डीजल की नई दरें – देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल कल वाले ही…

Read More